ऑस्ट्रेलियन ओपन- इगा स्वियातेक तीसरे राउंड में पहुंची:राडुकानू से होगा मुकाबला

Updated on 16-01-2025 04:50 PM

पांच बार की ग्रैंडस्लैम चैंपियन इगा स्वियातेक ने ऑस्ट्रेलियन ओपन 2025 के तीसरे राउंड में जगह बना ली है। पोलैंड की स्टार टेनिस खिलाड़ी ने गुरुवार को दूसरे राउंड में दुनिया की 49वें नंबर की खिलाड़ी रेबेका स्रामकोवा को 6-0, 6-2 से हराया। अब स्वियातेक का मुकाबला ब्रिटेन की राडुकानू से होगा।

2021 की US चैंपियन राडुकानू ने अमांडा अनिसिमोवा को 6-3, 7-5 से हराकर पहली बार ऑस्ट्रेलियन ओपन के तीसरे दौर में जगह बनाई।

श्रीराम बालाजी की जोड़ी दूसरे दौर में पहुंची

भारत के एन श्रीराम बालाजी और उनके मैक्सिकन जोड़ीदार मिगुएल एंजेल रेयेस-वरेला ने गुरुवार को रॉबिन हासे और एलेक्जेंडर नेडोवेसोव को सीधे सेटों में हराकर मेंस डबल्स के दूसरे दौर में प्रवेश कर लिया। इंडो-मैक्सिकन जोड़ी ने डच-कजाख जोड़ी को एक घंटे से भी कम समय में 6-4, 6-3 से हराया।

जोकोविच ग्रैंडस्लैम में तीसरे राउंड में पहुंचे

डिफेंडिंग चैंपियन नोवाक जोकोविच ने भी तीसरे राउंड में जगह बना ली है। उन्होंने बुधवार को पुर्तगाल के जैमे फारिया को 6-1, 6-7, 6-3, 6-2 से हराया था। जोकोविच का यह ग्रैंडस्लैम करियर का 430वां सिंगल्स मैच था। वे इस आंकड़े को छूने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने स्विस खिलाड़ी रोजर फेडरर (429) को पीछे छोड़ा। अमेरिका की सेरेना विलियम्स (423) लिस्ट में तीसरे नंबर पर है।

ऑस्ट्रेलियन ओपन का इतिहास 

ऑस्ट्रेलियन ओपन साल का पहला ग्रैंड स्लैम होता है। लॉन टेनिस एसोसिएशन ऑफ ऑस्ट्रेलिया ने इस टूर्नामेंट को 1905 में शुरू किया था, जिसे पहले ऑस्ट्रेलियन चैंपियनशिप कहा जाता था। बाद में लॉन टेनिस एसोसिएशन ऑफ ऑस्ट्रेलिया टेनिस ऑस्ट्रेलिया बन गया। इसके बाद ऑस्ट्रेलियन चैंपियनशिप को ऑस्ट्रेलियन ओपन नाम दे दिया गया। 1969 से इस टेनिस टूर्नामेंट को आधिकारिक तौर पर ऑस्ट्रेलियन ओपन के नाम से जाना जाने लगा।

साल का पहला ग्रैंड स्लैम है

टेनिस में 4 ग्रैंड स्लैम होते हैं। चारों हर साल आयोजित होते हैं, इसकी शुरुआत जनवरी में ऑस्ट्रेलियन ओपन से होती है। मई और जून में फ्रेंच ओपन होता है। जुलाई में विम्बलडन और अगस्त-सितंबर में US ओपन होता है। US ओपन साल का आखिरी ग्रैंड स्लैम होता है।


Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 March 2026
लखनऊ: आईपीएल 2026 की शुरुआत 28 मार्च से हो रही है। इस सीजन की शुरुआत से पहले टीमें तगड़ी तैयारियां कर रही हैं। इसी बीच लखनऊ सुपर जायंट्स के खेमे से…
 20 March 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 के आगाज से पहले राजस्थान रॉयल्स को एक बहुत बड़ा झटका लगा है। इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर सैम करन चोट के कारण आगामी सीजन से बाहर हो…
 20 March 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 के आगाज से पहले फ्रेंचाइजियों के लिए बुरी खबर सामने आई है। ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बिग थ्री यानी पैट कमिंस, मिचेल स्टार्क और जोश हेजलवुड टूर्नामेंट के…
 20 March 2026
तेहरान: ईरान में एक तरफ 19 वर्षीय पहलवान को मौत की सजा दी गई है, तो दूसरी तरफ उन महिला फुटबॉलरों की सुरक्षा को लेकर पूरी दुनिया की सांसें अटकी हुई…
 20 March 2026
नई दिल्ली: बिहार के लाल और क्रिकेट जगत के नए वंडर बॉय वैभव सूर्यवंशी ने एक बार फिर अपने बल्ले की गूंज से सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। महज…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
 19 March 2026
नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन इन दिनों अपनी फॉर्म से ज्यादा अपने व्यवहार को लेकर सुर्खियों में हैं। दिसंबर 2025 में अबू धाबी में हुई आईपीएल 2026 की मिनी नीलामी में…
 19 March 2026
क्रिकेट में कहा जाता है कि बल्लेबाज आपको मैच जिताते हैं लेकिन गेंदबाज आपको टूर्नामेंट जिताते हैं। आईपीएल के 17 साल के इतिहास में हमने कई गेंदबाजों को एक ही…