बस्तर कमिश्नर और आईजी ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

Updated on 23-04-2024 06:00 PM

जगदलपुर। लोकसभा निर्वाचन 2024 के तहत द्वितीय चरण में लोकसभा कांकेर क्षेत्र के विधानसभा क्षेत्र केशकाल के अंतर्गत मतदान केंद्र 85 धनोरा, अंतागढ़ विधानसभा क्षेत्र के आमाबेड़ा, उसेली, गुमझीर और कांकेर विधानसभा क्षेत्र के मलांजकुडुम मतदान केंद्रों का निरीक्षण बस्तर कमिश्नर श्याम धावड़े और आईजी सुंदरराज पी. ने मंगलवार को किया। उन्होंने मतदान केंद्रों में मतदाताओं की संख्या और उनकी सुविधाओं का भी संज्ञान लेकर गर्मी को देखते हुए छाया, पेयजल सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश अधिकारियों को दिए।

कमिश्नर ने मतदान के लिए बुजुर्ग, दिव्यांग, महिलाओं और गर्भवती, छोटे बच्चों वाली महिलाओं को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। इस दौरान दोनों अधिकारियों ने मतदान के दिन आपातकालीन चिकित्सा सुविधा व्यवस्था के लिए नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की तैयारियों का भी जायजा लिया। अस्पताल में दवाइयों की उपलब्धता, बैड की उपलब्धता, एक्सरे की व्यवस्था, संसाधन युक्त एंबुलेंस की व्यवस्था, स्टॉफ की उपलब्धता का भी संज्ञान लिया। निरीक्षण में संबंधित एसडीएम, कमिश्नर के वरिष्ठ निज सहायक हरेंद्र जोशी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।


Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 March 2026
बिलासपुर । कभी सीमित संसाधनों और आर्थिक परेशानियों के बीच जीवन गुजारने वाली ग्राम पंचायत पौंड़ी, जनपद पंचायत मस्तूरी की सीमा वर्मा ने आज अपने हौसले और मेहनत से नई पहचान…
 07 March 2026
गरियाबंद। आज जिला कार्यालय के सभाकक्ष में शहर विकास योजना के संबंध में बैठक आयोजित की गई। इस दौरान कलेक्टर  बीएस उइके एवं पुलिस अधीक्षक  वेदव्रत सिरमौर, नगर पालिका परिषद् के…
 07 March 2026
गरियाबंद। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. यूएस नवरत्न ने बताया कि जिला मुख्यालय स्थित सोमेश्वर हॉस्पिटल का लाइसेंस निलंबित कर दिया गया है। छत्तीसगढ़ राज्य उपचर्यागृह तथा रोगोपचार संबंधी स्थापनाएं…
 07 March 2026
कोरबा। कोरबा जिले के पोड़ी उपरोड़ा विकासखंड अंतर्गत ग्राम जटगा की 70 वर्षीय बूँदकुंवर के जीवन में अब हर महीने मिलने वाली एक छोटी-सी राशि बड़ा सहारा बन गई है। छत्तीसगढ़…
 07 March 2026
कोरबा। राज्य सरकार द्वारा ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत संचालित बिहान कार्यक्रम प्रभावी रूप से संचालित किया…
 07 March 2026
कोरबा। जिला कार्यालय में कलेक्टर  कुणाल दुदावत के निर्देश पर आज विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी  तरूण कुमार किरण (आईएएस) की अध्यक्षता में राजस्व निरीक्षकों एवं पटवारियों की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की…
 07 March 2026
कोरबा। कृषि विज्ञान केंद्र (केवीके) कटघोरा में शुक्रवार को ‘कृषि और ग्रामीण परिवर्तन’ विषय पर आयोजित पोस्ट-बजट वेबिनार का सीधा प्रसारण किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से किसानों को केंद्र सरकार…
 07 March 2026
महासमुंद। राज्य शासन की महतारी वंदन योजना महिलाओं के जीवन में आर्थिक सशक्तिकरण की नई कहानी लिख रही है। महासमुंद जिले में महतारी वंदन योजना से 3 लाख 27 हजार महिलाएं…