श्रद्धालुओं से भरा ऑटो पलटा, 2 बच्चों समेत 3 की मौत, कई घायल

Updated on 08-03-2024 05:25 PM

जगदलपुर। महाशिवरात्रि पर श्रद्धालु ऑटो में सवार होकर चित्रकोट स्थित शिव मंदिर जा रहे थे, लेकिन गरदा घाटी में अचानक से ऑटो के पलट जाने से दो मासूम बच्चों समेत एक महिला की मौत हो गई, वहीं घटना के बाद घायलों को बेहतर उपचार के लिए मेकाज लाया गया।

मामले की जानकारी देते हुए लोहंडीगुड़ा थाना प्रभारी ने बताया कि ऑटो चालक पवन अपने आटो में करीब 15 से अधिक सवारी जिसमें किलेपाल के अलावा अन्य जगहों से सुरडी 40 वर्ष, काडो 44 वर्ष, श्यामलाल 35 वर्ष, पुष्पा 15 वर्ष, श्यामबति 35 वर्ष, दशरथ 30 वर्ष, समारू 36 वर्ष, रामूराम 45 वर्ष, मुकेश 10 वर्ष, संगीता 25 वर्ष के अलावा अन्य सवारियों को आटो में बैठाकर चित्रकोट स्थित शिव मंदिर दर्शन के लिए जा रहे थे तभी अचानक गरदा घाटी में आटो ढलान के कारण ब्रेक नही लग पाया और घाटी में पलट गई।  

इस हादसे में ऑटो में सवार तीन लोग जिसमे 2 मासूम बच्चे और एक महिला की मौत हो गई, जबकि अन्य लोग घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए 108 की मदद से पहले बड़े किलेपाल अस्पताल ले जाया गया वहां से उन्हें मेकाज रेफर कर दिया गया, घटना की जानकती लगने के बाद से कोड़ेनार थाना के अलावा लोहंडीगुड़ा की टीम मौके पर पहुंच बचाव कार्य शुरू करने के साथ ही घायलों को अस्पताल ले जाने का कार्य शुरू कर दिया है।


Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 April 2026
छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेस कॉर्पोरेशन (CGMSC) ने आयरन-फोलिक एसिड की एक दवा बैच को वापस मंगाने के निर्देश जारी किए हैं। यह आदेश रायपुर और बलौदाबाजार जिले के अस्पतालों, जिला अस्पतालों,…
 29 April 2026
रायपुर, चुनावी तैयारियों को धार देने के लिए भाजपा ने संगठन के भीतर व्यापक प्रशिक्षण अभियान शुरू करने की तैयारी की है। सभी जिलों में 5 मई से 20 मई के…
 29 April 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में नगरीय निकायों के विकास कार्यों की धीमी रफ्तार और गुणवत्ता को लेकर उठते सवालों के बीच सरकार ने निगरानी और जवाबदेही का नया सिस्टम लागू किया है। संचालनालय…
 29 April 2026
गौरेला-पेंड्रा-मरवा,ही, छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार का 1 मई से 15 जून तक प्रस्तावित 'सुशासन तिहार' को लेकर राजनीतिक विवाद तेज हो गया है। जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष गजमती भानू ने…
 29 April 2026
बिलासपुर, बिलासपुर जिला पंचायत की विशेष सामान्य सभा में महिला आरक्षण बिल के विरोध को लेकर कांग्रेस और इंडिया गठबंधन के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित किया गया। इस दौरान कांग्रेस समर्थित…
 29 April 2026
रायगढ़, छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे का खेल लगातार जारी है। इसे देखते हुए पुलिस ने ऑपरेशन अंकुश शुरू किया है और लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी…
 29 April 2026
जगदलपुर, छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में धर्मांतरण के आरोप में ग्रामीणों ने ओडिशा के पास्टर की लात-घूंसों और चप्पलों से पिटाई कर दी। भीड़ ने उसकी शर्ट भी फाड़ दी। ग्रामीणों…
 29 April 2026
कोण्डागांव। छत्तीसगढ़ शासन एवं नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन छ0ग0 के निर्देशानुसार एवं कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना के मार्गदर्शन में जिले में सही दवा शुद्ध आहार- यही छत्तीसगढ़ का आधार के…