भारत से बाहर T20 वर्ल्ड कप के मुकाबले खेलना चाहता है बांग्लादेश, BCCI ने अब तोड़ी चुप्पी

Updated on 10-01-2026 12:48 PM
नई दिल्ली: बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को आईपीएल से रिलीज कर दिया गया है, इसके बाद काफी बवाल मचा हुआ है। बता दें कि अगले महीने सह मेजबानी में भारत और श्रीलंका में आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप होने वाला है। 7 फरवरी से टूर्नामेंट का आगाज होगा।

उससे पहले अब बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। मुस्तफिजुर रहमान को आईपीएल से निकाले जाने के बाद बांग्लादेश ने फैसला किया है कि वे टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारत नहीं जाएंगे। साथ ही उन्होंने आईसीसी से रिक्वेस्ट की है कि उनके भारत में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप के मैच, भारत से बाहर करवाए जाएं। अब इस पूरे मामले पर बीसीसीआई का पहला रिएक्शन सामने आया है।

देवजीत सैकिया ने इस पूरे विवाद पर क्या कहा?

आपको बता दें कि बीते शुक्रवार को बीसीसीआई की मुंबई में एक मीटिंग हुई। ऐसे में बीसीसीआई के सचिव देवजीत सैकिया से जब पूछा गया कि बांग्लादेश भारत आने से मना कर रहा है और अपने मैच भारत से बाहर करने को कह रहा है। इस मामले पर देवजीत सैकिया ने पीटीआई से कहा, 'यह मीटिंग सीओई के लिए और अन्य क्रिकेट से जु़ड़े मामलों के लिए थी। इसके बारे में बात करना हमारा डोमेन नहीं है।'

देवजीत सैकिया ने मीटिंग को लेकर किया ट्वीट

बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने मुंबई में हुई मीटिंग को लेकर ट्वीट भी किया है। उन्होंने मीटिंग की दो फोटो शेयर करते हुए लिखा, 'आज मुंबई में बीसीसीआई के पदाधिकारियों की उपस्थिति में बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के हेड वीवीएस लक्ष्मण के साथ एक उपयोगी बैठक हुई। वर्तमान गतिविधियों की समीक्षा की गई और भारत की क्रिकेट प्रतिभाओं को और मजबूत करने के उद्देश्य से सेंटर के भविष्य के मार्ग का रोडमैप बनाया गया।' मीटिंग में बीसीसीआई प्रेजिडेंट मिथुन मन्हास, वाइस प्रेजिडेंट राजीव शुक्ला और जॉइंट सेकरेटरी प्रभतेज भाटिया भी मौजूद थे।
Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 March 2026
नवी मुंबई: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर की शादी 5 मार्च को हुई। मुंबई में धूमधाम से उनकी शादी का कार्यक्रम आयोजित किया गया। तीन मार्च से प्री…
 07 March 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मुकाबले में भारत की भिड़ंत 8 मार्च को न्यूजीलैंड से होगी। यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। दो बार…
 07 March 2026
लंडन: बैडमिंटन के प्रतिष्ठित टूर्नामेंट ऑल इंग्लैंड ओपन 2026 में भारत के स्टार शटलर लक्ष्य सेन ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा है। पुरुष एकल के क्वार्टर फाइनल में लक्ष्य ने…
 07 March 2026
अहमदाबाद: भारतीय क्रिकेट टीम को टी20 विश्व कप 2026 का फाइनल न्यूजीलैंड के खिलाफ रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेलना है। टीम इंडिया लगभग 5 साल बाद टी20…
 07 March 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में भारत के हाथों मिली हार के बाद इंग्लैंड के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज स्टीव हार्मिसन ने कप्तान जोस बटलर के भविष्य पर…
 07 March 2026
अहमदाबाद: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल से पहले पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाजों शोएब अख्तर और उमर गुल ने भारतीय टीम पर दबाव को लेकर बड़ा बयान दिया है।…
 06 March 2026
नई दिल्ली: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल मुकाबले से पहले इंग्लैंड के ऑलराउंडर सैम करन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बड़ा बयान दिया था, जिसको लेकर शायद वो अब पछता…
 06 March 2026
नई दिल्ली: मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला बीते 5 मार्च को खेला गया। यह मैच देखने कई बड़ी…