अविनाश और अनिल ने सिकलिन मरीज के लिए ब्लड दिये

Updated on 04-09-2024 12:12 PM

दुर्ग। कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देशानुसार जरूरत मंद मरीजों के लिए जिला अस्पताल में संचालित ब्लड बैंक से तत्काल ब्लड की व्यवस्था की जा रही है। आज जिला चिकित्सालय दुर्ग में सिकलिन मरीज कुणाल यादव उम्र 14 साल निवासी सोमनी को बी निगेटिव ब्लड की आवश्यकता थी और मरीज को हर माह दो यूनिट ब्लड लगता है। ब्लड बैंक में बी निगेटिव ब्लड उपलब्ध नहीं था, तो ब्लड बैंक के नोडल अधिकारी डॉ. प्रवीण अग्रवाल के कॉल और प्रेरित करने पर अविनाश पारकर नया पारा दुर्ग  और अनिल कारिया ऋषभ ग्रीन सिटी गंजपारा दुर्ग दोनों के द्वारा बी निगेटिव बहुमूल्य रक्त दान किया गया। सिकलिन मरीज को ब्लड मुहिया कराया गया। 


अभी तक  कुणाल को 20 यूनिट बी निगेटिव रक्त जिला चिकित्सालय दुर्ग से दिया जा चूका है। इस रक्तदान के समय डॉ. पीयूष श्रीवास्तव, ब्लड बैक के नर्सिंग आफिसर सती गुप्ता,काउंसलर टी एस एंथोनी, ब्लड बैंक टेक्नोलॉजीस्ट रोशन सिंह, ब्लड बैंक इंचार्ज रूपेश सरपे, टेक्निशियन तरन्नुम, दिनेश, सूरज, कौशल, हिमांशु, माला प्रशिक्षणार्थी भारती, ज्योति, गोवर्धन, डेमन, नेहा एवं रेडक्रॉस सोसाइटी के प्रबंध कारिणी सदस्य और जीवन दीप समिति के आजीवन सदस्य दिलीप ठाकुर ,जीवन दीप समीति के सदस्य प्रशांत डोंगावकर की उल्लेखनीय भूमिका और सकारात्मक सहयोग रहा और सभी ने रक्तदाताओं को साधुवाद देकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।


Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
रायपुर, वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने विधानसभा में कहा कि राज्य सरकार का बजट समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलने और राज्य को आत्मनिर्भर एवं विकसित बनाने में महत्वपूर्ण…
 19 March 2026
दुर्ग-भिलाई, छत्तीसगढ़ के दुर्ग में घरेलू गैस सिलेंडर की सप्लाई सुचारू रखने के लिए प्रशासन लगातार कार्रवाई कर रहा है। बुधवार को जिला खाद्य विभाग की टीम ने ग्राम पंचायत रसमडा…
 19 March 2026
बिलासपुर, चैत्र नवरात्रि की शुरुआत गुरुवार से हो गई है। बिलासपुर में भी देवी मंदिरों में उत्साह और भक्ति का माहौल है। श्रद्धालु सुबह से ही देवी दर्शन करने पहुंच रहे…
 19 March 2026
बिलासपुर, बिलासपुर में बगैर मान्यता के सीबीएसई कोर्स की पढ़ाई कराने और 5वीं और 8वीं कक्षा के छात्रों को सीजी बोर्ड एग्जाम दिलाने को लेकर अब शिक्षा विभाग ने जांच के…
 19 March 2026
रायगढ़, छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में टैक्स वसूली को लेकर निगम ने अभियान शुरू कर दिया है। निगम ने जूटमिल पर 26 लाख से अधिक का संपत्ति कर बकाया होने पर कुर्की…
 19 March 2026
रायपुर, रायपुर में 26 साल पुराने हाउसिंग लोन घोटाले में कार्रवाई हुई है। आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने 1.86 करोड़ रुपए के फर्जी लोन मामले में गृह निर्माण सहकारी समिति…
 19 March 2026
बिलासपुर , शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती छत्तीसगढ़ के बिलासपुर पहुंचे, जहां उन्होंने राजनीतिक दलों पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि वे लगातार गौ रक्षा का मुद्दा उठा रहे हैं, लेकिन सरकारें…
 19 March 2026
जांजगीर-चांपा। जांजगीर-चाम्पा जिले में निर्माण कार्यों की पारदर्शिता एवं जनभागीदारी को सशक्त बनाने की दिशा में कलेक्टर जन्मेजय महोबे के विशेष पहल पर “जांजगीर-चाम्पा निर्माण पोर्टल” की शुरूआत 15 सितम्बर 2025…