BGT से पहले ब्रॉडकास्टर ने की रोहित शर्मा की बेइज्जती? विराट कोहली की फोटो लगाकर उड़ाया मजाक!

Updated on 10-11-2024 05:45 PM
नई दिल्ली: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 22 नवंबर से बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का पहला टेस्ट मैच खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच खेले जाने वाले पांच मैचों की इस सीरीज के लिए फैंस भी उत्साहित हैं। इस सीरीज के लिए दोनों टीमों की तैयारी जबरदस्त चल रही है भारत ए और ऑस्ट्रेलिया ए के बीच प्रैक्टिस मैच भी खेला गया है। इसी बीच पांच टेस्ट मैचों की सीरीज इस सीरीज के लिए ब्रॉडकास्टर के द्वारा प्रोमो जारी किया गया जिसके लेकर अब खूब बवाल हो रहा है।

दरअसल ये प्रोमो का एक ग्राफिक्स था जो ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच खेले गए तीसरे वनडे मैच के दौरान चलाया गया था। इस ग्राफिक्स में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस के साथ भारतीय टीम स्टार बल्लेबाज विराट कोहली की फोटो लगी हुई थी, जबकि टीम के कप्तान रोहित शर्मा हैं। सही मायने में देखा जाए तो ग्राफिक्स में पैट कमिंस के साथ रोहित शर्मा की फोटो होनी चाहिए थी। यही कारण है कि सोशल मीडिया पर बवाल मचा हुआ हैे।

ऑस्ट्रेलिया के लिए रवाना हो चुकी है टीम इंडिया

भारतीय क्रिकेट टीम बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के लिए ऑस्ट्रेलिया रवाना हो चुकी है। स्क्वाड के कुछ खिलाड़ी पहले ही इंडिया ए के साथ ऑस्ट्रेलिया में थे। ऐसे में ऑस्ट्रेलिया पहुंच कर टीम इंडिया जल्द से जल्द अपनी तैयारियों में जुट जाएगी। हालांकि, कप्तान रोहित शर्मा को लेकर फिलहाल संशय बना हुआ है कि वह शायद पहले टेस्ट मैच को मिस कर सकते हैं।
दरअसल कप्तान रोहित शर्मा दूसरी बार पिता बनने वाले हैं। यही कारण है कि वे पहले टेस्ट मैच के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे। सिर्फ पहले टेस्ट में ही नहीं दूसरे टेस्ट मैच में उनका खेलना उनका संदिग्ध लग रहा है। ऐसे में उनकी अनुपस्थिति में जसप्रीत बुमराह टीम इंडिया की कप्तानी कर सकते हैं। बता दें कि टीम इंडिया के लिए यह सीरीज काफी अहम है। क्योंकि हाल ही में टीम इंडिया को न्यूजीलैंड के खिलाफ अपने घर में 3-0 से हार मिली है।
Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
 19 March 2026
नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन इन दिनों अपनी फॉर्म से ज्यादा अपने व्यवहार को लेकर सुर्खियों में हैं। दिसंबर 2025 में अबू धाबी में हुई आईपीएल 2026 की मिनी नीलामी में…
 19 March 2026
क्रिकेट में कहा जाता है कि बल्लेबाज आपको मैच जिताते हैं लेकिन गेंदबाज आपको टूर्नामेंट जिताते हैं। आईपीएल के 17 साल के इतिहास में हमने कई गेंदबाजों को एक ही…
 19 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट में एक बार फिर चयन को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। ताजा मामला पूर्व कप्तान बाबर आजम और स्टार बल्लेबाज फखर जमां की फिटनेस से…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट के सबसे चुलबुले और चतुर स्पिनर युजवेंद्र चहल ने अपनी निजी और पेशेवर जिंदगी को लेकर एक ऐसा खुलासा किया है, जो उनके फैंस के लिए गुड…
 19 March 2026
नई दिल्ली: फुटबॉल की दुनिया के महानायक लियोनेल मेसी ने बुधवार रात एक और ऐतिहासिक रिकॉर्ड को छू लिया है। इंटर मियामी और नैशविले के बीच खेले गए CONCACAF चैंपियंस कप…
 19 March 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 का आगाज 28 मार्च से होगा। इसके लिए सभी खिलाड़ी धीरे-धीरे करकर अपनी फ्रेंचाइजियों के साथ जुड़ रहे हैं। सभी टीमों ने भी अभ्यास करना शुरू कर…
 18 March 2026
नई दिल्ली: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर के लिए आईपीएल 2026 एक नई शुरुआत लेकर आया है। सालों तक मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े रहने के बाद इस…