एशिया कप मैच से पहले पाकिस्तान में खौफ का दूसरा नाम ये भारतीय, छक्के से खोल चुका है खाता, लुक में हीरो भी फेल!

Updated on 13-09-2025 02:35 PM
नई दिल्ली: एशिया कप 2025 में भारतीय क्रिकेट टीम ने यूएई के खिलाफ 9 विकेट से धमाकेदार जीत हासिल की। टीम इंडिया का दूसरा मैच पाकिस्तान के खिलाफ है। भारत और पाकिस्तान के बीच ये मैच 14 सितंबर को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। टीम इंडिया के पहले मैच की बात करें तो सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारत ने यूएई को पहले 57 रन के स्कोर पर समेट दिया था। इसके बाद सिर्फ 27 गेंद में टीम इंडिया ने मैच को जीत लिया।

भारतीय टीम ने जिस तरह से मुकाबले को अपने नाम किया उसे देख पाकिस्तानी टीम में एक खौफ का माहौल है। खास तौर से टीम इंडिया के युवा ओपनर अभिषेक शर्मा से पाकिस्तानी खेमे में डर का माहौल है। यही कारण है कि पाकिस्तान के कई पूर्व क्रिकेटर अभिषेक को सलमान आगा की टीम के लिए खतरा मान रहे हैं। ऐसे में आइए जानते हैं किस-किस ने अभिषेक के खेल पर रिएक्ट किया है।
वसीम अकरम
वसीम अकरम ने एशिया कप में कमेंट्री कर रहे हैं। यूएई के खिलाफ मैच में अभिषेक शर्मा ने जिस तरह से सिक्स के साथ अपना खाता खोला था, उसे देखकर वह अचंभित हो गए। अभिषेक शर्मा की बैटिंग को देख कर वसीम अकरम ने कहा, 'मैंने टी20 में ऐसा पहले कभी नहीं देखा था।' वसीम अकरम ने अभिषेक की तुलना शाहिद अफरीदी की।
शोएब अख्तर
पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर भी अभिषेक शर्मा की बल्लेबाजी से हैरान थे। उन्होंने कहा, 'भारत एक कंप्लीट टीम है। ये एक ऐसी टीम है जो किसी भी मुश्किल पिच या परिस्थिति में जीतना जानती है।'अभिषेक शर्मा को लेकर शोएब अख्तर का मानना है कि वह भारत का फ्यूचर स्टार है और आने वाले सालों में वह कमाल करेंगे। उन्होंने कहा, 'वह खुश हैं कि वह इस युग में पैदा नहीं हुए क्योंकि आज के समय में जिस तरह से विस्फोटक बैटिंग हो रही है उसका सामना करना मेरे लिए मुश्किल होता।'

शोएब मलिक
पूर्व कप्तान शोएब मलिक अभिषेक की बैटिंग को देख पाकिस्तान क्रिकेट पर सवाल खड़ा किए। मलिक का मानना है कि, 'भारत में खिलाड़ियों को समय दिया जाता है खुद को साबित करने के लिए जो कि पाकिस्तान में नहीं है। अभिषेक की सफलता इसी का नतीजा है। पाकिस्तान में खिलाड़ियों को पता ही नहीं होता है कि वह 2 मैच के बाद टीम में रहेंगे या फिर नहीं। ऐसे में कैसे आप अभिषेक जैसे प्लेयर तैयार कर पाएंगे।'
Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान के तेज गेंदबाज सलमान मिर्जा ने एक पाकिस्तानी समाचार संस्थान और एक रिपोर्टर को कानूनी नोटिस भेजा है। सलमान पर आरोप लगाया गया था कि टी20 वर्ल्ड कप…
 13 March 2026
आईपीएल 2026 की शुरुआत कुछ दिन में होने वाली है। इस लीग की शुरुआत 2026 में 28 मार्च से हो रही है। आईपीएल में हर साल कुछ ना कुछ ऐसे…
 13 March 2026
इंग्लैंड की हंड्रेड लीग के लिए पहली बार खिलाड़ियों की नीलामी हुई। 8 टीमें बर्मिंघम फीनिक्स, लंदन स्पिरिट, मनचेस्टर सुपर जायंट्स, सनराइजर्स लीड्स, एमआई लंदन, सदर्न ब्रेव, ट्रेंट रॉकेट्स और…
 13 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम टी20 विश्व कप 2026 में साउथ अफ्रीका की वजह से सेमीफाइनल में पहु्ंच पाई। सुपर-8 में साउथ अफ्रीका ने वेस्टइंडीज को हरा दिया। इससे भारत के सेमीफाइनल…
 13 March 2026
नई दिल्ली: इंग्लैंड की क्रिकेट लीग द हंड्रेड में पहली बार नीलामी का आयोजन किया जाएगा। दुनिया भर के खिलाड़ियों ने लीग के लिए अपना नाम रजिस्टर करवाया था। इंग्लैंड के…
 11 March 2026
नई दिल्ली: टी20 विश्व कप चैंपियन बनने के बाद भारतीय टीम के स्पिनर कुलदीप यादव अपनी लाइफ में नई पारी का आगाज करने जा रहे हैं। आईपीएल से पहले कुलदीप यादव…
 11 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट टीम अभी बांग्लादेश के दौरे पर है। टी20 विश्व कप के सुपर-8 से बाहर होने वाली पाकिस्तानी टीम 11 मार्च से बांग्लादेश के खिलाफ तीन मैचों की…
 11 March 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप 2026 की जीत के बाद जहां एक तरफ जश्न का माहौल है, वहीं टीम इंडिया के स्टार स्पिनर युजवेंद्र चहल के एक पोस्ट ने फैंस को…