बिलावल ने इजराइली हमलों की तुलना ऑपरेशन सिंदूर से की:सिंधु संधि पर भारत को जंग की चेतावनी दी

Updated on 24-06-2025 12:55 PM

पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (PPP) के अध्यक्ष बिलावल भुट्टो जरदारी ने सोमवार को नेशनल असेंबली सत्र के दौरान भारत पर निशाना साधा। बिलावल ने इजराइल के ईरान पर हमले की तुलना ऑपरेशन सिंदूर से की।

पाकिस्तानी मीडिया जियो न्यूज के मुताबिक बिलावल ने कहा कि जिस तरह भारत ने पाकिस्तान पर हमला किया था, उसी तरह इजराइल ने ईरान पर अटैक किया है। उन्होंने भारत के साथ 7 से 10 मई तक हुए सैन्य संघर्ष में पाकिस्तान की जीत का दावा किया।

दरअसल, भारत ने 22 अप्रैल को जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के जवाब में पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों पर ऑपरेशन सिंदूर के तहत 6-7 मई को हवाई हमला किया था।

सिंधु जल संधि पर जंग की चेतावनी दी

इसके अलावा बिलावल ने भारत के सिंधु जल संधि को निलंबित करने को अवैध करार दिया और इसे संयुक्त राष्ट्र चार्टर का उल्लंघन बताया। बिलावल ने नदियों का पानी रोकने या बांध बनाने की कोशिश करने पर भारत को जंग की चेतावनी दी।

बिलावल ने कहा, "हमारी वायुसेना ने पहले भारत को हराया है और जरूरत पड़ी तो फिर हराएगी। हम अपने देश के लिए सभी छह नदियों के पानी को सुरक्षित रखेंगे।"

बिलावल ने दावा किया कि पाकिस्तान के ऑपरेशन बुनियान-उम-मारसूस में भारतीय वायुसेना के 6 लड़ाकू विमान गिराए गए। इसमें तीन राफेल और दर्जनों ड्रोन शामिल थे।

इजराइल का रवैया वर्ल्ड वॉर की ओर धकेल रहा

इसके साथ बिलावल ने इजराइल के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर विश्व ने ईरान के खिलाफ इजराइल की कार्रवाइयों पर चुप्पी साधी, तो कोई नही बचेगा। बिलावल ने जर्मन पादरी मार्टिन नीमोलर की कविता फर्स्ट दे केम का जिक्र किया। उन्होंने कहा-

QuoteImage

पहले वे फिलिस्तीनियों के लिए आए, लेकिन दुनिया चुप रही। फिर लेबनानी, फिर यमनी और अब ईरान के लिए आए हैं। अगर हम अब नहीं बोले, तो जब वे हमारे लिए आएंगे, कोई नहीं बचेगा।

QuoteImage

बिलावल ने इजराइल के ईरान पर हमले और अमेरिका के तेहरान के परमाणु संयंत्रों पर की गई बमबारी को इस बढ़ते संघर्ष का कारण बताया। उन्होंने इजराइल के रवैये को वर्ल्ड वॉर-3 की ओर ले जाने वाला बताया।

पाकिस्तान में राष्ट्रीय सुरक्षा समिति की आपात बैठक

अमेरिका का ईरान के तीन परमाणु संयंत्रों पर हवाई हमले के बाद बनी क्षेत्रीय स्थिति पर चर्चा के लिए सोमवार को पाकिस्तान की राष्ट्रीय सुरक्षा समिति (NSC) की आपात बैठक बुलाई गई है।

ये बैठक PM शहबाज शरीफ की अध्यक्षता में होगी। न्यूज चैनल डॉन के मुताबिक ये बैठक आज शाम को होगी। सेना प्रमुख फील्ड मार्शल आसिम मुनीर भी इसमें हिस्सा लेंगे। हाल ही में अमेरिका दौरे से लौटे फील्ड मार्शल मुनीर, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के साथ अपनी बैठक का ब्योरा समिति को देंगे।

मुनीर ने अमेरिका में ईरान-इजराइल युद्ध खत्म करने की वकालत की थी। हालांकि अमेरिकी पाकिस्तानियों को संबोधित करने के दौरान उन्हें विरोध का सामना करना पड़ा। लोगों ने मुनीर के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उन्हें तानाशाह और कातिल बताया।


Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
इस्लामाबाद: अफगानिस्तान की तालिबान आर्मी ने कथित तौर पर पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में ड्रोन अटैक किया है। अफगान सेना के शुक्रवार के ड्रोन हमले के बाद इस्लामाबाद हवाई अड्डा…
 14 March 2026
तेहरान: अमेरिकी सेना ने ईरान के महत्वपूर्ण खर्ग आईलैंड पर हमला किया है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए इस हमले की जानकार दी है और…
 14 March 2026
तेहरान: ईरान के विदेश मंत्री अराघची ने रूसी तेल को लेकर अमेरिका पर हमला बोला और कहा कि वॉशिंगटन पर भारत समेत दुनिया भर के देशों के सामने रूसी तेल खरीदने…
 14 March 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को बताया कि अमेरिकी सेना ने ईरान के खर्ग आईलैंड पर हमला किया है। इस हमले के साथ ही यह सवाल उठने लगा है…
 14 March 2026
वॉशिंगटन: ईरान के साथ युद्ध में अमेरिका को बड़ा झटका लगा है। वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के अनुसार, सऊदी अरब के प्रिंस सुल्तान एयर बेस पर ईरान के मिसाइल हमले…
 14 March 2026
तेहरान/नई दिल्‍ली: भारत में तेल और गैस की भारी किल्‍लत के बीच ईरान ने बड़ी राहत दी है। ईरान ने कहा है कि वह स्‍ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरने वाले भारतीय…
 14 March 2026
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को घोषणा की कि सेंट्रल कमांड ने ईरान के सबसे बड़े तेल टर्मिनल खर्ग आईलैंड पर भीषण हमला किया है। ट्रंप ने ट्रुथ सोशल…
 14 March 2026
ढाका: बांग्‍लादेश में तारिक रहमान के पीएम बनने के बाद विदेश मंत्री खलीलुर रहमान शनिवार को अपनी पहली विदेश यात्रा पर तुर्की जा रहे हैं। खलीलुर रहमान तुर्की के विदेश मंत्री…