पुलिस के हत्थे चढ़ा भोपाली गैंग, कई शहरों में की थी चोरी...

Updated on 09-04-2024 06:10 PM

दुर्ग। रायपुर, दुर्ग-भिलाई सहित कई जिलों में बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले भोपाली गैंग को दुर्ग पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। ये चोर ताला लगे सुने घरों को अपना निशाना बनाता थे। भिलाई के प्रियदर्शनी परिसर पूरब और पश्चिम में इन्ही चोरों ने चार घरों को निशाना बनाया था। जब ये भागने के फिराक में थे तब दुर्ग पुलिस ने नाकाबंदी कर इन्हें पकड़ने का प्रयास किया। भागते समय इन्होंने पुलगांव क्षेत्र में क्राइम ब्रांच के आरक्षक को कुचलना की कोशिश की परंतु भागने के दौरान तीनों पुलिस के हत्थे चढ़ गए।

आरोपी रायपुर में पुलिसकर्मी के घर चोरी का प्रयास करने के साथ-साथ 2 घरों में चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दे चुके था। पुलिस ने अनूप सिंह, अमित सिंह और राकेश कुशवाहा को गिरफ्तार किया है। ये तीनों भोपाल से निकलकर कार से घुम घुमकर छत्तीसगढ़ समेत कई दूसरे राज्यों में भी चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दे चुके है। मिली जानकारी के अनुसार जब तीनों भोपाल जेल बंद थे तब इन तीनों की दोस्ती हुई उसके बाद इन तीनों ने चोरी का गैंग बनाया।

मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी रोजाना अपनी कार का नंबर प्लेट बदलते थे। दुर्ग पुलिस ने पुलगांव के पास इन्हें पकड़ने के लिए नाकेबंदी कर रोकने का प्रयास किया था लेकिन शातिर बदमाशो ने पीछा कर रहे पुलिस कर्मियों की गाड़ी को टक्क मार दी। चर्चा है कि, बदमाशों ने पुलिस कर्मियों पर गोली भी चलाई है। इस दौरान दो पुलिसकर्मी घायल भी हुए। पुलगांव थाने में आरोपियों के खिलाफ हत्या का प्रयास का मामला दर्ज कराया गया है।

एक दर्जन से अधिक फर्जी नंबर प्लेट बरामद
आरोपियों के पास से स्विफ्ट कार समेत टेलिस्कोप, जीपीएस सिस्टम समेत चोरी का सामान और नगदी जब्त की गई है। दुर्ग पुलिस आज पुरे मामले का खुलासा करेगी। आरोपी स्विफ्ट डिजायर कार में फर्जी नंबर प्लेट लगाकर चोरी की वारदात को अंजाम दे रहे थे। इनके पास से आधा दर्जन से अधिक फर्जी नंबर प्लेट भी मिले हैं।


Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 March 2026
बिलासपुर । कभी सीमित संसाधनों और आर्थिक परेशानियों के बीच जीवन गुजारने वाली ग्राम पंचायत पौंड़ी, जनपद पंचायत मस्तूरी की सीमा वर्मा ने आज अपने हौसले और मेहनत से नई पहचान…
 07 March 2026
गरियाबंद। आज जिला कार्यालय के सभाकक्ष में शहर विकास योजना के संबंध में बैठक आयोजित की गई। इस दौरान कलेक्टर  बीएस उइके एवं पुलिस अधीक्षक  वेदव्रत सिरमौर, नगर पालिका परिषद् के…
 07 March 2026
गरियाबंद। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. यूएस नवरत्न ने बताया कि जिला मुख्यालय स्थित सोमेश्वर हॉस्पिटल का लाइसेंस निलंबित कर दिया गया है। छत्तीसगढ़ राज्य उपचर्यागृह तथा रोगोपचार संबंधी स्थापनाएं…
 07 March 2026
कोरबा। कोरबा जिले के पोड़ी उपरोड़ा विकासखंड अंतर्गत ग्राम जटगा की 70 वर्षीय बूँदकुंवर के जीवन में अब हर महीने मिलने वाली एक छोटी-सी राशि बड़ा सहारा बन गई है। छत्तीसगढ़…
 07 March 2026
कोरबा। राज्य सरकार द्वारा ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत संचालित बिहान कार्यक्रम प्रभावी रूप से संचालित किया…
 07 March 2026
कोरबा। जिला कार्यालय में कलेक्टर  कुणाल दुदावत के निर्देश पर आज विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी  तरूण कुमार किरण (आईएएस) की अध्यक्षता में राजस्व निरीक्षकों एवं पटवारियों की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की…
 07 March 2026
कोरबा। कृषि विज्ञान केंद्र (केवीके) कटघोरा में शुक्रवार को ‘कृषि और ग्रामीण परिवर्तन’ विषय पर आयोजित पोस्ट-बजट वेबिनार का सीधा प्रसारण किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से किसानों को केंद्र सरकार…
 07 March 2026
महासमुंद। राज्य शासन की महतारी वंदन योजना महिलाओं के जीवन में आर्थिक सशक्तिकरण की नई कहानी लिख रही है। महासमुंद जिले में महतारी वंदन योजना से 3 लाख 27 हजार महिलाएं…