बाइडेन बोले- इजराइल-हमास में 4 मार्च तक सीजफायर की संभावना:दावा- 6 हफ्तों के लिए जंग रुक सकती है, कई शर्तों पर सहमति बनी

Updated on 27-02-2024 12:53 PM

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा है कि इजराइल-हमास के बीच 4 मार्च यानी अगले सोमवार तक सीजफायर हो सकता है। न्यूयॉर्क शहर में NBC चैनल के शो के लिए आइसक्रीम शॉप पहुंचे बाइडेन ने कहा- मुझे देश के NSA ने बताया है कि हम युद्धविराम के काफी करीब हैं।

अमेरिकी मीडिया CNN के मुताबिक, इजराइल और हमास के बीच सीजफायर के लिए समझौते से जुड़ी कुछ शर्तों पर सहमति बनी है। जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच युद्धविराम और इजराइली बंधकों की रिहाई की संभावना बढ़ गई है। दरअसल, 23 फरवरी को फ्रांस में अमेरिका, मिस्र, इजराइल, और कतर के अधिकारियों के बीच बैठकर हुई थी।

पहले चरण में इजराइली महिलाओं-बच्चों को रिहा करेगा हमास
CNN के मुताबिक, बैठक की जानकारी रखने वाले एक डिप्लोमैटिक सूत्र ने बताया है कि सीजफायर का पहला चरण 6 हफ्तों का हो सकता है। इस दौरान हमास की कैद में मौजूद इजराइली महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को रिहा किया जाएगा। साथ ही इजराइल भी फिलिस्तीनी कैदियों को आजाद करेगा।

CNN से बात करते हुए एक अमेरिकी अधिकारी ने कहा- हमास गाजा से इजराइली सैनिकों के हटने और जंग खत्म करने की मांग कर रहा था। यह सीजफायर में एक बड़ा अड़ंगा था, जिसे फिलहाल सुलझा लिया गया है।

इजराइल राफा में हमला तो वहीं हमास जंग खत्म करना चाहता है
हालांकि, इजराइली सैनिकों की रिहाई और जंग खत्म करने के मुद्दे पर फिर से बात अटक सकती है। इजराइली नेताओं ने स्पष्ट कर दिया है कि वे राफा में मिलिट्री ऑपरेशन शुरू करना चाहते हैं। वहीं हमास ने कहा है कि वो दूसरे चरण में जंग खत्म करने के मुद्दे पर बात करना चाहता है।

अमेरिका के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता मैथ्यू मिलकर ने कहा- हमें उम्मीद है कि दोनों पक्षों के बीच जल्द समझौता होगा। अगर हमास सच में फिलिस्तीनियों की परवाह करता है तो उन्हें शर्तों को मानना होगा।

CBS न्यूज से बात करते हुए इजराइली PM नेतन्याहू ने कहा था कि हम राफा में इजराइली सेना को भेजने की योजना बना रहे हैं। हालांकि, अमेरिका ने बिना प्लान के 15 लाख फिलिस्तीनियों की जान खतरे में डालने के खिलाफ चेतावनी दी थी।

नेतन्याहू बोले- बंधकों की रिहाई पर समझौता नहीं हुआ तो भी राफा पर हमला करेंगे
नेतन्याहू ने कहा- अगर बंधकों की आजादी के लिए हमास से समझौता नहीं भी होगा, तब भी हम सेना को वहां भेजेंगे। हमारा लक्ष्य पूरी तरह से जीत हासिल करना है। हम हमास के आखिरी ठिकाने को ऐसे ही नहीं छोड़ सकते।

इजराइल-हमास के बीच 7 अक्टूबर को जंग की शुरुआत हुई थी। अलजजीरा के मुताबिक, इसमें अब तक गाजा के करीब 29 हजार 800 लोगों की मौत हो गई है। वहीं 70 हजार घायल हैं। इजराइल में हमास के हमले में 1139 लोग मारे जा चुके हैं।

'अल-अक्सा फ्लड' के खिलाफ इजराइल का ऑपरेशन 'सोर्ड्स ऑफ आयरन'
हमास ने इजराइल पर 7 अक्टूबर को हमला किया था। उसने इजराइल के खिलाफ अपने ऑपरेशन को 'अल-अक्सा फ्लड' नाम दिया। इसके जवाब में इजराइल की सेना ने हमास के खिलाफ 'सोर्ड्स ऑफ आयरन' ऑपरेशन शुरू किया। हमास के सैन्य कमांडर मोहम्मद दीफ ने कहा था- ये हमला यरुशलम में अल-अक्सा मस्जिद को इजराइल की तरफ से अपवित्र करने का बदला है। दरअसल, इजराइली पुलिस ने अप्रैल 2023 में अल-अक्सा मस्जिद में ग्रेनेड फेंके थे।

वहीं, हमास के प्रवक्ता गाजी हामद ने अल जजीरा से कहा था- ये कार्रवाई उन अरब देशों को हमारा जवाब है, जो इजराइल के साथ करीबी बढ़ा रहे हैं। हाल ही के दिनों में मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि अमेरिका की पहल पर सऊदी अरब इजराइल को देश के तौर पर मान्यता दे सकता है।


Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 March 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने भारत और कनाडा के बीच 2 मार्च को किए गये यूरेनियन समझौते को लेकर चिंता जताई है। भारत और कनाडा ने एक ऐतिहासिक 2.6 अरब डॉलर के यूरेनियम…
 05 March 2026
दोहा: कतर में ईरानी बॉम्बर्स को अमेरिकी एयरबेस पर हमला करने से ठीक दो मिनट पहले मार गिराया गया। सीएनएन ने जानकारी रखने वाले लोगों के हवाले से इस ऑपरेशन के…
 05 March 2026
दोहा: ईरान ने इजरायल और अमेरिका के हमलों के जवाब में खाड़ी देशों में यूएस आर्मी के ठिकानों को निशाना बनाया है। ईरान की कोशिश खाड़ी देशों में बने अमेरिकी…
 05 March 2026
मॉस्को: अमेरिका और इजरायल के 28 फरवरी को ईरान पर किए गए हमले के बाद पश्चिम एशिया के बड़े हिस्से में अस्थिरता है। अरब जगत में बढ़ती टेंशन रूस के…
 05 March 2026
ओटावा: कनाडा के विंडसर में मंगलवार रात को नैंसी ग्रेवाल की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। 45 साल की पंजाबी मूल की सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर नैंसी खालिस्तानियों के खिलाफ…
 05 March 2026
दुबई: ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशन गार्ड्स कॉर्प्स (IRGC) ने यूएई में अमेरिकी एयर डिफेंस THAAD पर सफल हमले का दावा किया है। आईआरजीसी ने कहा है कि उसने THAAD की…
 03 March 2026
वॉशिंगटन: ईरान युद्ध के बीच डोनाल्ड ट्रंप ने हथियारों को लेकर एक पोस्ट किया है। उन्होंने ईरान युद्ध के बीच कहा है कि 'यूनाइटेड स्टेट्स के हथियारों का स्टॉक, मीडियम और…
 03 March 2026
रियाद: अमेरिका और इजरायल के हमलों के जवाब में ईरान खाड़ी देशों पर लगातार हमले कर रहा है। सऊदी अरब की राजधानी रियाद में अमेरिकी दूतावास पर हमला किया गया है।…