भारत को हराने का देख रहे थे सपना, शर्म से हुए पानी-पानी, यूं मिमियाने लगे बांग्लादेशी कप्तान

Updated on 07-10-2024 01:29 PM
ग्वालियर: बांग्लादेश के कप्तान नजमुल हुसैन शंटो ने भारत के खिलाफ पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में सात विकेट की करारी हार के बाद स्वीकार किया कि उनकी टीम अच्छी शुरुआत करने में नाकाम रही और आगामी मुकाबलों में उन्हें बेहतर योजना की जरूरत होगी। बांग्लादेश के 128 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने हार्दिक पंड्या (नाबाद 39, 16 गेंद, पांच चौके, दो छक्के), संजू सैमसन (29) और कप्तान सूर्यकुमार यादव (29) की पारियों की बदौलत 8.1 ओवर शेष रहते तीन विकेट पर 132 रन बनाकर जीत दर्ज की।

भारत ने इससे पहले तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह (14 रन देकर तीन विकेट) और लगभग तीन साल बाद अपना पहला अंतरराष्ट्रीय मैच खेल रहे लेग स्पिनर वरूण चक्रवर्ती (31 रन देकर तीन विकेट) के तीन-तीन विकेट से बांग्लादेश को 19.5 ओवर में 127 रन पर समेट दिया। शंटो ने मैच के बाद कहा, ‘हमने अच्छी शुरुआत नहीं की। टी20 में पहले छह ओवर बहुत महत्वपूर्ण होते हैं लेकिन हमने अच्छी शुरुआत नहीं की। हमारी योजना सकारात्मक क्रिकेट खेलने और पहली गेंद से जज्बे के साथ खेलने की थी लेकिन हमें कुछ ओवर देखकर खेलने पड़े।’

उन्होंने कहा, ‘हमें अगले मैचों के लिए बेहतर योजना की जरूरत है। अगर हमारे पास कुछ विकेट होते तो हम 10-15 रन और बना सकते थे।’ बांग्लादेश के कप्तान ने कहा, ‘गेंदबाजी के लिहाज से हमारे पास पर्याप्त रन नहीं थे। इस तरह की पिच पर गेंदबाजों के लिए यह बहुत मुश्किल था। हमें और रन चाहिए थे। लेकिन मुझे लगता है कि रिषाद और फिज (मुस्तफिजुर रहमान) ने अच्छी गेंदबाजी की।’

अर्शदीप को उनकी शानदार गेंदबाजी के लिए मैच का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया और उन्होंने कहा कि उन्होंने मैदान पर चल रही हवा का अच्छा इस्तेमाल किया। इस तेज गेंदबाज ने कहा, ‘मैं जिस तरफ से गेंदबाजी कर रहा था वहां से थोड़ी हवा आ रही थी इसलिए मैंने उसका इस्तेमाल किया। मुझे जिस तरह से विकेट चाहिए थे उस तरह नहीं मिले लेकिन कोई बात नहीं। रन-अप और कलाई में थोड़े-बहुत बदलाव किए।’

अर्शदीप ने कहा, ‘मैं बस यह पता लगा रहा था कि मैं कैसे बेहतर हो सकता हूं और चीजों को आजमा रहा हूं। अनुभव तो है ही। जितना अधिक आप खेलते हैं उतना ही बेहतर होते हैं। सभी ने जिस तरह से गेंदबाजी की उससे मैं वाकई उत्साहित हूं, खासकर मयंक ने।’
Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
 19 March 2026
नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन इन दिनों अपनी फॉर्म से ज्यादा अपने व्यवहार को लेकर सुर्खियों में हैं। दिसंबर 2025 में अबू धाबी में हुई आईपीएल 2026 की मिनी नीलामी में…
 19 March 2026
क्रिकेट में कहा जाता है कि बल्लेबाज आपको मैच जिताते हैं लेकिन गेंदबाज आपको टूर्नामेंट जिताते हैं। आईपीएल के 17 साल के इतिहास में हमने कई गेंदबाजों को एक ही…
 19 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट में एक बार फिर चयन को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। ताजा मामला पूर्व कप्तान बाबर आजम और स्टार बल्लेबाज फखर जमां की फिटनेस से…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट के सबसे चुलबुले और चतुर स्पिनर युजवेंद्र चहल ने अपनी निजी और पेशेवर जिंदगी को लेकर एक ऐसा खुलासा किया है, जो उनके फैंस के लिए गुड…
 19 March 2026
नई दिल्ली: फुटबॉल की दुनिया के महानायक लियोनेल मेसी ने बुधवार रात एक और ऐतिहासिक रिकॉर्ड को छू लिया है। इंटर मियामी और नैशविले के बीच खेले गए CONCACAF चैंपियंस कप…
 19 March 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 का आगाज 28 मार्च से होगा। इसके लिए सभी खिलाड़ी धीरे-धीरे करकर अपनी फ्रेंचाइजियों के साथ जुड़ रहे हैं। सभी टीमों ने भी अभ्यास करना शुरू कर…
 18 March 2026
नई दिल्ली: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर के लिए आईपीएल 2026 एक नई शुरुआत लेकर आया है। सालों तक मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े रहने के बाद इस…