ऑस्ट्रेलियाई कप्तान कमिंस के चैंपियंस ट्रॉफी में खेलने पर संशय:टखने में चोट है, टीम को 2023 में वनडे वर्ल्ड कप जिताया था

Updated on 10-01-2025 03:14 PM

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस के ICC चैंपियंस ट्रॉफी खेलने पर संशय है। उनके टखने में चोट है, जिसके लिए उन्हें स्कैन करवाना होगा। ऑस्ट्रेलिया के चीफ सिलेक्टर जॉर्ज बैली ने पैट कमिंस की फिटनेस को लेकर अपडेट दिया है।

बैली ने बताया, पैट दूसरी बार पिता बनने वाले हैं, जिसके लिए अभी ब्रेक पर हैं। उनके टखने में हल्की चोट है। अगले सप्ताह उनका स्कैन होगा, जिसके बाद हमें उनकी चोट की स्थिति का पता चलेगा। जब उनसे पूछा गया कि क्या कमिंस चैंपियंस ट्रॉफी में खेल पाएंगे, तो उन्होंने जवाब दिया, अभी कुछ नहीं कहा जा सकता। स्कैन की रिपोर्ट देखने के बाद ही फैसला लिया जाएगा। चैंपियंस ट्रॉफी 2025 पाकिस्तान की मेजबानी में 19 फरवरी से शुरू होकर 9 मार्च तक चलेगी।

ऑस्ट्रेलिया ने पैट कमिंस की कप्तानी में हाल ही में भारत के खिलाफ 3-1 बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी (BGT) से जीती थी। कमिंस BGT में टीम के टॉप विकेट टेकर थे। उन्होंने 2023 में अपनी टीम को वनडे वर्ल्ड कप भी जिताया था।

इंग्लैंड से ऑस्ट्रेलिया का पहला मुकाबला

चैंपियंस ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलिया का पहला मुकाबला पाकिस्तान से 22 फरवरी को होगा। ऑस्ट्रेलियाई टीम को इंग्लैंड, साउथ अफ्रीका और अफगानिस्तान के साथ ग्रुप-2 में रखा गया है।

श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज नहीं खेलेंगे कमिंस 

श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम का ऐलान हो गया है। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने गुरुवार को 16 मेंबर्स स्क्वॉड का ऐलान किया। रेगुलर कप्तान पैट कमिंस यह सीरीज मिस करेंगे। उनकी गैरमौजूदगी में टीम की कप्तानी स्टीव स्मिथ करेंगे।

ऑस्ट्रेलिया-साउथ अफ्रीका के बीच खेला जाएगा WTC फाइनल 

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) 2023-25 का फाइनल ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच खेला जाएगा। फाइनल मुकाबला 11 जून से लॉर्ड्स मैदान में खेला जाएगा। ऑस्ट्रेलिया लगातार दूसरी बार फाइनल में पहुंचा है, लेकिन साउथ अफ्रीका पहली बार फाइनल खेलेगा। ऑस्ट्रेलिया ने 2023 में खेले गए फाइनल मैच में भारत को 209 रनों से हराया था।



Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 March 2026
लखनऊ: आईपीएल 2026 की शुरुआत 28 मार्च से हो रही है। इस सीजन की शुरुआत से पहले टीमें तगड़ी तैयारियां कर रही हैं। इसी बीच लखनऊ सुपर जायंट्स के खेमे से…
 20 March 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 के आगाज से पहले राजस्थान रॉयल्स को एक बहुत बड़ा झटका लगा है। इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर सैम करन चोट के कारण आगामी सीजन से बाहर हो…
 20 March 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 के आगाज से पहले फ्रेंचाइजियों के लिए बुरी खबर सामने आई है। ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बिग थ्री यानी पैट कमिंस, मिचेल स्टार्क और जोश हेजलवुड टूर्नामेंट के…
 20 March 2026
तेहरान: ईरान में एक तरफ 19 वर्षीय पहलवान को मौत की सजा दी गई है, तो दूसरी तरफ उन महिला फुटबॉलरों की सुरक्षा को लेकर पूरी दुनिया की सांसें अटकी हुई…
 20 March 2026
नई दिल्ली: बिहार के लाल और क्रिकेट जगत के नए वंडर बॉय वैभव सूर्यवंशी ने एक बार फिर अपने बल्ले की गूंज से सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। महज…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
 19 March 2026
नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन इन दिनों अपनी फॉर्म से ज्यादा अपने व्यवहार को लेकर सुर्खियों में हैं। दिसंबर 2025 में अबू धाबी में हुई आईपीएल 2026 की मिनी नीलामी में…
 19 March 2026
क्रिकेट में कहा जाता है कि बल्लेबाज आपको मैच जिताते हैं लेकिन गेंदबाज आपको टूर्नामेंट जिताते हैं। आईपीएल के 17 साल के इतिहास में हमने कई गेंदबाजों को एक ही…