पीवीटीजी परिवारों को शत-प्रतिशत गैस कनेक्शन से करें लाभान्वित

Updated on 27-07-2024 04:04 PM

गरियाबंद । कलेक्टर दीपक कुमार अग्रवाल ने जिले में निवासरत विशेष पिछड़ी जनजातीय समूह के परिवारो को शत प्रतिशत् उज्ज्वला गैस कनेक्शन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आज खाद्य विभाग के अधिकारी - कर्मचारी एवं जिले भर के गैस एजेंसी संचालकों की बैठक ली। उन्होंने पीवीटीजी परिवारों को उज्ज्वला गैस कनेक्शन से लाभान्वित करने निर्देश दिये। कलेक्टर ने जिला समन्वयक से उज्ज्वला योजना के तहत अब तक किए गए प्रगति की जानकारी ली। जिस पर जिला समन्वयक ने अब तक जिले में 1.18 लाख उज्ज्वला कनेक्शन होने की जानकारी दी। इस दौरान बैठक में अपर कलेक्टर अरविन्द पाण्डेय, जिला खाद्य अधिकारी सुधीर गुरु, जिला समन्वयक उज्ज्वला योजना कुन्दन कुमार सहित खाद्य निरीक्षक, सहायक खाद्य. अधिकारी एवं अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

जिला खाद्य अधिकारी ने बैठक में अब तक उज्ज्वला के जिले के कुल प्राप्त लक्ष्य को पूर्ण होना बताया। इस पर कलेक्टर श्री अग्रवाल ने प्रधानमंत्री जनमन योजना के तहत शासन से अतिरिक्त लक्ष्य मांग करने के संबंध में जिला खाद्य अधिकारी को पत्राचार करने के निर्देश दिये। खाद्य अधिकारी ने जिले में लगभग 4000 के-वाईसी पूर्ण होना बताया, जिसका कि कनेक्शन जारी किया जाना है। कलेक्टर श्री अग्रवाल ने जिले के खाद्य निरीक्षकों को शत प्रतिशत विशेष पिछड़ी जनजाति परिवारों के ई-केवाईसी फार्म भरने एवं उनका कनेक्शन जारी कराने अतिरिक्त प्रयास करने के निर्देश दिये। साथ ही गैस एजेंसियों की जाँच एवं उचित मूल्य दुकानों की भी सतत् निगरानी करने के निर्देश दिये।


Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
कोंडागांव, कोंडागांव जिले का लिंगो घोटुल मांदरी नृत्य दल अब राष्ट्रीय स्तर पर अपनी कला का प्रदर्शन करेगा। यह दल नई दिल्ली में आयोजित भारत ट्राइब फेस्ट-2026 में छत्तीसगढ़ राज्य का…
 18 March 2026
बिलासपुर, बिलासपुर के बहुचर्चित नसबंदी कांड मामले में करीब 11 साल 4 महीने बाद जिला कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। एडीजे कोर्ट बिलासपुर के न्यायाधीश शैलेश कुमार ने सर्जन डॉ.…
 18 March 2026
बिलासपुर, हिंदू नववर्ष, गुड़ी पड़वा और नवरात्रि पर्व की तैयारियों जोरों से चल रही है। बिलासपुर में सिंधी समाज ने अपने आराध्य देव भगवान झूलेलाल का जन्मोत्सव चेट्रीचंड्र से पहले मंगलवार…
 18 March 2026
बिलासपुर, छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में पूरे साल NCERT की किताबों से पढ़ाई करने वाले स्टूडेंट्स पर अचानक सीजी बोर्ड एग्जाम थोप दिया गया। स्कूल प्रबंधन की मनमानी पर कलेक्टर संजय अग्रवाल…
 18 March 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में अब कमर्शियल गैस सिलेंडर कोटा सिस्टम के तहत दिए जाएंगे। घरेलू एलपीजी के दुरुपयोग को रोकने और आम उपभोक्ताओं तक गैस की नियमित आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए…
 18 March 2026
बिलासपुर, छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में थार गाड़ी खरीदने के लिए एक नाबालिग ने अपने ही घर में चोरी करवाई है। इसके लिए सेना के रिटायर्ड जवान के बेटे को उकसाया और…
 18 March 2026
रायपुर, उत्तर प्रदेश में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के असर से छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। मौसम विभाग ने आज 18 और कल 19 मार्च को आंधी-तूफान के साथ ओलावृष्टि…
 18 March 2026
रायपुर, रायपुर के पचपेड़ी नाका स्थित रामकृष्ण अस्पताल के पीछे बने सीवरेज टैंक (गटर) की सफाई करने उतरे 3 सफाईकर्मियों की दम घुटने से मौत हो गई। वहीं, 1 की हालत…