अक्षय तृतीसा से पहले औंधे मुंह गिरा सोना, चांदी भी हुई सस्ती, आज दाम देखकर हो जाएंगे खुश

Updated on 29-04-2024 01:57 PM
एक्सपर्ट्स के मुताबिक, अभी सोने-चांदी की कीमतों में आने वाले समय में और गिरावट देखने को मिल सकती है। अक्षय तृतीया से पहले सोने के भाव कम हो रहे हैं। चांदी भी सस्ती हुई है। आज सुबह से सोने की कीमतों में 300 रुपये से ज्यादा की गिरावट आ चुकी है।

क्या हैं गोल्ड के भाव

एमसीएक्स एक्सचेंज पर आज यानी सोमवार को 5 जून 2024 की डिलीवरी वाला सोना 229 रुपये की गिरावट के साथ 71,271 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर ट्रेड कर रहा है। सोने में आज सुबह से गिरावट देखने को मिल रही है। सोना आज सुबह गिरावट के साथ खुला है। आज 5 अगस्त 2024 की डिलीवरी वाला सोना 194 रुपये की गिरावट के साथ 71,330 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर ट्रेड कर रहा है।

क्या है चांदी की कीमत

एमसीएक्स एक्सचेंज पर आज यानी सोमवार को 3 मई 2024 की डिलीवरी वाली चांदी गिरकर 80,668 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड कर रही है। वहीं 5 जुलाई 2024 को डिलीवरी वाली चांदी 82,472 रुपये के स्तर पर ट्रेड कर रही है। इसी के साथ 5 सितंबर 2024 को डिलीवरी वाली चांदी आज 83,819 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रही है।

सोने के वैश्विक भाव

आज यानी सोमवार को सोने की वैश्विक कीमतों में भी गिरावट देखने को मिल रही है। कॉमेक्स पर सोने का वैश्विक वायदा भाव 0.32 फीसदी या 7.60 डॉलर की गिरावट के साथ 2,339.60 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिख रहा है। वहीं, सोने का वैश्विक हाजिर भाव इस समय लुढ़कर 2,329.98 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिख रहा है।

चांदी की वैश्विक कीमत

चांदी के वैश्विक भाव में सोमवार को तेजी आई है। कॉमेक्स पर चांदी का वायदा भाव 0.09 फीसदी या 0.03 डॉलर की तेजी के साथ 27.56 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिख रहा है। वहीं, चांदी का वैश्विक हाजिर भाव 27.30 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिख रहा है।

लगातार गिर रहे दाम

सोने और चांदी की कीमतों में पिछले कई दिनों से गिरावट देखने को मिल रही है। आज भी सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट आई है। एमसीएक्स एक्सचेंज पर सोना-चांदी आज गिरावट के साथ खुला है। एक समय सोने के भाव लगातार बढ़त के साथ 74 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम के ऊपर तक पहुंच गए थे। अब सोने की कीमतों में गिरावट आ रही है।
Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 March 2026
नई दिल्‍ली: राष्ट्रीय राजधानी के सराफा बाजार में शुक्रवार को सोने और चांदी की कीमतों में लगातार दूसरे दिन गिरावट आई। कारोबारियों की ओर से ताबड़तोड़ मुनाफावसूली के कारण ऐसा हुआ।…
 07 March 2026
नई दिल्‍ली: ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हमलों के बाद मिडिल ईस्‍ट में टेंशन है। इसने इंटरनेशनल ऑयल मार्केट में हलचल पैदा कर दी है। इस बीच अमेरिका ने अचानक…
 07 March 2026
नई दिल्‍ली: डंकी फार्मिंग ( गधा पालन ) का बिजनेस आइडिया शायद आपको अजीब लगे। लेकिन, भारत सरकार का इस पर जबरदस्‍त फोकस है। वह डंकी फार्मिंग को बेहद आकर्षक बनाना…
 07 March 2026
नई दिल्‍ली: घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में भारी बढ़ोतरी हुई है। 14.2 किलो वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम 60 रुपये बढ़ गए हैं। इस बढ़ोतरी के बाद दिल्ली…
 07 March 2026
नई दिल्ली: वक्त-वक्त की बात है। अभी कुछ दिनों पहले रूसी तेल को कोई खरीदने वाला नहीं था। रूसी तेल के टैंकर समंदर में डेरा डाले हुए थे। रूस काफी सस्ती…
 06 March 2026
नई दिल्ली: ईरान-इजरायल-अमेरिका युद्ध का असर क्रिप्टोकरेंसी बाजार पर भी पड़ रहा है। पिछले कई दिनों में इसमें गिरावट बनी हुई है। शुक्रवार सुबह 10:30 बजे तक पिछले 24 घंटे में…
 06 March 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में तनाव के बीच भारतीय शेयर बाजार में हाल में काफी गिरावट आई है। लगातार चार दिन की गिरावट के बाद गुरुवार को शेयर बाजार में तेजी…
 06 March 2026
नई दिल्ली: सरकार रेलवे की दो बड़ी कंपनियों को मिलाकर एक करने पर विचार कर रही है। इसके लिए रेल मंत्रालय ने एक प्रपोजल तैयार किया है। इसका उद्देश्य रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर…