वन्यप्राणी अवयवों की तस्करी के आरोपी की जमानत माननीय जिला एवं सत्र न्यायालय नर्मदापुरम से हुई निरस्त

Updated on 07-03-2024 12:19 PM

स्टेट टाइगर स्ट्राइक फोर्स (एसटीएसएफ) मध्यप्रदेश ने फरार अंतर्राष्ट्रीय टाइगर तस्कर ताशी शेरपा को दार्जिलि से 24 जनवरी 2024 को गिरफ्तार किया। आरोपी एसटीएसएफ के अंतर्गत दर्ज वन्यप्राणी टाइगर और पेंगोलिन के अवयवों का अवैध व्यापार संबंधी प्रकरण में 13 जुलाई 2015 से फरार था। जिस पर न्यायालय द्वारा स्थाई गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था। आरोपी अन्य देशों में लगातार छिप रहा था। जिसे एसटीएसएक द्वारा पकड़ने के लिये लगातार प्रयास किये जा रहे थे।

उक्त आरोपी को विशेष न्यायालय नर्मदापुरम में प्रस्तुत कर जेल भेजा गया। आरोपी ने अपर सत्र न्यायालय नर्मदापुरम के समक्ष जमानत याचिका दायर की उपरांत जिस पर सत्र न्यायालय द्वारा अपराध की गंभीरता प्रकरण के तथ्यों और परिस्थितियों को दृष्टिगत रखते हुये जमानत निरस्त कर दी गई।

प्रकरण में पूर्व में 29 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है और मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट न्यायालय नर्मदापुरम द्वारा 05-05 वर्ष के सश्रम कारावास एवं कुल 7 लाख 10 हजार रूपये का अर्थदंड के आदेश पारित किया गया है। प्रकरण में 03 देशों के 07 अंतर्राष्ट्रीय तस्कर फरार है।

आरोपी ताशी की अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर फैले वन्यप्राणियों के अवयवों के अवैध व्यापार गिरोह में महत्वपूर्ण भूमिका को ध्यान में रखते हुये और अधिक जानकारी एकत्रित करने के लिये एसटीएसएफ द्वारा आरोपी की पॉलीग्राफी एवं ब्रेन मेपिंग गुजरात फॉरेन्सिक लैब में कराई जायेगी। इस संबंध में आवश्यक अनुमति माननीय न्यायालय से प्राप्त की जा चुकी है।

Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 May 2026
भोपाल, भोपाल के करीब 75 इलाकों में शुक्रवार को जलप्रदाय नहीं होगा। ये इलाके कोलार लाइन से जुड़े हैं। गुरुवार को कोलार फिल्टर प्लांट की बिजली सप्लाई व्यवस्था प्रभावित हुई। इस…
 01 May 2026
भोपाल, दो महीने की किल्लत के बीच मध्य प्रदेश में कमर्शियल LPG सिलेंडर 993 रुपए महंगा हो गया है। भोपाल में 3074 रुपए, इंदौर में 3179 रुपए, जबलपुर में 3290 रुपए,…
 01 May 2026
भोपाल। खजूरी सड़क थाना क्षेत्र में हिट एंड रन का मामला सामने आया है, जहां एक तेज रफ्तार कार ने सामने से आ रही बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे…
 01 May 2026
भोपाल। गांधी चिकित्सा महाविद्यालय (जीएमसी) प्रबंधन ने जूनियर और सीनियर रेजिडेंट्स के रिक्त पदों को भरने के लिए आयोजित भर्ती प्रक्रिया पूरी कर ली है। विभिन्न विभागों में कुल 13 डॉक्टरों…
 01 May 2026
 भोपाल। श्रमिकों के हितों को ध्यान में रखते हुए भारत सरकार ने चार नई श्रम संहिताओं का प्रविधान किया है। प्रदेश में भी इन संहिताओं के अनुरूप नियम तैयार करके लागू…
 01 May 2026
भोपाल। प्रदेश के उत्तर और उत्तर पूर्वी इलाकों से गुजर रही द्रोणी के कारण गुरुवार को मौसम का मिजाज बदला रहा। ग्वालियर, चंबल व रीवा संभाग के अलावा बुंदेलखंड के कुछ…
 01 May 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस में वर्ष 2025 में जिला पुलिस बल के लिए 6800 पदों पर भर्ती में 2070 पदों पर महिलाओं का चयन हुआ है। अब इन्हें नियुक्ति पत्र दिए…
 01 May 2026
भोपाल। हथियार तस्करी के अंतरराज्यीय गिरोह का भोपाल क्राइम ब्रांच ने राजफाश किया है। पुलिस ने बड़वानी के सिकलीगर से भोपाल के गन बाजार तक अवैध देसी पिस्टलों और कट्टों की…