इधर बजरंग पूनिया का करियर लगा है दांव पर, उधर भारत को मिल गया नया विश्व विजेता पहलवान, जान लीजिए नाम

Updated on 28-10-2024 01:07 PM
नई दिल्ली: एक ओर जहां ओलंपिक मेडल जीत चुके बजरंग पूनिया का करियर ढलान पर है। रेसलिंग फेडरनेशन के पूर्व अध्यक्ष बृज भूषण शरण सिंह के खिलाफ खुलकर मोर्चा संभालने वाले बजरंग पूनिया हाल फिलहाल कुश्ती से बाहर दिख रहे हैं। दूसरी ओर, अंडर-23 विश्व चैंपियनशिप में चिराग चिक्कारा ने इतिहास रच दिया है। उन्होंने अल्बानिया के तिराना में खेले गए टूर्नामेंट के 57 किलोग्राम भारवर्ग का गोल्ड मेडल अपने नाम किया। वह ऐसा करने वाले भारत के सिर्फ दूसरे पुरुष पहलवान बने।

चिराग ने खिताबी मुकाबले में कीर्गिस्तान के Abdymalik Karachov को रोमांचक मुकाबले में 4-3 से धूल चटाई। मुकालबे में दोनों पहलवानों के बीच एक-एक पॉइंट के लिए खूब जंग चली। हालांकि, आखिरी में चिराग 4-3 से बाउट अपने नाम करने में सफल रहे। उनसे पहले भारत के लिए अमन सेहरावत भारत के लिए इस टूर्नामेंट में गोल्ड मेडल जीतने का कारनामा किया था। अमन ने 2022 में गोल्ड मेडल जीता था। हालांकि, 2023 में रीतिका हुड्डा ने महिलाओं की चैंपियनशिप जीती थी।

युवा पहलवान ने प्रतियोगिता में अपनी रणनीति के साथ दबदबा बनाया, जिसकी शुरुआत उन्होंने पहले राउंड में जापान के गटुको ओजावा पर 6-1 से जीत के साथ की। उन्होंने अपने विरोधियों को मात देना जारी रखा, क्वार्टर फाइनल में अजरबैजान के इयुनस इवबातिरोव को 12-2 के प्रभावशाली स्कोर से हराया। इससे पहले सेमीफाइनल में कजाकिस्तान के एलन ओरलबेक को हराकर स्वर्ण पदक मैच में अपनी जगह पक्की की।

भारत ने अंडर 23 विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में एक और सफलता हासिल की, जब सुजीत कलकल और विक्की ने भी अपने-अपने भार वर्ग में कांस्य पदक हासिल किए। सुजीत ने पुरुषों के 70 किग्रा वर्ग में 0-4 से पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए ताजिकिस्तान के मुहम्मद अखमेदोव पर 13-4 से जीत दर्ज की। पुरुषों के 97 किग्रा वर्ग में प्रतिस्पर्धा कर रहे विक्की ने यूक्रेन के इवान प्रिमेचेंको, जो जूनियर विश्व रजत पदक विजेता और यूरोपीय जूनियर स्वर्ण पदक विजेता हैं, को 7-2 के स्कोर से हराकर अपनी ताकत और कौशल का प्रदर्शन किया।

चिराग का स्वर्ण पदक हरियाणा में अंडर-16 राष्ट्रीय चैंपियनशिप में घुटने की चोट के बाद एक महत्वपूर्ण वापसी है, जिसने उन्हें तीन साल तक कुश्ती से दूर रखा। यह अंडर-23 चैंपियनशिप उनकी वापसी के बाद उनका पहला प्रतिस्पर्धी आयोजन था, जिसने उनकी जीत को और भी उल्लेखनीय बना दिया। उनकी जीत ने उन्हें अमन सेहरावत के साथ खड़ा कर दिया, जिन्होंने 2022 में भारत का पहला अंडर-23 पुरुष कुश्ती स्वर्ण जीता, और तोक्यो ओलंपिक रजत पदक विजेता रवि दहिया, जिन्होंने 2018 अंडर-23 चैंपियनशिप में रजत पदक जीता।
Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
 19 March 2026
नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन इन दिनों अपनी फॉर्म से ज्यादा अपने व्यवहार को लेकर सुर्खियों में हैं। दिसंबर 2025 में अबू धाबी में हुई आईपीएल 2026 की मिनी नीलामी में…
 19 March 2026
क्रिकेट में कहा जाता है कि बल्लेबाज आपको मैच जिताते हैं लेकिन गेंदबाज आपको टूर्नामेंट जिताते हैं। आईपीएल के 17 साल के इतिहास में हमने कई गेंदबाजों को एक ही…
 19 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट में एक बार फिर चयन को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। ताजा मामला पूर्व कप्तान बाबर आजम और स्टार बल्लेबाज फखर जमां की फिटनेस से…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट के सबसे चुलबुले और चतुर स्पिनर युजवेंद्र चहल ने अपनी निजी और पेशेवर जिंदगी को लेकर एक ऐसा खुलासा किया है, जो उनके फैंस के लिए गुड…
 19 March 2026
नई दिल्ली: फुटबॉल की दुनिया के महानायक लियोनेल मेसी ने बुधवार रात एक और ऐतिहासिक रिकॉर्ड को छू लिया है। इंटर मियामी और नैशविले के बीच खेले गए CONCACAF चैंपियंस कप…
 19 March 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 का आगाज 28 मार्च से होगा। इसके लिए सभी खिलाड़ी धीरे-धीरे करकर अपनी फ्रेंचाइजियों के साथ जुड़ रहे हैं। सभी टीमों ने भी अभ्यास करना शुरू कर…
 18 March 2026
नई दिल्ली: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर के लिए आईपीएल 2026 एक नई शुरुआत लेकर आया है। सालों तक मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े रहने के बाद इस…