कुकदुर हादसे पर भावना बोहरा ने जताया दुःख, रद्द किया झारखंड प्रवास

Updated on 20-05-2024 06:58 PM

कवर्धा। जिले में कुकदुर के ग्राम बाहपानी के समीप सोमवार को तेंदुपत्ता संग्रहण करके वापस लौट रही श्रमिकों से भरी पिकअप वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस सड़क हादसे में अबतक लगभग 19 लोगों के निधन होने की पुष्टि की जा चुकी है। वहीं लगभग 7 श्रमिकों के गंभीर रूप से घायल होने की खबर सामने आ रही है। इस दुखद घटना की जानकारी मिलते ही पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने अपने सभी कार्यक्रमों को स्थगित कर दिया है।

वर्तमान में भावना बोहरा झारखण्ड के गोड्डा लोकसभा में पार्टी के निर्देश पर प्रवास पर हैं और उन्हें जैसे ही इस दर्दनाक हादसे की खबर मिली उन्होंने अपने सभी कार्यक्रमों को स्थगित कर दिया और छत्तीसगढ़ के लिए रवाना हो गई हैं। इसके साथ ही उन्होंने तत्काल अपने प्रतिनिधियों के द्वारा  हादसे में हताहत हुए परिवारजनों के घर जाकर उन्हें अंतिम संस्कार हेतु आर्थिक सहयता राशि भी दी है एवं हर संभव मदद देने की बात भी कही है। भावना बोहरा मंगलवार को सुबह सबसे पहले हादसे में हताहत हुए परिवारजनों से भेंट करेंगी। हादसे की जानकारी मिलते ही भावना बोहरा ने तत्काल स्थानीय पुलिस स्टेशन एवं वरिष्ठ अधिकारियों से बचाव व राहत कार्य हेतु चर्चा की वहीं घायलों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने एवं एम्बुलेंस सुविधा को घटना स्थल पर तत्काल पहुँचाने के लिए दूरभाष से संपर्क किया।



इस दौरान भावना बोहरा ने इस हादसे को लेकर गहरा दुःख व्यक्त कर हादसे में दिवंगत हुए लोगों की आत्मा की शांति व घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है। पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने सोशल मीडिया के माध्यम से कहा कि “वनांचल क्षेत्र अंतर्गत कुकदुर के ग्राम बाहपानी के पास हुए सड़क हादसे की खबर सुनकर मन व्यथित है। झारखण्ड प्रवास के दौरान घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस विभाग व अदिकारियों एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से लगातार संपर्क में हूँ और वर्तमान स्थिति की जानकारी भी दूरभाष के माध्यम से प्राप्त कर रही हूँ। इस दौरान हादसे में वाहन में सवार लोगों के निधन होने की खबर सुनकर अत्यंत ही पीड़ा हुई।मैं ईश्वर से उन सभी की दिवंगत आत्मा की शांति व हादसे में घायलों के जल्द स्वास्थ्य लाभ के लिए प्रार्थना करती हूँ। मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिवारजनों के साथ है।“


Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 March 2026
रायपुर, राजधानी के गंज थानाक्षेत्र में कारोबारी का 10 लाख रुपए लेकर मुंशी फरार हो गया। कारोबारी की शिकायत पर गंज पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच में लिया है।कारोबारी का…
 13 March 2026
बिलासपुर, छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट की सख्ती के बाद भी बिलासपुर में DJ-धुमाल और आंखों को नुकसान पहुंचाने वाली प्रतिबंधित लेजर लाइट पर रोक नहीं लगी है। यही वजह है कि शहर में…
 13 March 2026
रायपुर, रायपुर के तेलीबांधा इलाके के होटल एरिना बुटिक में मिली दो उजबेकिस्तानी महिलाओं के खिलाफ पुलिस ने तीन महीने की जांच के बाद एफआईआर दर्ज की है। पुलिस को मुखबिर…
 13 March 2026
जगदलपुर, जगदलपुर में संजय बाजार की व्यवस्था सुधारने को लेकर नगर निगम ने व्यापारियों के साथ बैठक की। बैठक में बाजार की सफाई, मटन मार्केट संचालन, यूजर चार्ज से जुड़ी भ्रांतियों…
 13 March 2026
दुर्ग-भिलाई, दुर्ग जिले में यातायात पुलिस की सख्ती का असर अब साफ तौर पर सड़क हादसों के आंकड़ों में दिखाई देने लगा है। पुलिस ने इस साल नियम तोड़ने वालों पर…
 13 March 2026
रायगढ़, छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के उद्योगों में लगातार हो रही घटनाओं और मजदूरों की मौत के मामलों को गंभीरता से लिया गया है। जांच में सुरक्षा मानकों की अनदेखी सामने…
 13 March 2026
रायपुर, रायपुर में घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडरों के दुरुपयोग और कालाबाजारी के खिलाफ जिला प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए बड़ा अभियान चलाया है। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देश पर खाद्य…
 13 March 2026
दुर्ग-भिलाई, दुर्ग जिले में बीजेपी नेता विनायक ताम्रकर से जुड़े अफीम की अवैध खेती मामले में पुलिस ने चौथे आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी राजस्थान के जोधपुर का रहने वाला…