भारती सिंह अपने नवजात बेटे को लेकर पहुंचीं 'लाफ्टर शेफ्स', हाथ में ड्रिप लगाए सबको दिखाया काजू का चेहरा

Updated on 22-01-2026 01:19 PM
भारती सिंह काफी समय से मैटरनिटी लीव पर थीं और अपने दूसरे बच्चे के जन्म के तीन हफ्ते के भीतर ही 'लाफ्टर शेफ्स सीजन 3' में लौट आईं। उन्होंने हाल ही में अपने को-स्टार्स को एक दिल छू लेने वाला सरप्राइज दिया। अपने दूसरे बच्चे काजू के जन्म के बाद भारती सिंह ने शो की होस्ट के रूप में शानदार वापसी की। भारती ने किचन में सभी को काजू के साथ सरप्राइज दिया, जो फोटो हर तरफ सामने आ रही है।

यह शो में भारती के बच्चे की पहली झलक की। 'लाफ्टर शेफ्स' के सेट से भारती सिंह और बोटे 'काजू' की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। तस्वीरों में, भारती और उनके को-स्टार्स काजू की पहली झलक देखकर बेहद खुश नजर आ रहे हैं। कृष्णा अभिषेक, करण कुंद्रा से लेकर अली गोनी तक, सभी भारती को सेट पर देखकर खुश थे। भारती उतनी अच्छी हालत में नहीं थीं, फिर भी वो बेटे को लेकर आईं। फोटो में दिख रहा है कि वो व्हीलचेयर पर हाथ में ड्रिप लगाए हुए बेटे को लेकर आई हैं।

'लाफ्टर शेफ्स' से भारती का गहरा कनेक्शन

भारती सिंह का 'लाफ्टर शेफ्स' के एक्टर्स के साथ बहुत गहरा रिश्ता है और उनकी दूसरी प्रेग्नेंसी के दौरान सभी ने उनका भरपूर साथ दिया। दरअसल, भारती के दूसरे बच्चे के जन्म के बाद, कास्ट और क्रू के सभी लोगों ने सेट पर मिठाई बांटकर इस खुशी का जश्न मनाया। 'लाफ्टर शेफ्स' परिवार ने उनकी प्रेग्नेंसी के सातवें महीने में उनके लिए एक सरप्राइज बेबी शॉवर का आयोजन भी किया। जैसे-जैसे सीजन अपने खत्म की ओर बढ़ रहा है, सबकी खुशी चरम पर है। आगामी एपिसोड में, हफ्तों की कड़ी मेहनत के बाद फाइनलिस्ट अपनी अंतिम चुनौती का सामना करेंगे। 'लाफ्टर शेफ्स' पिछले तीन सीजन से कॉमेडी और कुकिंग के अपने कॉन्सेप्ट से दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है।

शो में लौटेंगी पुरानी जोड़ियां

शो के तीसरे सीजन ने शानदार टीआरपी के साथ शुरुआत की और अब इसमें 'काटा वर्सेज छूरी' चैलेंज के साथ इसका एक चैलेंज पूरा हो जाएगा, फिर जोड़ियां बदल जाएंगी। इस बदलाव के साथ, कुछ जोड़ियां शो से बाहर हो जाएंगी और नए कंटेस्टेंट्स आएंगे। काटा और छूरी के इस मुकाबले के खत्म होने के बाद, शो अपने सभी पुराने स्टार्स को वापस लाएगा। शो में विक्की जैन, अंकिता लोखंडे, सुदेश लेहरी, अर्जुन बिजलानी और निया शर्मा वापसी करने वाले हैं।
Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 25 April 2026
हाल ही बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर दिनेश हिंगू का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसे देख दावा किया जाने लगा था कि 86 वर्षीय एक्टर आर्थिक तंगी…
 25 April 2026
इस एक्ट्रेस ने 70 के दशक में साउथ फिल्म इंडस्ट्री में तहलका मचा दिया था। इसे मलयालम सिनेमा की 'मर्लिन मुनरो' भी कहा जाता था, लेकिन एक डायरेक्टर की जानबूझकर…
 25 April 2026
बॉलीवुड की दिग्गज सिंगर आशा भोसले का 12 अप्रैल को मल्टिपल ऑर्गन फेलियर से निधन हो गया था। उनके जाने से फिल्म और म्यूजिक इंडस्ट्री को तो भारी क्षति पहुंची…
 25 April 2026
राखी सावंत ने दो बार शादी की और दोनों बार ही उनका तलाक हो गया। शादीशुदा जिंदगी में खूब दुख सहे और प्यार को तरसती रहीं। अब जब वह 'बिग…
 25 April 2026
सोशल मीडिया पर इस वक्त प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला के बेटे सूफयान ने गर्दा उड़ा दिया है। सूफयान को देख हर कोई गच्चा खा गया और उसकी तुलना सलमान खान से…
 25 April 2026
जैसी मखमली आवाज, वैसी ही बेदाग शख्‍स‍ियत। कहना गलत नहीं होगा कि अरिजीत सिंह मौजूदा वक्‍त में देश के सबसे बेहतरीन, सबसे प्रभावशाली और सबसे अध‍िक कमाई करने वाले सिंगर…
 24 April 2026
'धुरंधर' में रणवीर सिंह लीड रोल में थे, लेकिन राकेश बेदी ने दर्शकों के दिलों में जगह बना ली। पाकिस्तानी राजनेता जमील जमाली के रोल में वो लोगों के पसंदीदा…
 24 April 2026
दिग्गज हास्य अभिनेता दिनेश हिंगू ने 86 साल की उम्र में अपने जीवन के बारे में खुलकर बात की है, और उन्होंने जो शेयर किया वह दिल छूने वाला है।…