
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सुभगीया अपनी ड्यूटी समाप्त कर एक परिचित के साथ मोटरसाइकिल से घर लौट रही थीं। इसी दौरान अचानक सामने आए मवेशी से बचने के प्रयास में बाइक अनियंत्रित हो गई। महिला सड़क पर गिर गईं, जिससे उनके सिर में गंभीर चोट आई।
दुर्घटना के बाद सुभगीया बेहोश हो गईं और उनके सिर से काफी रक्तस्राव हो रहा था। सड़क पर भीड़ जमा हो गई थी। उसी समय जनपद पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष बीडी लाल गुप्ता रामचंद्रपुर से रामानुजगंज लौट रहे थे। भीड़ देखकर उन्होंने अपनी गाड़ी रोकी और स्थिति की गंभीरता को समझते हुए तत्काल घायल महिला को अपनी कार में बैठाया।
पूर्व उपाध्यक्ष ने सुभगीया को तुरंत 100 बिस्तर अस्पताल पहुंचाया और ड्यूटी पर मौजूद डॉ. प्रजापति ने बिना देरी किए प्राथमिक उपचार प्रारंभ किया। समय पर अस्पताल पहुंचने के कारण महिला को शीघ्र चिकित्सा सुविधा मिल सकी।