ऑस्ट्रेलियन ओपन- वर्ल्ड नंबर-1 सिनर क्वार्टर फाइनल में पहुंचे

Updated on 21-01-2025 01:58 PM

दुनिया के नंबर-1 टेनिस खिलाड़ी जैनिक सिनर ऑस्ट्रेलियन ओपन में मेंस सिंगल्स के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गए हैं। डिफेंडिंग चैंपियन इटली के सिनर ने डेनमार्क के होल्गर रूने को 6-3, 3-6, 6-3, 6-2 से हराया।

32 डिग्री सेल्सियस से अधिक टेम्परेचर में खेले गए इस मैच में अंपायर को मेडिकल टाइमआउट लेना पड़ा। बाद में सिनर की दमदार सर्विस से नेट गिर गया। जिससे खेल 20 मिनट रुका रहा।

सिनर को मेडिकल हेल्प लेनी पड़ी

रॉड लेवर एरिना में सोमवार को सिनर और 13वीं वरीयता प्राप्त रूने गर्मी से निपटने के लिये चेहरे पर ठंडा तौलिया को रखते दिखे। दोनों ने कई बार गर्दन पर पानी भी गिराया। तीसरे सेट में सिनर को 10 मिनट से ज्यादा लॉकर रूम में मेडिकल हेल्प लेनी पड़ी। सिनर का सामना अब आस्ट्रेलिया के आठवीं वरीयता प्राप्त एलेक्स डि मिनाउर या अमेरिका के गैर वरीय एलेक्स मिचेलसन से होगा।

लोरेंजो सोनेगो भी क्वार्टर फाइनल में 

मेंस सिंगल्स में इटली के ही 55वीं रैंकिंग वाले लोरेंजो सोनेगो ने अमेरिकी लर्नर टीएन को 6-2, 6-3, 3-6, 6-1 से मात दी। अब उनका सामना अमेरिका के बेन शेल्टन से होगा। अन्य क्वार्टर फाइनल मुकाबलों में नोवाक जोकोविच की टक्कर कार्लोस अल्काराज और अलेक्जेंडर ज्वेरेव की भिडंत टॉमी पॉल से होगी।

विमेंस सिंगल्स में एलिना स्वितोलिना जीतीं 

विमेंस वर्ग में यूक्रेन की 28वीं सीड एलिना स्वितोलिना ने 1-4 से पिछड़ने के बाद रूस की वेरोनिका कुदेरमेतोवा को 6-4, 6-1 से हराया। वह तीसरी बार आस्ट्रेलियाई ओपन क्वार्टर फाइनल में पहुंची हैं। स्वितोलिना का सामना अब 19वीं रैंकिंग वाली अमेरिका की मेडिसन कीस से होगा।

ऑस्ट्रेलियन ओपन का इतिहास 

ऑस्ट्रेलियन ओपन साल का पहला ग्रैंड स्लैम होता है। लॉन टेनिस एसोसिएशन ऑफ ऑस्ट्रेलिया ने इस टूर्नामेंट को 1905 में शुरू किया था, जिसे पहले ऑस्ट्रेलियन चैंपियनशिप कहा जाता था। बाद में लॉन टेनिस एसोसिएशन ऑफ ऑस्ट्रेलिया 'टेनिस ऑस्ट्रेलिया' बन गया। इसके बाद ऑस्ट्रेलियन चैंपियनशिप को ऑस्ट्रेलियन ओपन नाम दे दिया गया। 1969 से इस टेनिस टूर्नामेंट को आधिकारिक तौर पर ऑस्ट्रेलियन ओपन के नाम से जाना जाने लगा।

साल का पहला ग्रैंड स्लैम है 

टेनिस में 4 ग्रैंड स्लैम होते हैं। चारों हर साल आयोजित होते हैं, इसकी शुरुआत जनवरी में ऑस्ट्रेलियन ओपन से होती है। मई और जून में फ्रेंच ओपन होता है। जुलाई में विम्बलडन और अगस्त-सितंबर में US ओपन होता है। US ओपन साल का आखिरी ग्रैंड स्लैम होता है।


Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 March 2026
लखनऊ: आईपीएल 2026 की शुरुआत 28 मार्च से हो रही है। इस सीजन की शुरुआत से पहले टीमें तगड़ी तैयारियां कर रही हैं। इसी बीच लखनऊ सुपर जायंट्स के खेमे से…
 20 March 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 के आगाज से पहले राजस्थान रॉयल्स को एक बहुत बड़ा झटका लगा है। इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर सैम करन चोट के कारण आगामी सीजन से बाहर हो…
 20 March 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 के आगाज से पहले फ्रेंचाइजियों के लिए बुरी खबर सामने आई है। ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बिग थ्री यानी पैट कमिंस, मिचेल स्टार्क और जोश हेजलवुड टूर्नामेंट के…
 20 March 2026
तेहरान: ईरान में एक तरफ 19 वर्षीय पहलवान को मौत की सजा दी गई है, तो दूसरी तरफ उन महिला फुटबॉलरों की सुरक्षा को लेकर पूरी दुनिया की सांसें अटकी हुई…
 20 March 2026
नई दिल्ली: बिहार के लाल और क्रिकेट जगत के नए वंडर बॉय वैभव सूर्यवंशी ने एक बार फिर अपने बल्ले की गूंज से सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। महज…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
 19 March 2026
नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन इन दिनों अपनी फॉर्म से ज्यादा अपने व्यवहार को लेकर सुर्खियों में हैं। दिसंबर 2025 में अबू धाबी में हुई आईपीएल 2026 की मिनी नीलामी में…
 19 March 2026
क्रिकेट में कहा जाता है कि बल्लेबाज आपको मैच जिताते हैं लेकिन गेंदबाज आपको टूर्नामेंट जिताते हैं। आईपीएल के 17 साल के इतिहास में हमने कई गेंदबाजों को एक ही…