भूपेश के बदले सुर : पहले मुठभेड़ को बताया फर्जी, अब जवानों को दी बधाई...

Updated on 17-04-2024 06:33 PM

रायपुर। कांकेर में पुलिस-नक्सली मुठभेड़ को लेकर सियासत गरम है। एक ओर मुख्यमंत्री साय, गृहमंत्री शर्मा जहां इस सफलता को लेकर जवानों को बधाई दे रहे थे, वही दूसरी ओर विपक्षी कांग्रेसी नेता इस मुठभेड़ को फर्जी बाता रहे थे। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस मुठभेड़ को फर्जी बताते हुए भाजपा पर निशाना साधा था। वहीं उपमुख्यमंत्री व गृहमंत्री विजय शर्मा ने उनके बयान पर पलटवार करते हुए कहा था कि अगर मुठभेड़ फर्जी है तो प्रमाण लाएं। लेकिन आज भूपेश बघेल के सुर बदले नजर आये, और उन्होंने जवानों को इस ऑपरेशन के लिए बधाई दी है।

दरअसल 16 अप्रैल को पुलिस और सुरक्षाबलों ने अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए कांकेर के जंगल में 29 नक्सलियों को मार गिराया। इनमे 2 हार्डकोर नक्सली कमांडर भी मारे गए, जिनपर 25 लाख रुपए का इनाम था। राज्‍य सरकार इसे बड़ी सफलता बता रही है। बस्‍तर लोकसभा सीट पर मतदान के ठीक 3 दिन पहले हुए इस मुठभेड़ को लेकर सियासत भी गरमा गई। पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने मंगलवार को इस घटना को फर्जी बताया था, लेकिन बुधवार को उनके स्‍वर बदल गए। मुठभेड़ को लेकर बघेल ने कहा कि हमारे जवानों के सूझबूझ और बहादुरी की प्रशंसा करता हूं। उन्‍होंने कहा कि हमारी नीतियों की वजह से सफलता मिली। हमने नक्सल उन्मूलन की जो नीति बनाई वह सफल थी। हमारी नीति से नक्सली काफी अंदर तक सिमट चुके हैं।


Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 March 2026
बिलासपुर । कभी सीमित संसाधनों और आर्थिक परेशानियों के बीच जीवन गुजारने वाली ग्राम पंचायत पौंड़ी, जनपद पंचायत मस्तूरी की सीमा वर्मा ने आज अपने हौसले और मेहनत से नई पहचान…
 07 March 2026
गरियाबंद। आज जिला कार्यालय के सभाकक्ष में शहर विकास योजना के संबंध में बैठक आयोजित की गई। इस दौरान कलेक्टर  बीएस उइके एवं पुलिस अधीक्षक  वेदव्रत सिरमौर, नगर पालिका परिषद् के…
 07 March 2026
गरियाबंद। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. यूएस नवरत्न ने बताया कि जिला मुख्यालय स्थित सोमेश्वर हॉस्पिटल का लाइसेंस निलंबित कर दिया गया है। छत्तीसगढ़ राज्य उपचर्यागृह तथा रोगोपचार संबंधी स्थापनाएं…
 07 March 2026
कोरबा। कोरबा जिले के पोड़ी उपरोड़ा विकासखंड अंतर्गत ग्राम जटगा की 70 वर्षीय बूँदकुंवर के जीवन में अब हर महीने मिलने वाली एक छोटी-सी राशि बड़ा सहारा बन गई है। छत्तीसगढ़…
 07 March 2026
कोरबा। राज्य सरकार द्वारा ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत संचालित बिहान कार्यक्रम प्रभावी रूप से संचालित किया…
 07 March 2026
कोरबा। जिला कार्यालय में कलेक्टर  कुणाल दुदावत के निर्देश पर आज विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी  तरूण कुमार किरण (आईएएस) की अध्यक्षता में राजस्व निरीक्षकों एवं पटवारियों की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की…
 07 March 2026
कोरबा। कृषि विज्ञान केंद्र (केवीके) कटघोरा में शुक्रवार को ‘कृषि और ग्रामीण परिवर्तन’ विषय पर आयोजित पोस्ट-बजट वेबिनार का सीधा प्रसारण किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से किसानों को केंद्र सरकार…
 07 March 2026
महासमुंद। राज्य शासन की महतारी वंदन योजना महिलाओं के जीवन में आर्थिक सशक्तिकरण की नई कहानी लिख रही है। महासमुंद जिले में महतारी वंदन योजना से 3 लाख 27 हजार महिलाएं…