'भूल चूक माफ' ने 5वें दिन दिखाई हनुमान जैसी ताकत, गर्त में पहुंच चुकी है 'केसरी वीर' और 'कंपकंपी'
Updated on
28-05-2025 02:04 PM
राजकुमार राव और वामिका गब्बी की 'भूल चूक माफ' ने मंगलवार को साबित कर दिया है कि उसकी कमाई कोई तुक्का नहीं है। यह फिल्म पूरी ताकत के साथ टिकी हुई है। ओपनिंग वीकेंड में शानदार कमाई करने के बाद, सोमवार को फिल्म की असली परीक्षा थी। इसने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर अव्वल नंबरों से फर्स्ट मंडे टेस्ट पास किया। दिलचस्प है कि मंगलवार को 5वें दिन यह टस से मस नहीं हुई और सोमवार जितनी ही कमाई कर गई। इतना ही नहीं, 5 दिनों में ही यह अपने बजट का 74% वसूल चुकी है। जबकि दूसरी ओर, सुनील शेट्टी- सूरज पंचोली की 'केसरी वीर' और श्रेयस तलपड़े-तुषार कपूर की 'कंपकंपी' गर्त में पहुंच चुकी है। दोनों ही फिल्में डिजास्टर साबित हुई हैं।
करण शर्मा के डायरेक्शन में बनी 'भूल चूक माफ' मैडॉक फिल्म्स के बैनर तले बनी है। थिएटर और OTT रिलीज विवाद के कारण फिल्म की भद पिटी थी। जबकि समीक्षकों ने भी इसे औसत से कम रेटिंग दी। लेकिन बावजूद इसके दर्शकों ने इसे प्यार दिया है। फिल्म का बजट 50 करोड़ रुपये है। कई टिकट बुकिंग प्लेटफॉर्म्स पर ऑफर्स और छूट दिया जा रहा है। फिल्म को इससे भी फायदा मिला है।
'भूल चूक माफ' कलेक्शन डे 4
Sacnilk के मुताबिक, 'भूल चूक माफ' ने मंगलवार को भी 4.50 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है। एक दिन पहले सोमवार को भी इसने इतनी ही कमाई की थी। 5वें दिन सिनेमाघरों में इस साइंटिफिक-फिक्शन रोमांटिक कॉमेडी के शोज में औसतन 23.92% सीटों पर दर्शक नजर आए हैं। पांच दिनों में भारतीय बॉक्स ऑफिस पर अब 'भूल चूक माफ' का टोटल कलेक्शन 37.00 करोड़ रुपये है।
'भूल चूक माफ' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
पहला दिन, शुक्रवार - 7.00 करोड़ रुपये
दूसरा दिन, शनिवार - 9.50 करोड़ रुपये
तीसरा दिन, रविवार - 11.50 करोड़ रुपये
चौथा दिन, सोमवार - 4.50 करोड़ रुपये
5वां दिन, मंगलवार - 4.50 करोड़ रुपये
'भूल चूक माफ' वर्ल्डवाइड कलेक्शन
वर्ल्डवाइड कलेक्शन में फिल्म का बहुत जोर नहीं है। विदेशों में इस फिल्म ने 5 दिनों में सिर्फ 1.70 करोड़ रुपये की ग्रॉस कमाई की है। जबकि देश और विदेश मिलाकर वर्ल्डवाइड 45.50 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया है। अनुमान यही है कि 'भूल चूक माफ' बड़ी आसानी ने दूसरे वीकेंड तक अपनी लागत वसूल लेगी। यानी दूसरे हफ्ते में यह फिल्म HIT का टैग अपने नाम कर लेगी। 2025 में 'छावा' और 'रेड 2' के बाद यह बॉलीवुड की तीसरी हिट फिल्म होगी।
हिंदी सिनेमा के 90 के दशक की फेमस एक्ट्रेस और मॉडल ममता कुलकर्णी आए दिन सुर्खियों में बनी रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस लाफ्टर शेफ्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट सीजन-3 शो…
बॉलीवुड एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने गुरुवार, 12 मार्च को अपने पैतृक गांव पहुंचे और वहां के रजिस्ट्रार ऑफिस से उनकी कुछ फोटोज वायरल हुईं। बताया गया कि उन्होंने 55 बीघा…
गोविंदा और सुनीता आहूजा पिछले काफी समय से अपने शादीशुदा लाइफ में उठापटक की वजह से खबरों में रहे हैं। हालांकि, सुनीता आहूजा ने पिछले साल गणपति पर इन खबरों…
हफ्तों के बढ़ते इंतजार के बाद, आमिर खान प्रोडक्शंस ने आखिरकार फिल्म 'एक दिन' का ट्रेलर रिलीज कर दिया है, जिसमें साई पल्लवी और जुनैद खान लीड रोल में नजर…