खाता नहीं खोल पाया बांग्लादेश का ओपनर, आउट होते ही दर्ज हो गया शर्मनाक रिकॉर्ड

Updated on 27-09-2024 01:14 PM
कानपुर: भारत और बांग्लादेश के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच शुरू हो गया है। यह मुकाबला कानपुर के ग्रीन पार्क पर खेला जा रहा है। मैदान गीला होने की वजह से टॉस में एक घंटे देरी से हुई। सिक्का भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के पक्ष में गिरा और उन्होंने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। ओवरकास्ट कंडीशन की वजह से पिच में तेज गेंदबाजों के लिए मदद थी। बांग्लादेश के ओवर जाकिर हसन रन बनाने के लिए शुरुआत से जूझ रहे थे।

जाकिर का खाता नहीं खुला


कानपुर टेस्ट की पहली पारी में बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज जाकिर हसन खाता नहीं खोल पाए। जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज ने भारत के लिए पहला स्पेल डाला। दोनों के खिलाफ जाकिर कोई रन नहीं बना पाए। इसके बाद आकाश दीप ने उन्हें आउट कर दिया। ऑफ स्टंप के बाहर की गेंद को जाकिर के बल्ले का किनार लेकर स्लिप में गई। वहां यशस्वी जायसवाल ने आगे कि तरफ जाकर गेंद को लपक लिया।

जाकिर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड


जाकिर हुसैन ने इस पारी में 24 गेंदों का सामना किया। वह कोई रन नहीं बना पाए। इसके साथ ही उनके नाम शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। वह टेस्ट में भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा गेंद खेलने के बाद जीरो पर आउट होने वाले सलामी बल्लेबाज बन गए हैं। इससे पहले यह रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के ओपनर शॉन मार्श के नाम दर्ज था।

टेस्ट में भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा गेंद खेलकर डक होने वाले ओपनर

0 (24) - जाकिर हसन, कानपुर (2024)
0 (21) - शॉन मार्श, पुणे (2017)
0 (17) - माजिद खान, दिल्ली (1979)
0 (16) - जैक क्राउली, धर्मशाला (2024)

बांग्लादेश के लिए सबसे ज्यादा गेंद खेलने का बाद डक होने वाले खिलाड़ी
0 (41) - मंजुरल इस्लाम vs श्रीलंका (2002)
0 (29) - राजिन सालेह vs श्रीलंका (2007)
0 (25) - आफताब अहमद vs न्यूजीलैंड (2008)
0 (24) - जाकिर हसन vs भारत (2024)
Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
नई दिल्ली: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर के लिए आईपीएल 2026 एक नई शुरुआत लेकर आया है। सालों तक मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े रहने के बाद इस…
 18 March 2026
नई दिल्ली: सीएसके की टीम से इन दिनों एक बड़े बदलाव की आहट सुनाई दे रही है। भारतीय स्टार संजू सैमसन के टीम में आने को एमएस धोनी के युग…
 18 March 2026
आईपीएल 2026 के रोमांचक आगाज में अब दो हफ्ते से भी कम का समय बचा है। सभी 10 टीमों ने मैदान पर पसीना बहाना शुरू कर दिया है लेकिन इस…
 18 March 2026
नई दिल्ली: भारत के मशहूर चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव की शादी का मंगलवार को लखनऊ में ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन आयोजित किया गया। राजनीति और खेल जगत की विभिन्न हस्तियों से सजी…
 18 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम की इस वक्त वाइट बॉल क्रिकेट में पूरी तरह से डॉमिनेशन देखने को मिल रही है। भारत ने 2024 के बाद 2026 में भी टी20 वर्ल्ड…
 18 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के काबुल में ड्रग रिहैबिलिटेशन हॉस्पिटल पर हवाई हमला किया है, जिससे 400 लोगों की मौत हो गई है जबकि 250 लोग चोटिल हैं। इस एयर…
 18 March 2026
नई दिल्ली: अफ्रीकी फुटबॉल में बड़ा विवाद सामने आया है। कन्फेडरेशन ऑफ अफ्रीकन फुटबॉल (सीएएफ) ने अफ्रीकन कप ऑफ नेशंस 2026 के फाइनल का नतीजा पलटते हुए मोरक्को को चैंपियन घोषित…
 18 March 2026
भारत की पूर्व टेनिस स्टार सानिया मिर्जा दुबई में मुश्किल दिन गुजारने के बाद वापस भारत लौट आई हैं। 39 साल की सानिया मिर्जा अपने बेटे के साथ दुबई में…