अनंत-राधिका की प्री-वेडिंग में पहुंचे बिल गेट्स:केवडिया में स्टेच्यू ऑफ यूनिटी जाएंगे

Updated on 01-03-2024 12:42 PM

रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन और MD मुकेश अंबानी अपने छोटे बेटे अनंत और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग फंक्शन में देश-दुनिया से दिग्गजों का जामनगर आना शुरू हो गया है। प्रोग्राम में माइक्रोसॉफ्ट के को-फाउंडर बिल गेट्स कुछ ही देर में गुजरात पहुंचने वाले हैं। बिल गेट्स दोपहर करीब 1 बजे केवडिया स्थित स्टेच्यू ऑफ यूनिटी जाएंगे। यहां सरदार पटेल की दुनिया की सबसे ऊंची मूर्ति है।

इसके बाद वे यहां की स्थानीय आदिवासी महिला रिक्शा चालकों से मुलाकात करेंगे। साथ ही कैफेटेरिया चलाने वाली महिलाओं से भी चर्चा करेंगे। इसके अलावा बिल वे स्टेच्यू ऑफ यूनिटी परिसर में बने आरोग्य वन समेत अन्य जगहों का भी दौरा करेंगे। यह भी पता चला है कि बिल गेट्स वडोदरा से स्टैच्यू ऑफ यूनिटी का दौरा करेंगे।

पीएम मोदी से चर्चा के लिए बहुत कुछ था: गेट्स
पीएम से मुलाकात के बाद बिल गेट्स ने अपने सोशल मीडिया हैंडल X पर लिखा, 'प्रधानमंत्री मोदी से मिलना हमेशा प्रेरणादायक होता है। उनके साथ चर्चा करने के लिए बहुत कुछ था। हमने, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), वूमन-लेड डेवलपमेंट, DPI (इनकम), एग्रीकल्चर, हेल्थ और क्लाइमेट एडॉप्टेशन में इनोवेशन और 'दुनिया भारत से क्या सीख सकता है' पर चर्चा की।

वहीं पीएम मोदी ने इस मुलाकात को 'वंडरफुल' बताया। उन्होंने अपने X पोस्ट में लिखा, 'हमेसा उन सेक्टर के बारे में चर्चा करने में खुशी होती है, जो हमारे प्लानेट के हित में हैं और दुनिया भर में लाखों लोगों को सशक्त बनाने वाले हैं।'

बिल गेट्स मंगलवार रात को ओडिशा पहुंचे थे
गेट्स ने स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया से भी मुलाकात की थी। मंडाविया ने बताया कि गेट्स ने भारत के स्वदेशी मोबाइल अस्पताल 'BHISHM क्यूब इनिशिएटिव को भी देखा और उसकी सराहना की। बिल गेट्स मंगलवार रात को ओडिशा पहुंचे थे। इस दौरे पर उन्होंने ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक और ओडिशा सरकार के अधिकारियों के साथ मुलाकात की थी।

1 से 3 मार्च तक चलेगा अनंत-राधिका का प्री वेडिंग फंक्शन
​​​​​​​अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट्स का प्री वेडिंग फंक्शन 1 से 3 मार्च तक होना है। जामनगर के रिलायंस ग्रीन्स कॉम्प्लेक्स में होने वाले इस इवेंट में पॉप सिंगर रिहाना परफॉर्म करेंगी। वहीं, कतर के प्रधान मंत्री मोहम्मद बिन अब्दुल रहमान बिन जसीम अल थानी, बिल गेट्स, फेसबुक के मार्क जुकरबर्ग, अमेरिका के एक्स प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप की बेटी इवांका ट्रम्प और सुंदर पिचाई भी कार्यक्रम में शामिल होने वाले हैं।


Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 May 2026
अहमदाबाद, देश में ‘जैव आतंकी हमले’ यानी बायो टेररिज्म का खतरा बढ़ता जा रहा है। नेशनल इंवेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) ने आईएसआईएस से जुड़े बायो-टेरर प्लॉट में डॉक्टर समेत 3 लोगों के…
 07 May 2026
नई दिल्ली, ऑपरेशन सिंदूर, रूस-यूक्रेन और अमेरिका-इजराइल-ईरान जंग के बाद भारतीय रक्षा प्रतिष्ठान ने एक ‘ड्रोन फोर्स’ बनाने का फैसला किया है। यह फोर्स किसी भी सैन्य कार्रवाई में ‘फर्स्ट रेस्पोंडर’…
 07 May 2026
भोपाल/लखनऊ/जयपुर/देहरादून, उत्तर, मध्य और दक्षिण भारत में बारिश का दौर जारी है। उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, पश्चिम बंगाल और आंध्र प्रदेश में बुधवार को बारिश हुई।…
 07 May 2026
कोलकाता, पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना स्थित मध्यमग्राम में भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के पर्सनल असिस्टेंट (PA) चंद्रनाथ रथ (42 साल) की बुधवार रात 10.30 बजे गोली मारकर हत्या कर…
 01 May 2026
नागपुर, नागपुर में धमकीभरी चिट्ठी मिलने के बाद हाई सिक्योरिटी अलर्ट जारी कर दिया गया है। इस चिट्ठी में दावा किया गया कि RSS मुख्यालय,BJP ऑफिस और मेट्रो ट्रेनों में रेडियोएक्टिव…
 01 May 2026
नई दिल्ली/कोलकाता, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी गुरुवार रात अपनी सीट भवानीपुर के EVM स्ट्रॉन्ग रूम पहुंचीं, जहां वे करीब 4 घंटे रहीं। बताया कि ममता ने सभी उम्मीदवारों से…
 01 May 2026
अलवर, अलवर के मौजपुर में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर चलती कार में आग लग गई। हादसे में 6 लोग जिंदा जल गए। रेस्क्यू टीम को आग बुझाने के बाद अर्टिगा कार…
 01 May 2026
अहमदाबाद: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रचार के दौरान झालमुड़ी खाकर चौंका दिया था। पीएम मोदी का झारग्राम दौरे का यह अंदाज सोशल मीडिया पर न सिर्फ वायरल…