भोपाल के बड़ा तालाब पर 'बड़ों' का कब्जा! कांग्रेस विधायक के संस्थान सहित कई VIP निर्माणों पर लगा लाल निशान

Updated on 28-02-2026 01:05 PM

भोपाल। बड़ा तालाब की सीमा तय करने के लिए किए जा रहे सीमांकन के दौरान कई चौंकाने वाले कब्जे सामने आ रहे हैं। नायब तहसीलदार केके पंडोले के नेतृत्व में आरआई व पटवारियों ने शुक्रवार को दोपहर दो बजे सीमांकन की कार्रवाई शुरू की, जो शाम पांच बजे यानी चार घंटे तक चली।

इसमें पता चला कि बड़ा तालाब की सीमा पर ही कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद का शैक्षणिक संस्थान बना हुआ है। जबकि यहां आसपास स्थित रिक्त भूमि भी कैचमेंट में आ रही है, जिसमें कांग्रेस नेता अरुणेश्वर सिंहदेव की जमीन का कुछ हिस्सा भी शामिल है। इन सभी को चिह्नित करते हुए राजस्व अमले ने लाल निशान लगाए हैं।

बता दें कि बुधवार से शुरू हुए बड़ा तालाब के सीमांकन के दौरान कैचमेंट दायरे 50 मीटर में राज्यमंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल को आवंटित शासकीय बंगला, केके हाउस, गुलबाग लॉन, आईएएस मुजीबउर्रहमान के बंगले का हिस्सा सहित 25 से अधिक निर्माण चिह्नित किए गए हैं।

चार घंटे चला सीमांकन

जानकारी के अनुसार राजस्व अमला सीमांकन करते हुए खानूगांव स्थित कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद के इंदिरा प्रियदर्शनी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट्स पहुंचा, जहां तालाब के फुल टैंक लेवल से सीमांकन करते हुए 50 मीटर कैचमेंट दायरा तय किया तो पता चला कि शैक्षणिक संस्थान बिल्कुल पास ही बना हुआ है। यहां पर पटवारी अरविंद गिरी ने नायब तहसीलदार केके पंडोले की मौजूदगी में लाल निशान लगाते हुए तालाब की सीमा तय की।

इसी के पास स्कूल के मैदान से होते हुए अमला आगे पहुंचा तो कांग्रेस नेता अरुणेश्वर सिंहदेव की जमीन का कुछ हिस्सा कैचमेंट में आया, जिसमें खेती की जा रही है। बता दें कि चार महीने पहले खानूगांव में जब राजस्व अमले ने सीमांकन किया था, तब कांग्रेस विधायक के शैक्षणिक संस्थान के पीछे कीचड़-दलदल होने की वजह से निशान लगाया था, लेकिन तब तक कैचमेंट की सीमा तय नहीं हो सकी थी।

आर्मी वाटर स्पोर्ट केंद्र के बाद मिले अवैध निर्माण

राजस्व अमले ने बड़ा तालाब के कैचमेंट क्षेत्र में सेना के वाटर स्पोर्ट सेंटर के आगे जब सीमांकन किया तो कैचमेंट में पक्के मकान, बाउंड्री वाल, रेस्टोरेंट, फैक्ट्री आदि का निर्माण होना मिला। इतना ही नहीं, कुछ दूर चलने के बाद पता चला कि एक बड़े फार्म हाउस की तरह निर्माण कैचमेंट में किया जा रहा था। इसके पास ही भैंस भी बंधी हुई थीं। यहां मजदूर दीवार उठाने का काम कर रहे थे।

पूछताछ में उन्होंने आदिल नाम के व्यक्ति द्वारा निर्माण कार्य किया जाना बताया। यह निर्माण करीब दो एकड़ से अधिक जमीन में किया जा रहा था, जिसे नायब तहसीलदार ने चिह्नित करवाया है। उन्होंने मौके पर बताया कि अब तक का यह सबसे बड़ा अतिक्रमण कैचमेंट क्षेत्र में मिला है, जिसे जल्द से जल्द जमींदोज करने की कार्रवाई की जाएगी।

कैचमेंट में झुग्गी सहित धार्मिक स्थल

खानूगांव में बड़ा तालाब के कैचमेंट में एक-दो नहीं, बल्कि दो दर्जन से अधिक अवैध मकान मिले हैं। सीमांकन के दौरान एक परिवार तालाब के अंदर ही झुग्गी बनाकर रहता हुआ मिला। पटवारी ने मौके पर ही बच्चों से जानकारी ली।

Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 March 2026
भोपाल, भोपाल के पटेल नगर स्थित लक्ष्मी हॉस्पिटल में एक युवक की मौत के बाद बुधवार दोपहर को पुलिस पर पत्थर बरसाने, वाहन फोड़ने के मामले में आधा दर्जन लोगों को…
 05 March 2026
भोपाल, भोपाल एम्स में महिला असिस्टेंट प्रोफेसर की आत्महत्या का मामला अब राष्ट्रीय स्तर पर गूंजने लगा है। पहले भी इस प्रकरण को लेकर संस्थान की कार्यसंस्कृति और शिकायत निवारण तंत्र…
 05 March 2026
भोपाल, राष्ट्रीय एचपीवी टीकाकरण अभियान के तहत भोपाल में सर्वाइकल कैंसर से बचाव की मुहिम ने रफ्तार पकड़ ली है। अब तक जिले में 200 किशोरियों को ह्यूमन पैपिलोमा वायरस (HPV)…
 05 March 2026
भोपाल, भोपाल में गुरुवार को नेहरू नगर स्थित पुलिस परेड ग्राउंड में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में डीजीपी कैलाश मकवाना, पुलिस कमिश्नर संजय कुमार, एसीपी, आरआई सहित…
 05 March 2026
भोपाल, आरटीओ के पूर्व करोड़पति कॉन्स्टेबल सौरभ शर्मा और उसके सहयोगी चेतन सिंह गौर से जुड़े मामले में बरामद 100 करोड़ रुपए के सोना और नकदी को सरकारी खजाने में जमा…
 05 March 2026
भोपाल। थाना रातीबड़ पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए क्षेत्र में चोरी और नकबजनी करने वाले एक शातिर गिरोह को दबोचने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस ने गिरोह के पांच सदस्यों…
 05 March 2026
भोपाल। प्रदेश में स्थित स्मारक और संग्रहालयों के लिए टिकट की बुकिंग ऑनलाइन होने से पर्यटकों की संख्या में बढ़ोत्तरी हुई है। पहले के मुकाबले 30 फीसदी आवेदन ज्यादा आ रहे…
 05 March 2026
मध्यप्रदेश शासन द्वारा वर्तमान अप्रत्याशित परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए खाड़ी देशों में निवासरत मध्यप्रदेश के नागरिकों की सहायता के उद्देश्य से मध्यप्रदेश भवन, नई दिल्ली में 24x7 कंट्रोल…