बेंगलुरु ब्लास्ट के आरोपी का चेहरा सामने आया : CCTV में तस्वीर क्लियर नहीं, AI की ली जाएगी मदद

Updated on 02-03-2024 12:24 PM

बेंगलुरु के मशहूर रामेश्वरम कैफे में ब्लास्ट के आरोपी की पहचान CCTV फुटेज के जरिए कर ली गई है। चेहरा क्लियर नहीं है, लेकिन पुलिस आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (AI) की मदद से यह पता लगाएगी कि आरोपी दिखता कैसा है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कर्नाटक के डिप्टी CM डीके शिवकुमार ने कहा कि पुलिस ने आरोपी की पहचान कर ली है। CCTV में कैप्चर उसके चेहरे को फेशियल रिकग्निशन सिस्टम से मैच कराया जा रहा है। इससे उसे ट्रैक किया जाएगा।

इडली ली, पेमेंट किया और डस्टबिन के पास रखा बैग

शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपी 25 से 30 साल का शख्स है। CCTV फुटेज में दिख रहा है कि मास्क लगाए हुए एक व्यक्ति कैफे के पास बस से उतरता है और 11:30 बजे कैफे में दाखिल होता है।

इसके बाद वह इडली ऑर्डर करता है, काउंटर पर पेमेंट करके टोकन लेता है। इसके बाद 11:45 बजे एक बैग को डस्टबिन के पास रखकर चला जाता है। एक घंटे बाद इसी बैग में टाइमर के जरिए धमाका किया गया। इस पूरे घटनाक्रम का CCTV फुटेज अभी सामने नहीं आया है।

जो CCTV फुटेज और फोटोज अभी सामने आए हैं, वो भी आधिकारिक सोर्स से नहीं मिले हैं। ये सोशल मीडिया पर हैं।

बेंगलुरु ब्लास्ट के लेटेस्ट डेवलपमेंट

1. लेटेस्ट वीडियो सामने आया, जिसमें मास्क और सफेद कैप लगाए व्यक्ति कैफे की ओर जा रहा है। उसके पास एक बैग है।

2. पुलिस ने कैफे के पास से टाइमर, बैटरी, जला हुआ बैग, IED सर्किट और कुछ आईडी कार्ड मिले हैं।

3. बेंगलुरु ब्लास्ट में UAPA के तहत केस दर्ज किया गया है। बेंगलुरु पुलिस, सेंट्रल क्राइम ब्रांच, NIA और NSG की टीमें ब्लास्ट की जांच कर रही हैं।

4. रामेश्वरम कैफे ने ब्रुकफील्ड स्थित अपनी ब्रांच में ब्लास्ट के बाद स्टेटमेंट में कहा कि हम जांच में पूरा सहयोग कर रहे हैं। इस घटना से हम बेहद दुखी हैं।

5. ब्लास्ट के बाद बेंगलुरु में हाई अलर्ट जारी किया गया है। सुरक्षा और निगरानी सिस्टम को और ज्यादा मजबूत कर दिया गया है।

ब्लास्ट के बाद बैटरी, जला हुआ बैग और आईडी कार्ड मिले
घटना के बाद सबसे पहले फायर ब्रिगेड और व्हाइट फील्ड पुलिस ने बताया कि सिलेंडर में विस्फोट हुआ है। जब हम मौके पर पहुंचे तो कैफे की दीवार पर लगा शीशा टूटकर टेबल पर बिखरा पड़ा था।

इसके बाद भाजपा ने विस्फोट पर संदेह जताया और बम ब्लास्ट का दावा किया। शाम साढ़े 5 बजे खुद CM सिद्धारमैया ने बताया- यह एक लो इंटेंसिटी का IED ब्लास्ट था। एक शख्स कैफे में बैग छोड़कर गया, जिसके बाद विस्फोट हुआ। इस ब्लास्ट में 10 लोग घायल हुए हैं।

घटना पर चश्मदीद के बयान

सबरीश कुंडली: दोपहर करीब 1 बजे हमने एक जोरदार धमाके की आवाज सुनी। हम मौके पर पहुंचे और हमने इलाके के चारों ओर काला धुआं देखा। हमने 5-6 लोगों को घायल देखा। इन्हें पास के अस्पताल ले गए।

एडिसन: हम लंच करने कैफे आए हुए थे। करीब 1 बजे हमने एक जोरदार धमाके की आवाज सुनी। मैंने लोगों को यह कहते हुए सुना कि यह एक सिलेंडर विस्फोट था। अंदर करीब 35-40 लोग थे। घायलों में करीब 4 कर्मचारी शामिल हैं। अचानक एम्बुलेंस आई और घायलों को पास के अस्पताल ले गई।

सिक्योरिटी गार्ड: मैं रोज की तरह कैफे के बाहर अपनी ड्यूटी कर रहा था। होटल में कई ग्राहक आए थे। अचानक एक जोरदार आवाज आई और आग लग गई, जिससे होटल के अंदर मौजूद ग्राहक घायल हो गए।


Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 May 2026
नागपुर, नागपुर में धमकीभरी चिट्ठी मिलने के बाद हाई सिक्योरिटी अलर्ट जारी कर दिया गया है। इस चिट्ठी में दावा किया गया कि RSS मुख्यालय,BJP ऑफिस और मेट्रो ट्रेनों में रेडियोएक्टिव…
 01 May 2026
नई दिल्ली/कोलकाता, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी गुरुवार रात अपनी सीट भवानीपुर के EVM स्ट्रॉन्ग रूम पहुंचीं, जहां वे करीब 4 घंटे रहीं। बताया कि ममता ने सभी उम्मीदवारों से…
 01 May 2026
अलवर, अलवर के मौजपुर में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर चलती कार में आग लग गई। हादसे में 6 लोग जिंदा जल गए। रेस्क्यू टीम को आग बुझाने के बाद अर्टिगा कार…
 01 May 2026
अहमदाबाद: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रचार के दौरान झालमुड़ी खाकर चौंका दिया था। पीएम मोदी का झारग्राम दौरे का यह अंदाज सोशल मीडिया पर न सिर्फ वायरल…
 01 May 2026
देहरादून: उत्तराखंड में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं। BJP अभी से इसकी तैयारियों में जुट गई है। क्या है पार्टी की प्लानिंग और क्या चल रहा है संगठन के अंदर,…
 01 May 2026
शिमला, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज शिमला स्थित सेना प्रशिक्षण संस्थान (आरट्रैक) पहुंच गई है। यहां पर वह सेना द्वारा रखे एक कार्यक्रम में भाग ले रही है। इसके बाद राष्ट्रपति दिल्ली…
 01 May 2026
अमृतस​र, अमृतसर स्थित भारत-पाकिस्तान अटारी बॉर्डर पर होने वाली प्रसिद्ध रिट्रीट सेरेमनी के समय में बदलाव किया गया है। नए निर्णय के अनुसार अब रिट्रीट सेरेमनी शाम 6 बजे से शुरू…
 29 April 2026
गोरखपुर: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में एक युवक ने शादी के तीसरे दिन की जहर खाकर आत्महत्या कर ली। पल भर में खुशियों का माहौल मातम में बदल गया। मौके पर…