'बिग बॉस OTT' हुआ बंद, अब नहीं आएगा इसका चौथा सीजन, मेकर्स ने उठाया बड़ा कदम

Updated on 20-01-2026 01:29 PM
विवादित रियलिटी शो 'बिग बॉस' टीवी पर पिछले 19 साल से राज कर रहा है। इसको टक्कर देने के लिए OTT पर भी इसके तीन सीजन लाए गए थे, जो कि 1.5 से 2 महीने के थे। अब दर्शक अगर 'बिग बॉस OTT 3' के बाद इसके चौथे सीजन का इंतजार कर रहे हैं तो उसे खत्म कर दें। क्योंकि ऐसा नहीं होने वाला। मेकर्स ने एक बड़ा और चौंकाने वाला फैसला लिया है।

'बिग बॉस तक' के मुताबिक, Bigg Boss OTT हिंदी को अनिश्चित काल के लिए कैंसिल कर दिया गया है। मेकर्स ने ये फैसला किया है कि अब से हिंदी में सिर्फ एक 'बिग बॉस' प्रसारित किया जाएगा। और दर्शक उसे टीवी और ओटीटी दोनों ही जगह पर देख सकेंगे। मेकर्स नहीं चाहते कि दर्शक टीवी या डिजिटल तक सीमित रहें। वो लोग अब दोनों जगह पर एक ही शो देख पाएंगे। ठीक उसी तरह, जैसा 'बिग बॉस 19' के समय हुआ था।

'बिग बॉस OTT' के विनर्स और होस्ट

'बिग बॉस OTT सीजन 1' को करण जौहर ने होस्ट किया था और इसकी विनर दिव्या अग्रवाल बनी थीं। वहीं, 'बिग बॉस OTT सीजन 2' सलमान खान ने होस्ट किया था और विनर एल्विश यादव बने थे। फिर 'बिग बॉस ओटीटी 3' को अनिल कपूर ने होस्ट किया था और विनर सना मकबूल चुनी गई थीं। इसके बाद सीजन 4 को आना था, जो कि अब नहीं आएगा।

'बिग बॉस OTT' के रद्द होने पर रिएक्शन

दर्शक भी मेकर्स के फैसले को सपोर्ट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'अलग से ओटीटी वर्जन की जरूरत ही नहीं है, जब टीवी वर्जन को ओटीटी पर देख सकते हैं।' एक ने लिखा, 'बीबी ओटीटी का कोई औचित्य ही नहीं है, जब रेगुलर बिग बॉस ओटीटी पर स्ट्रीम होता है।'
Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 25 April 2026
हाल ही बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर दिनेश हिंगू का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसे देख दावा किया जाने लगा था कि 86 वर्षीय एक्टर आर्थिक तंगी…
 25 April 2026
इस एक्ट्रेस ने 70 के दशक में साउथ फिल्म इंडस्ट्री में तहलका मचा दिया था। इसे मलयालम सिनेमा की 'मर्लिन मुनरो' भी कहा जाता था, लेकिन एक डायरेक्टर की जानबूझकर…
 25 April 2026
बॉलीवुड की दिग्गज सिंगर आशा भोसले का 12 अप्रैल को मल्टिपल ऑर्गन फेलियर से निधन हो गया था। उनके जाने से फिल्म और म्यूजिक इंडस्ट्री को तो भारी क्षति पहुंची…
 25 April 2026
राखी सावंत ने दो बार शादी की और दोनों बार ही उनका तलाक हो गया। शादीशुदा जिंदगी में खूब दुख सहे और प्यार को तरसती रहीं। अब जब वह 'बिग…
 25 April 2026
सोशल मीडिया पर इस वक्त प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला के बेटे सूफयान ने गर्दा उड़ा दिया है। सूफयान को देख हर कोई गच्चा खा गया और उसकी तुलना सलमान खान से…
 25 April 2026
जैसी मखमली आवाज, वैसी ही बेदाग शख्‍स‍ियत। कहना गलत नहीं होगा कि अरिजीत सिंह मौजूदा वक्‍त में देश के सबसे बेहतरीन, सबसे प्रभावशाली और सबसे अध‍िक कमाई करने वाले सिंगर…
 24 April 2026
'धुरंधर' में रणवीर सिंह लीड रोल में थे, लेकिन राकेश बेदी ने दर्शकों के दिलों में जगह बना ली। पाकिस्तानी राजनेता जमील जमाली के रोल में वो लोगों के पसंदीदा…
 24 April 2026
दिग्गज हास्य अभिनेता दिनेश हिंगू ने 86 साल की उम्र में अपने जीवन के बारे में खुलकर बात की है, और उन्होंने जो शेयर किया वह दिल छूने वाला है।…