बाइक एक्सीडेंट, 2.5 करोड़ से ऊपर का नुकसान... अब IPL में 'फोड़ने' को तैयार झारखंड का 'क्रिस गेल'

Updated on 13-03-2025 01:11 PM
नई दिल्ली: आईपीएल यानी इंडियन प्रीमियर लीग का 18वां सीजन 22 मार्च से शुरू होने वाला है। सीजन का ओपनिंग मैच कोलकाता नाइटराइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेला जाएगा। आईपीएल शुरू होने से पहले लगभग सभी टीमों ने अभ्यास करना शुरू कर दिया है। इस बीच पांच बार की आईपीएल चैंपियन मुंबई इंडियंस के खेमे में एक लड़के ने सबका ध्यान अपनी ओर खींच रखा है। यह खिलाड़ी आईपीएल 2025 की खोज भी हो सकता है। हम बात कर रहे हैं 22 साल के युवा विकेटकीपर बल्लेबाज रॉबिन मिन्ज की, जिनको एमआई ने मेगा ऑक्शन में 65 लाख रुपये में खीरदा था।
पिछले साल रॉबिन मिन्ज गुजरात टाइटंस का हिस्सा थे। लेकिन सीजन के शुरू होने से पहले ही उनका बाइक एक्सीडेंट हो गया था। वह एक भी मैच नहीं खेल पाए थे और पूरे सीजन के लिए बाहर हो गए थे। हालांकि, उस एक्सीडेंट से उनको काफी नुकसान हुआ था। मिन्ज को गुजरात ने पिछले सीजन 3.60 करोड़ रुपये में खरीदा था। लेकिन इस बार मुंबई ने उनको 65 लाख रुपये देकर ही अपनी टीम में शामिल कर लिया। मिन्ज को 2 करोड़ 55 लाख का नुकसान हुआ।
भारतीय क्रिकेट में अगली बड़ी चीज बन सकते हैं रॉबिन मिन्ज

रॉबिन मिन्ज बाएं हाथ के विकेटकीपर बल्लेबाज हैं। इसके इतर वह लेफ्ट आर्म स्पिनर भी हैं। मिन्ज देखा जाए तो सब कुछ कर सकते हैं। बता दें कि मिन्ज झारखंड से आते हैं और वह अब आईपीएल में खेलने वाले पहले आदिवासी खिलाड़ी बन गए हैं। मिन्ज लंबे-लंबे छक्के लगाने के लिए जाने जाते हैं। इस वजह से उनको झारखंड का क्रिस गेल भी कहा जाता है।
मुंबई इंडियंस के नेट सेशन में कर रहे छक्कों की बारिश

मुंबई इंडियंस ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर की है, जिसमें वह नेट्स में बल्लेबाजी करते हुए बड़े-बड़े सिक्स लगाते हुए नजर आ रहे हैं। उनके शॉट्स से उनकी क्षमता के बारे में पता चल रहा है। हालांकि, अब तक वह खुद को बड़े मंच पर साबित नहीं कर पाए हैं और आईपीएल से अच्छा मौका उनको नहीं मिलेगा। हाल ही में झारखंड के लिए रॉबिन मिन्ज ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में भी डेब्यू किया था।
Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 March 2026
लखनऊ: आईपीएल 2026 की शुरुआत 28 मार्च से हो रही है। इस सीजन की शुरुआत से पहले टीमें तगड़ी तैयारियां कर रही हैं। इसी बीच लखनऊ सुपर जायंट्स के खेमे से…
 20 March 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 के आगाज से पहले राजस्थान रॉयल्स को एक बहुत बड़ा झटका लगा है। इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर सैम करन चोट के कारण आगामी सीजन से बाहर हो…
 20 March 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 के आगाज से पहले फ्रेंचाइजियों के लिए बुरी खबर सामने आई है। ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बिग थ्री यानी पैट कमिंस, मिचेल स्टार्क और जोश हेजलवुड टूर्नामेंट के…
 20 March 2026
तेहरान: ईरान में एक तरफ 19 वर्षीय पहलवान को मौत की सजा दी गई है, तो दूसरी तरफ उन महिला फुटबॉलरों की सुरक्षा को लेकर पूरी दुनिया की सांसें अटकी हुई…
 20 March 2026
नई दिल्ली: बिहार के लाल और क्रिकेट जगत के नए वंडर बॉय वैभव सूर्यवंशी ने एक बार फिर अपने बल्ले की गूंज से सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। महज…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
 19 March 2026
नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन इन दिनों अपनी फॉर्म से ज्यादा अपने व्यवहार को लेकर सुर्खियों में हैं। दिसंबर 2025 में अबू धाबी में हुई आईपीएल 2026 की मिनी नीलामी में…
 19 March 2026
क्रिकेट में कहा जाता है कि बल्लेबाज आपको मैच जिताते हैं लेकिन गेंदबाज आपको टूर्नामेंट जिताते हैं। आईपीएल के 17 साल के इतिहास में हमने कई गेंदबाजों को एक ही…