परिसर को सुव्यवस्थित कर योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन करें : कलेक्टर

Updated on 25-04-2024 05:44 PM

जगदलपुर। कलेक्टर विजय दयाराम के. ने  लोकसभा निर्वाचन के मतदान उपरांत कार्यालयों में अधिकारियों-कर्मचारियों की शत-प्रतिशत उपस्थिति के साथ विभागीय दायित्वों के निर्वहन पर जोर दिया है। कलेक्टर स्वयं कार्यालयों का निरीक्षण दौराकर निर्देशों के पालन का जायजा ले रहे है। कार्यालय निरीक्षण के दूसरे दिन गुरुवार को कलेक्टर ने शहीद पार्क चौपाटी के पास स्थित जिला सहकारी केंद्रीय बैंक कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। कलेक्टर जिला सहकारी केंद्रीय बैंक कार्यालय के प्राधिकृत अधिकारी भी हैं। निरीक्षण के दौरान सहकारी बैंक के अधिकारियों को निर्देशित किए कि कार्यालय परिसर को सुव्यवस्थित कर शासकीय योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन करें। साथ ही बिना पूर्व अनुमति के कार्यालय से अनुपस्थित रहने वालों को स्पष्टीकरण जारी भी करें।

कलेक्टर ने कार्यालय के प्रथम तल में कार्यालय को व्यवस्थित कर कर्मचारियों की बैठक व्यवस्था और द्वितीय तल में सभाकक्ष, मुख्य कार्यपालन अधिकारी सहकारी बैंक एवं प्राधिकृत अधिकारी के कक्ष को बेहतर करने के लिए लोक निर्माण विभाग के अधिकारी को निर्देशित किए। इसके अलावा उन्होंने अधिकारियों से विभागीय कार्यों की समीक्षा भी की। उन्होंने सहकारी बैंक के लोन वितरण की स्थिति, लोन वसूली की स्थिति, इंटरेस्ट के आधार पर तिमाही प्रगति की भी जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान पुराने रिकॉर्ड को सुनियोजित संधारण कर रखने, कार्यालय में साफ-सफाई रखने और अनुपयोगी सामानों को विधिवत अपलेखन की कार्यवाही करवाने के निर्देश दिए। इस अवसर पर सीईओ केएस ध्रुव सहित सहकारी बैंक के अन्य अधिकारी उपस्थित थे।


Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 March 2026
बिलासपुर । कभी सीमित संसाधनों और आर्थिक परेशानियों के बीच जीवन गुजारने वाली ग्राम पंचायत पौंड़ी, जनपद पंचायत मस्तूरी की सीमा वर्मा ने आज अपने हौसले और मेहनत से नई पहचान…
 07 March 2026
गरियाबंद। आज जिला कार्यालय के सभाकक्ष में शहर विकास योजना के संबंध में बैठक आयोजित की गई। इस दौरान कलेक्टर  बीएस उइके एवं पुलिस अधीक्षक  वेदव्रत सिरमौर, नगर पालिका परिषद् के…
 07 March 2026
गरियाबंद। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. यूएस नवरत्न ने बताया कि जिला मुख्यालय स्थित सोमेश्वर हॉस्पिटल का लाइसेंस निलंबित कर दिया गया है। छत्तीसगढ़ राज्य उपचर्यागृह तथा रोगोपचार संबंधी स्थापनाएं…
 07 March 2026
कोरबा। कोरबा जिले के पोड़ी उपरोड़ा विकासखंड अंतर्गत ग्राम जटगा की 70 वर्षीय बूँदकुंवर के जीवन में अब हर महीने मिलने वाली एक छोटी-सी राशि बड़ा सहारा बन गई है। छत्तीसगढ़…
 07 March 2026
कोरबा। राज्य सरकार द्वारा ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत संचालित बिहान कार्यक्रम प्रभावी रूप से संचालित किया…
 07 March 2026
कोरबा। जिला कार्यालय में कलेक्टर  कुणाल दुदावत के निर्देश पर आज विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी  तरूण कुमार किरण (आईएएस) की अध्यक्षता में राजस्व निरीक्षकों एवं पटवारियों की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की…
 07 March 2026
कोरबा। कृषि विज्ञान केंद्र (केवीके) कटघोरा में शुक्रवार को ‘कृषि और ग्रामीण परिवर्तन’ विषय पर आयोजित पोस्ट-बजट वेबिनार का सीधा प्रसारण किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से किसानों को केंद्र सरकार…
 07 March 2026
महासमुंद। राज्य शासन की महतारी वंदन योजना महिलाओं के जीवन में आर्थिक सशक्तिकरण की नई कहानी लिख रही है। महासमुंद जिले में महतारी वंदन योजना से 3 लाख 27 हजार महिलाएं…