रस्ते का माल सस्ते में! चीन ने कर दिया फार्मा सेक्टर में बड़ा खेला, क्या अब भारत में घटेंगे दवा के दाम?

Updated on 24-12-2025 02:50 PM
नई दिल्ली: भारत में दवाइयां जल्द सस्ती हो सकती हैं। वजह ये है कि चीन में दवा बनाने वाले केमिकल्स यानी एक्टिव फार्मास्युटिकल इंग्रेडिएंट्स (API) और इंटरमीडिएट्स के दामों में भारी गिरावट आई। एक्सपर्ट्स का कहना है कि API के दाम घटने से दवाओं का मैन्युफैक्चरिंग खर्च भी कम होगा, जिससे जेनेरिक दवाइयों के दामों में कटौती संभव है। इंडस्ट्री से जुड़े लोगों ने ET को बताया कि चीन में बीते कुछ महीनों में API की कीमतें 35-40% तक नीचे आ चुकी हैं, आने वाले समय में ये और बढ़ सकती है।

पैरासिटामोल के कच्चे माल (API) की कीमत जो महामारी के दौरान 900 रुपये प्रति किलो थी, अब गिरकर 250 रुपये रह गई है। इसी तरह अमोक्सिसिलिन (Amoxicillin) के दाम 3,200 रुपये से घटकर 1,800 रुपये प्रति किलो पर आ गए हैं। क्लैवुलानेट (Clavulanate) की कीमत भी 21,000 रुपये से गिरकर अब 14,500 रुपये प्रति किलो हो गई है।

क्या है वजह?

कोरोना के बाद चीन ने भारी निवेश के साथ अपनी फैक्ट्रियों को बहुत ज्यादा बढ़ा लिया था। इससे वहां जरूरत से कहीं ज्यादा माल तैयार हो गया है। इसी वजह से दाम गिरे हैं और जल्द ही इनमें और भी कमी आ सकती है। चीन के दवा बाजार पर नजर रखने वाले मेहुल शाह का कहना है कि उम्मीद है कि इसका सीधा फायदा मरीजों को मिलेगा।

चीन पर कितना निर्भर?

भारत अपनी जरूरतों के लिए काफी हद तक चीन पर निर्भर है। हमारी दवाओं का करीब 70% कच्चा माल चीन से ही आता है। जानकारों का कहना है कि चीन ने दुनिया भर में कीमतों को इतना ज्यादा गिरा दिया है कि अब ये लागत से भी नीचे चली गई हैं। इससे कच्चा माल बनाने वाली भारतीय कंपनियों को भारी नुकसान हो रहा है।
Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 May 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में भारी तेजी आई है। गुरुवार को ब्रेंट क्रूड 125 डॉलर प्रति बैरल के ऊपर पहुंच गया था जो इसका 4…
 01 May 2026
नई दिल्ली: कच्चे तेल की कीमत में हाल में काफी तेजी आई है। इससे एटीएफ यानी विमान ईंधन की कीमत भी बहुत बढ़ गई है। इससे एयरलाइन कंपनियों की मुश्किल बढ़…
 01 May 2026
मई का महीने अपने साथ कई बदलाव लेकर आया है। महीने के पहले दिन कई नियमों में बदलाव हो रहा है जिनका संबंध सीधे आपकी जेब से हैं। 19 किलो…
 01 May 2026
नई दिल्ली: अमेरिका ने भारत को चीन और रूस सहित छह देशों के साथ बौद्धिक संपदा अधिकार (आईपीआर) संरक्षण और प्रवर्तन से जुड़े मुद्दों पर प्राथमिकता निगरानी सूची में बरकरार रखा…
 01 May 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में भारी इजाफा हुआ है। इससे भारत में आर्थिक गतिविधियों पर तत्काल कोई असर नहीं पड़ा है। देश में अप्रैल में…
 29 April 2026
नई दिल्‍ली: पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच ईरान के सामने एक नई समस्या खड़ी हो गई है। उसे न सिर्फ ऑयल एक्सपोर्ट करने में मुश्किल हो रही है, बल्कि…
 29 April 2026
नई दिल्‍ली: सोने और चांदी की कीमत में आज तेजी आई है। एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में सोना 1,500 रुपये महंगा हो गया जबकि चांदी की कीमत में 1,000 रुपये की…
 29 April 2026
नई दिल्ली: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने रिलायंस कम्युनिकेशंस (RCom) बैंक धोखाधड़ी मामले में अनिल अंबानी ग्रुप की 3034.90 करोड़ रुपये की अतिरिक्त संपत्तियां अस्थायी रूप से अटैच की हैं। इसके साथ…