BCCI मल्टी डे महिला टूर्नामेंट का करेगा आयोजन:टूर्नामेंट 29 मार्च से पुणे में होगा शुरू

Updated on 01-03-2024 01:13 PM

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने मल्टी डे महिला टूर्नामेंट का आयोजन करने का फैसला किया है। यह तीन दिन का होगा। टूर्नामेंट 29 मार्च से पुणे में शुरू होगा। इस टूर्नामेंट में 6 टीमें हिस्सा लेंगी। टीमों को क्षेत्रों के आधार पर बांटा गया है। इसमें पूर्व, पश्चिम, उत्तर, दक्षिण, मध्य और नॉर्थ ईस्ट की टीम इसमें शामिल होंगी। ये टीमें पांच मैचों की सीरीज में हिस्सी लेंगी।

क्वार्टर फाइनल से शुरू होगा टूर्नामेंट
टूर्नामेंट की शुरुआत क्वार्टर फाइनल से होगी। क्वार्टर का मुकाबला 29, 30 और 31 मार्च को होगा। दो क्वार्टर एक साथ होंगे। सभी क्वार्टर के विजेता फिर सेमीफाइनल में पहुंचेंगे। दोनों सेमीफाइनल एक साथ खेले जाएंगे और 5 से 7 अप्रैल तक चलेंगे। फाइनल 9, 10 और 11 अप्रैल को खेला जाएगा।

WPL को ध्यान में रखते हुए इसे तैयार करने का किया है प्लान
BCCI ने WPL को ध्यान में रखते हुए टूर्नामेंट का प्लान तैयार किया है। WPL2024 का फाइनल मुकाबला 17 मार्च को है। ऐसे में BCCI ने WPL फाइनल के बाद 11 दिन का ब्रेक दिया है। जिससे खिलाड़ियों को ब्रेक मिल जाए, साथ ही उन्हें रेड-बॉल क्रिकेट के लिए तैयार होने का समय मिल सके।

BCCI रेड बॉल क्रिकेट पर कर रहा है फोकस
BCCI रेड बॉल क्रिकेट पर अपना फोकस कर रहा है। हाल ही BCCI ने मेंस क्रिकेट खिलाड़ियों के लिए आदेश निकाले थे कि जो भी क्रिकेटर BCCI के सेंट्रल कॉन्ट्रेक्ट में शामिल है और वह देश के लिए नहीं खेल रहा है, तो उस दौरान उसे घरेलू क्रिकेट में खेलना जरूरी होगा। श्रेयस अय्यर और ईशान किशन BCCI के इस आदेश की अनदेखी की, जिसके बाद उन्हें नए सेंट्रल कॉन्ट्रेक्ट से बाहर कर दिया गया।


Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 March 2026
नई दिल्ली: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल मुकाबले से पहले इंग्लैंड के ऑलराउंडर सैम करन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बड़ा बयान दिया था, जिसको लेकर शायद वो अब पछता…
 06 March 2026
नई दिल्ली: मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला बीते 5 मार्च को खेला गया। यह मैच देखने कई बड़ी…
 06 March 2026
नई दिल्ली: टी20 विश्व कप 2026 में भारतीय टीम वरुण चक्रवर्ती को प्रमुख स्पिनर के रूप में मौका दे रही है। वहीं चाइनामैन स्पिनर कुलदीप यादव बेंच पर हैं। उन्हें स्पिन…
 06 March 2026
वाशिंगटन: लियोनेल मेसी की टीम इंटर मियामी ने मेजर लीग सॉकर का खिताब पहली बार अपने नाम किया। इस जीत के बाद टीम के खिलाड़ियों को अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप…
 06 March 2026
नई दिल्ली: क्रिकेट वेस्टइंडीज (सीडब्ल्यूआई) ने गुरुवार को पुष्टि की है कि कैरेबियाई टीम को घर लौटाने के लिए एक चार्टर उड़ान की व्यवस्था कर दी गई है। अमेरिका और इजरायल…
 06 March 2026
नई दिल्ली: भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का रोमांचक सेमीफाइनल मुकाबला मुंबई के ऐतिहासिक वानखेड़े स्टेडियम में बीते गुरुवार को खेला गया। 250 से ज्यादा रन बनाने…
 05 March 2026
नई दिल्ली: भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का सेमीफाइनल-2 खेला जाना है। यह मुकाबला मुंबई का ऐतिहासिक वानखेड़े स्टेडियम में होगा। इस मैच में जसप्रीत बुमराह एक…
 05 March 2026
नई दिल्ली: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में आज यानी 5 मार्च को दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाला है। दोनों टीमों के बीच टक्कर के…