भारती सिंह अस्पताल से 5 दिन बाद डिस्चार्ज, बताया काजू का हाल, अब 'लाफ्टर शेफ्स 3' की करेंगी शूटिंग!
Updated on
24-12-2025 02:53 PM
कॉमेडियन भारती सिंह ने 19 दिसंबर को दूसरे बेटे काजू को जन्म दिया था। अब वह 24 दिसंबर को अस्पताल ब्रीच कैंडी से डिस्चार्ज हो गई हैं। उसका वीडियो सामने आया है, जहां वह पति हर्ष लिम्बाचिया के साथ नजर आ रही हैं। साथ ही पपाराजी को बेटे काजू की अपडेट भी दे रही हैं। पांच दिन बाद ही वह घर लौट रही हैं और स्वस्थ नजर आ रही हैं। हालांकि इस दौरान वह बच्चे को लिए नहीं दिखाई दीं।
भारती सिंह हाथ जोड़े हुए पैप्स का धन्यवाद करती दिखाई दीं। सबने पूछा कि काजू कैसा है तो हर्ष ने कहा कि बहुत बढ़िया। भारती ने चुटकी ली, 'काजू पक चुका है।' इसके बाद फिर हाथ जोड़कर कहती हैं, 'थैंक यू सभी को। इतने प्यारी दुआओं के लिए। काजू बहुत अच्छे से हो गया है। अब हम उसको घर लेकर जा रहे हैं।'
भारती-हर्ष जल्द दिखाएंगे बेटे काजू का चेहरा
हर्ष ने कहा, 'बहुत जल्दी दिखाएंगे आपको।' जब गोले के बारे में पूछा गया तो कॉमेडियन ने कहा कि अभी वह थोड़ा ऐसे ही हो रखा है। इसके बाद वह वहां से चले जाते हैं। इस वीडियो के देखकर लोगों ने उनकी तारीफ की। कहा कि भारती कोई दिखावा नहीं करती हैं। कोई नखरे नहीं करती हैं। जमीन से जुड़ी इंसान हैं। बता दें कि उनके घर जाने से ऐसा लग रहा है कि वह 'लाफ्टर शेफ्स 3' की शूटिंग अगले हफ्ते से शुरू कर सकती हैं क्योंकि बीते व्लॉग में बताया था कि वह दो एपिसोड की शूटिंग नहीं कर पाएंगी, जिसकी शूटिंग अर्जुन बिजलानी के साथ की गई है।
भारती सिंह ने दिखाई थी बेटे की झलक
बता दें कि भारती सिंह 19 दिसंबर को अस्पताल गई थीं। उनका रात में वॉटर बैग फट गया था। जिसके बाद वह डर गई थीं। लेकिन सब सही से हो गया। लेटेस्ट व्लॉग में उन्होंने बेटे काजू की झलक दिखाई है। हालांकि चेहरा नहीं दिखाया है। कहा है कि वह अभी परिवार के कारण नहीं दिखाएंगी लेकिन जल्द ही सबसे मिलवाएंगी। इसमें उन्होंने बेटे गोले का रिएक्शन भी बताया कि जब दूसरे बच्चे को गोद में लिया तो पहले वाले का मुंह छोटा-सा हो गया था। जिसके बाद फौरन उन्होंने उसे रख दिया था। हालांकि गोला अभी छोटे भाई को देखकर खुश है।
सलमान खान भी रितेश देशमुख की फिल्म 'राजा शिवाजी' में कैमियो रोल में दिखेंगे और इसकी झलक देख फैन्स उछल पड़े हैं। रितेश देशमुख की ऐतिहासिक महाकाव्य 'राजा शिवाजी' में…
एक तरफ जहां रणवीर सिंह अपनी हालिया फिल्म 'धुरंधर' और 'धुरंधर 2' की सफलता का जश्न मना रहे हैं, वहीं उनकी वाइफ और एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी के…
टीवी और फिल्म एक्ट्रेस राजश्री देशपांडे ने हाल ही में अपने ब्रेस्ट कैंसर का पता लगने, इसके इलाज और सर्जरी के बारे में काफी सारी बातें खुलकर बताई हैं। डायग्नोसिस…
भारतीय सिनेमा में संगीत के ऐसे कई जादूगर रहे, जिन्होंने ऐसी धुनें बनाईं, ऐसे म्यूजिक को जन्म दिया, जो दशकों बाद आज भी कानों में मिस्री घोलता है, और हमेशा…
कभी मशहूर सिंगर कुमार सानू के साथ अपनी पर्सनल लाइफ दिल खोलकर शेयर करने वालीं 'बिग बॉस 19' की धाकड़ कंटेस्टेंट कुनिका सदानंद ने अपने मजार वाले वीडियो पर सफाई…
साल 1980 के दशक में दूरदर्शन चैनल पर रामानंद सागर की 'रामायण' का बोलबाला था। निर्देशक रामानंद सागर के इस पौराणिक शो ने पूरे देश में अपार लोकप्रियता हासिल की।…