रोहित शर्मा और विराट कोहली पर BCCI की सख्ती जारी, घरेलू क्रिकेट नहीं खेला तो वर्ल्ड कप 2027 में नहीं मिलेगी एंट्री!

Updated on 06-10-2025 12:48 PM
नई दिल्ली: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए हाल ही में टीम इंडिया के स्क्वाड का ऐलान किया गया था। जिसमें रोहित शर्मा से टीम की कप्तानी छीन ली गई और शुभमन गिल को कप्तान बनाया गया। इस बीच BCCI ने एक और बड़ा फैसला लेते हुए स्पष्ट कर दिया है कि दिग्गज खिलाड़ी विराट कोहली और रोहित शर्मा को अब घरेलू क्रिकेट खेलना ही होगा और उन्हें कोई छूट नहीं मिलेगी। मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर ने 5 अक्टूबर, 2025 को संकेत दिया कि जब भी ये खिलाड़ी इंटरनेशनल ड्यूटी के लिए उपलब्ध न हों, उन्हें विजय हजारे ट्रॉफी जैसे घरेलू टूर्नामेंट खेलने होंगे।

वर्ल्ड कप 2027 में चाहिए मौका, तो करना होगा अच्छा प्रदर्शन

अगरकर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस बात पर जोर दिया कि अब इन खिलाड़ियों का चयन केवल प्रदर्शन के आधार पर होगा। उनसे जब पूछा गया कि क्या कोहली या रोहित को चयन के लिए विजय हजारे ट्रॉफी खेलनी होगी, तो उन्होंने साफ कहा कि 'हमने यह साफ कर दिया है कि जब भी खिलाड़ी उपलब्ध हों, उन्हें घरेलू क्रिकेट खेलना चाहिए।' यह फैसला BCCI द्वारा जनवरी में जारी किए गया था, जिसमें सभी उपलब्ध खिलाड़ियों के लिए घरेलू क्रिकेट खेलना अनिवार्य किया गया था। अब पिछले एक दशक से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में लगातार खेलने के कारण घरेलू क्रिकेट को प्राथमिकता न देने वाले इन दोनों दिग्गजों के लिए भी स्थिति बदल गई है।

कप्तान बदलने के बाद सख्त हुए नियम

36 साल के कोहली और 38 साल के रोहित शर्मा अब केवल ODI फॉर्मेट में ही सक्रिय हैं, क्योंकि वे T20I और टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आगामी ODI सीरीज में इन दोनों दिग्गजों की वापसी हो रही है। ऐसे में फैंस इन्हें लेकर काफी ज्यादा उत्साहित हैं
अगरकर ने स्पष्ट किया कि 2027 ICC क्रिकेट वर्ल्ड कप को ध्यान में रखते हुए यह बदलाव जरूरी है। रोहित शर्मा को हाल ही में ODI कप्तानी से हटाकर शुभमन गिल को नया कप्तान बनाया गया है। BCCI चाहता है कि सभी खिलाड़ी, चाहे वे कितने भी बड़े हों, घरेलू क्रिकेट में अपनी फिटनेस और फॉर्म को साबित करें। यह कदम भारतीय क्रिकेट के भविष्य को मजबूत करने की दिशा में एक अहम संकेत देता है।
Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान के तेज गेंदबाज सलमान मिर्जा ने एक पाकिस्तानी समाचार संस्थान और एक रिपोर्टर को कानूनी नोटिस भेजा है। सलमान पर आरोप लगाया गया था कि टी20 वर्ल्ड कप…
 13 March 2026
आईपीएल 2026 की शुरुआत कुछ दिन में होने वाली है। इस लीग की शुरुआत 2026 में 28 मार्च से हो रही है। आईपीएल में हर साल कुछ ना कुछ ऐसे…
 13 March 2026
इंग्लैंड की हंड्रेड लीग के लिए पहली बार खिलाड़ियों की नीलामी हुई। 8 टीमें बर्मिंघम फीनिक्स, लंदन स्पिरिट, मनचेस्टर सुपर जायंट्स, सनराइजर्स लीड्स, एमआई लंदन, सदर्न ब्रेव, ट्रेंट रॉकेट्स और…
 13 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम टी20 विश्व कप 2026 में साउथ अफ्रीका की वजह से सेमीफाइनल में पहु्ंच पाई। सुपर-8 में साउथ अफ्रीका ने वेस्टइंडीज को हरा दिया। इससे भारत के सेमीफाइनल…
 13 March 2026
नई दिल्ली: इंग्लैंड की क्रिकेट लीग द हंड्रेड में पहली बार नीलामी का आयोजन किया जाएगा। दुनिया भर के खिलाड़ियों ने लीग के लिए अपना नाम रजिस्टर करवाया था। इंग्लैंड के…
 11 March 2026
नई दिल्ली: टी20 विश्व कप चैंपियन बनने के बाद भारतीय टीम के स्पिनर कुलदीप यादव अपनी लाइफ में नई पारी का आगाज करने जा रहे हैं। आईपीएल से पहले कुलदीप यादव…
 11 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट टीम अभी बांग्लादेश के दौरे पर है। टी20 विश्व कप के सुपर-8 से बाहर होने वाली पाकिस्तानी टीम 11 मार्च से बांग्लादेश के खिलाफ तीन मैचों की…
 11 March 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप 2026 की जीत के बाद जहां एक तरफ जश्न का माहौल है, वहीं टीम इंडिया के स्टार स्पिनर युजवेंद्र चहल के एक पोस्ट ने फैंस को…