आजाद हिंद 24 घंटे, मेल व शिवनाथ छह-छह घंटे लेट

Updated on 10-05-2024 04:37 PM

बिलासपुर। ट्रेनों की लेटलतीफी से गुरुवार को भी यात्री परेशान हुए। स्थिति यह है कि पुणे से चलकर हावड़ा जाने वाली आजाद हिंद एक्सप्रेस 24 घंटे विलंब से पहुंची। इसके अलावा मेल, शिवनाथ एक्सप्रेस समेत एक दर्जन से अधिक ट्रेन देरी से पहुंची। इसके चलते यात्री समय पर गंतव्य पर नहीं पहुंच पाए। ट्रेनों की चाल इन दिनों कुछ इस तरह बिगड़ी हुई है कि यात्रियों को यह समझ में ही नहीं आ रहा कि जिस ट्रेन में वह चढ़ने वाले हैं वह सही है या नहीं। आजाद हिंद एक्सप्रेस को लेकर यात्रियों के बीच इसी तरह भ्रम की स्थिति बन रही है। गुरुवार को बिलासपुर पहुंचने वाली आजाद हिंद एक्सप्रेस गुरुवार की शाम बिलासपुर पहुंची। इसी तरह मुंबई-हावड़ा मेल छह घंटे, शिवनाथ एक्सप्रेस छह घंटे, उत्कल एक्सप्रेस पांच घंटे, दूरंतो एक्सप्रेस 6:30 घंटे, अहमदाबाद एक्सप्रेस तीन घंटे, ज्ञानेश्वरी सुपरफास्ट दो घंटे, पुरी-हटिया दो घंटे, पटना-सिकंदराबाद दो घंटे, हमसफर एक्सप्रेस डेढ़ घंटे विलंब से बिलासपुर रेलवे स्टेशन पहुंची।


Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 March 2026
रायपुर, राजधानी के गंज थानाक्षेत्र में कारोबारी का 10 लाख रुपए लेकर मुंशी फरार हो गया। कारोबारी की शिकायत पर गंज पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच में लिया है।कारोबारी का…
 13 March 2026
बिलासपुर, छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट की सख्ती के बाद भी बिलासपुर में DJ-धुमाल और आंखों को नुकसान पहुंचाने वाली प्रतिबंधित लेजर लाइट पर रोक नहीं लगी है। यही वजह है कि शहर में…
 13 March 2026
रायपुर, रायपुर के तेलीबांधा इलाके के होटल एरिना बुटिक में मिली दो उजबेकिस्तानी महिलाओं के खिलाफ पुलिस ने तीन महीने की जांच के बाद एफआईआर दर्ज की है। पुलिस को मुखबिर…
 13 March 2026
जगदलपुर, जगदलपुर में संजय बाजार की व्यवस्था सुधारने को लेकर नगर निगम ने व्यापारियों के साथ बैठक की। बैठक में बाजार की सफाई, मटन मार्केट संचालन, यूजर चार्ज से जुड़ी भ्रांतियों…
 13 March 2026
दुर्ग-भिलाई, दुर्ग जिले में यातायात पुलिस की सख्ती का असर अब साफ तौर पर सड़क हादसों के आंकड़ों में दिखाई देने लगा है। पुलिस ने इस साल नियम तोड़ने वालों पर…
 13 March 2026
रायगढ़, छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के उद्योगों में लगातार हो रही घटनाओं और मजदूरों की मौत के मामलों को गंभीरता से लिया गया है। जांच में सुरक्षा मानकों की अनदेखी सामने…
 13 March 2026
रायपुर, रायपुर में घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडरों के दुरुपयोग और कालाबाजारी के खिलाफ जिला प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए बड़ा अभियान चलाया है। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देश पर खाद्य…
 13 March 2026
दुर्ग-भिलाई, दुर्ग जिले में बीजेपी नेता विनायक ताम्रकर से जुड़े अफीम की अवैध खेती मामले में पुलिस ने चौथे आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी राजस्थान के जोधपुर का रहने वाला…