केन्द्र व राज्य शासन के महत्वाकांक्षी योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन करें : कलेक्टर

Updated on 11-06-2024 06:58 PM

उत्तर बस्तर कांकेर। कलेक्टर नीलेश कुमार महादेव क्षीरसागर ने पदभार ग्रहण करने के बाद पहली बार समय-सीमा की बैठक लेते हुए विभिन्न शासकीय योजनाओं के तहत लंबित कार्यों एवं प्रकरणों की समीक्षा की। कलेक्टर ने बैठक में सभी अधिकारियों से कहा कि केन्द्र एवं राज्य शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन के लिए कार्य करें और जिले के प्रत्येक जरूरतमंद व्यक्तियों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाएं। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी आम नागरिकों की मांग व समस्याओं पर प्राथमिकता से ध्यान दें और समय-सीमा में नियमानुसार उनका निराकरण करें।

कलेक्टर क्षीरसागर ने आज सुबह जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा की बैठक में नियद नेल्लानार योजना की प्रगति की जानकारी ली और कहा कि राज्य शासन की यह एक महत्वपूर्ण योजना है। इस योजना के तहत चयनित गांव एवं उसके आसपास पांच गांवों में सभी प्रमुख योजनाओं का शत-प्रतिशत क्रियान्वयन किया जाना है। वहां आयुष्मान कार्ड, श्रम कार्ड, आधार कार्ड, जल जीवन मिशन, उज्ज्वला योजना सहित सभी योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों को सुनिश्चित करने को कहा। साथ ही वहां स्वास्थ्य केन्द्रों, स्कूलों और आंगनबाड़ी की स्थिति भी अच्छी हो इसके लिए भी प्रयास करने के निर्देश दिए। 

कलेक्टर ने राम लला दर्शन योजना एवं प्रधानमंत्री आवास योजना के जिले में क्रियान्वयन की जानकारी ली। जिला पंचायत सीईओ सुमित अग्रवाल ने रामलला दर्शन योजना के बारे में बताया कि इस योजना के अंतर्गत जिले से कुल 228 आवेदन प्राप्त हुए हैं। रामलला दर्शन के लिए 26 जून को अगली ट्रेन रवाना होगी। 

कलेक्टर ने प्रधानमंत्री आवास योजना की प्रगति की जानकारी लेते हुए कहा कि इस योजना का लाभ जिले के सभी जरूरतमंद व्यक्तियों को मिलना चाहिए। इस योजना के तहत जिले में कुछ काम स्वीकृत होने के बाद भी अभी तक शुरू नहीं हो पाए हैं। उक्त कार्यों के शुरू नहीं होने के कारणों का पता लगाएं और उनका निराकरण कर निर्माण कार्यों को शीघ्र पूर्ण कराएं। जिला पंचायत सीईओ अग्रवाल ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत जिले में कुल 29 हजार 207 कार्य स्वीकृत हुए हैं, जिनमें से 22 हजार 996 कार्य पूर्ण हो चुके हैं। कलेक्टर क्षीरसागर ने जिले में धान उठाव की स्थिति की भी समीक्षा की और खाद्य विभाग के अधिकारियों को समितियों में जाकर वास्तविक स्थिति का जायजा लेने और निराकरण के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने खाद एवं बीज की उपलब्धता की जानकारी लेते हुए किसानों को समय पर वितरण करने हेतु निर्देशित किया। उन्होंने जिले के स्कूलों में प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण के तहत एवं अन्य निर्माणाधीन कार्यों को शीघ्र पूरा करने को कहा। उन्होंने कहा कि जिले के सभी स्कूलों के आसपास का स्थल बच्चों के लिए सुरक्षित हो यह सुनिश्चित करें।

कलेक्टर ने बैठक में सभी अधिकारियों से वृक्षारोपण के लिए अभियान चलाने की बात भी कही। उन्होंने जिले में वृहद वृक्षारोपण के लिए भूमि का चयन कर कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर वन मण्डलाधिकारी आलोक वाजपेयी एवं हेमचंद पहारे, एडीएम एस. अहिरवार, बीएस उईके एवं जितेन्द्र कुर्रे, जिला पंचायत के सीईओ सुमित अग्रवाल सहित सभी एसडीएम व विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित थे।


Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 March 2026
रायपुर, राजधानी के गंज थानाक्षेत्र में कारोबारी का 10 लाख रुपए लेकर मुंशी फरार हो गया। कारोबारी की शिकायत पर गंज पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच में लिया है।कारोबारी का…
 13 March 2026
बिलासपुर, छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट की सख्ती के बाद भी बिलासपुर में DJ-धुमाल और आंखों को नुकसान पहुंचाने वाली प्रतिबंधित लेजर लाइट पर रोक नहीं लगी है। यही वजह है कि शहर में…
 13 March 2026
रायपुर, रायपुर के तेलीबांधा इलाके के होटल एरिना बुटिक में मिली दो उजबेकिस्तानी महिलाओं के खिलाफ पुलिस ने तीन महीने की जांच के बाद एफआईआर दर्ज की है। पुलिस को मुखबिर…
 13 March 2026
जगदलपुर, जगदलपुर में संजय बाजार की व्यवस्था सुधारने को लेकर नगर निगम ने व्यापारियों के साथ बैठक की। बैठक में बाजार की सफाई, मटन मार्केट संचालन, यूजर चार्ज से जुड़ी भ्रांतियों…
 13 March 2026
दुर्ग-भिलाई, दुर्ग जिले में यातायात पुलिस की सख्ती का असर अब साफ तौर पर सड़क हादसों के आंकड़ों में दिखाई देने लगा है। पुलिस ने इस साल नियम तोड़ने वालों पर…
 13 March 2026
रायगढ़, छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के उद्योगों में लगातार हो रही घटनाओं और मजदूरों की मौत के मामलों को गंभीरता से लिया गया है। जांच में सुरक्षा मानकों की अनदेखी सामने…
 13 March 2026
रायपुर, रायपुर में घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडरों के दुरुपयोग और कालाबाजारी के खिलाफ जिला प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए बड़ा अभियान चलाया है। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देश पर खाद्य…
 13 March 2026
दुर्ग-भिलाई, दुर्ग जिले में बीजेपी नेता विनायक ताम्रकर से जुड़े अफीम की अवैध खेती मामले में पुलिस ने चौथे आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी राजस्थान के जोधपुर का रहने वाला…