'चिकनी चमेली' के कारण कानूनी पचड़े में फंसा 'बिग बॉस 19'

Updated on 26-09-2025 03:11 PM
सलमान खान का होस्ट किया जाने वाला रियलिटी शो 'बिग बॉस 19', जो अपने झगड़ों, ड्रामा और विवादों के लिए मशहूर है, अब कानूनी मुसीबत में आ गया है क्योंकि मेकर्स ने कथित तौर पर दो गानों- कटरीना कैफ की 'चिकनी चमेली' और इमरान खान की 'धत्त तेरी की' का इजाजत के बिना इस्तेमाल किया है।

मिड-डे इंडिया के अनुसार, फोनोग्राफिक परफॉर्मेंस लिमिटेड (पीपीएल) ने बिग बॉस 19 के मेकर्स को एक कानूनी नोटिस भेजा है, जिसमें कहा गया है कि बिग बॉस 19 ने शो के एपिसोड 11 में अग्निपथ से 'चिकनी चमेली' और 'गोरी तेरे प्यार में' से 'धत्त तेरी की' गाने का इस्तेमाल किया है, लेकिन बिना अनुमति के।


'बिग बॉस 19' कानूनी पचड़े में

इन गानों का इस्तेमाल 3 सितंबर को प्रसारित हुए एपिसोड 11 में किया गया था। पीपीएल इंडिया ने रियलिटी शो का सपोर्ट करने वाली एंडेमोल शाइन इंडिया पर 'अनिवार्य सार्वजनिक प्रदर्शन लाइसेंस' हासिल किए बिना इन साउंड रिकॉर्डिंग्स का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है। 19 सितंबर को जारी यह नोटिस वकील हितेन अजय वासन द्वारा दिया गया और इसमें प्रोडक्शन हाउस के निदेशकों - थॉमस गौसेट, निकोलस चजारैन और दीपक धर को जिम्मेदार बताया गया है।

4 करोड़ का भरना होगा हर्जाना

संगठन ने शो के मेकर्स से ₹2 करोड़ का हर्जाना और आवश्यक लाइसेंस शुल्क अदा करने को कहा है। साथ ही, बिना अनुमति के इसकी ट्यून रिकॉर्डिंग का उपयोग न करने का नोटिस भी जारी किया है। एंडेमोल शाइन इंडिया और स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म जियोहॉटस्टार ने अभी तक इस खबर पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।
Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 March 2026
राजपाल यादव 9 करोड़ रुपये के चेक बाउंस केस में 13 दिनों तक तिहाड़ जेल में कैद थे। इस दौरान प्रियदर्शन ने एक इंटरव्यू में कहा था कि उन्होंने एक्टर…
 11 March 2026
किस्‍मत इंसान को कब कहां पहुंचा दे, कोई नहीं जानता। आज हम एक ऐसी ही शख्‍स‍ियत का किस्‍सा बताने जा रहे हैं, जो कभी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की आजाद…
 11 March 2026
गोविंदा और सुनीता आहूजा पिछले काफी समय से अपने शादीशुदा लाइफ में उठापटक की वजह से खबरों में रहे हैं। हालांकि, सुनीता आहूजा ने पिछले साल गणपति पर इन खबरों…
 11 March 2026
हफ्तों के बढ़ते इंतजार के बाद, आमिर खान प्रोडक्शंस ने आखिरकार फिल्म 'एक दिन' का ट्रेलर रिलीज कर दिया है, जिसमें साई पल्लवी और जुनैद खान लीड रोल में नजर…
 11 March 2026
साल 2023 की ब्‍लॉकबस्‍टर फिल्‍म 'द केरल स्‍टोरी' की एक्ट्रेस अदा शर्मा बीते 1 महीने से घर पर खाली बैठी हैं। उनके पास काम नहीं है। 33 साल की अदा…
 11 March 2026
अक्षय कुमार इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'भूत बंगला' के प्रमोशन में जी जान लगाकर जुटे नजर आ रहे हैं। जल्द ही उनकी ये हॉरर कॉमेडी फिल्म सिनेमाघरों में दस्तक…
 11 March 2026
एक्टर गोविंदा ने गलती से अपनी लाइसेंसी बंदूक से 2024 में पैर पर गोली मार ली थी। जिसके बाद उनको फौरन अस्पताल ले जाया गया था। वहां उनकी सर्जरी हुई…
 09 March 2026
ग्लोबल पॉप क्वीन शकीरा के इंडिया टूर को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट अब दोगुनी से तीन गुनी हो गई है। जी हां, अगले महीने इंडिया आ रही शकीरा जहां पहले…