ऑस्ट्रेलिया ने वो कर दिया जो T20 इतिहास में कभी नहीं हुआ, 2 बार के विश्व विजेता को हराकर बना डाला ये वर्ल्ड रिकॉर्ड

Updated on 29-07-2025 02:00 PM
नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज खेली गई। इस सीरीज में ऑस्ट्रेलियाई टीम का प्रदर्शन कमाल का रहा। ऑस्ट्रेलिया ने इस सीरीज में खेले गए सभी मुकाबलों को अपने नाम किया और सीरीज 5-0 से जीत ली। ऑस्ट्रेलिया ने इस जीत के साथ एक खास रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है। बता दें कि ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट इतिहास की पहली ऐसी टीम बन गई है। जिसने वेस्टइंडीज को टी20 सीरीज में 5-0 से हराया है। सीरीज के आखिरी मुकाबले को ऑस्ट्रेलिया ने 3 विकेट से जीता है।

कैसा रहा मैच का हाल

दोनों टीमों के बीच खेले गए 5वें टी20 मुकाबले के बारे में बात करें तो, इस मैच में टॉस जीतकर ऑस्ट्रेलियाई टीम ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया था। इसके बाद वेस्टइंडीज की टीम बल्लेबाजी करने के लिए मैदान पर उतरी और वह 19.4 ओवर में 170 रन बनाकर ऑलआउट हो गए। अब एक मुश्किल पिच पर ऑस्ट्रेलिया के सामने जीत के लिए 171 रनों का टारगेट था। हालांकि ऑस्ट्रेलिया ने इस पूरी सीरीज के दौरान जैसा प्रदर्शन किया था उसे देखकर यह टारगेट भी आसान सा लग रहा था और ऑस्ट्रेलिया किया भी ऐसा ही कुछ, ऑस्ट्रेलिया ने इस टारगेट को 17 ओवर में 7 विकेट पर 173 रन बनाकर चेज कर लिया।

ये खिलाड़ी रहा जीत का हीरो

टी20 सीरीज के आखिरी मुकाबले में बेन ड्वार्शुइस को प्लेइंग 11 में शामिल किया गया था। उन्होंने इस मैच में कमाल की गेंदबाजी की और 4 ओवर में 41 रन देकर 3 अहम विकेट झटके। इस दौरान उन्होंने सालमी बल्लेबाज ब्रैंडन किंग और शाई होप को आउट किया। इसके अलावा उन्होंने शिमरोन हेटमायर का विकेट लिया। जो इस मैच में काफी तेजी से बल्लेबाजी कर रहे थे। बेन ड्वार्शुइस को इस मैच में शानदार गेंदबाजी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया।

सीरीज में ऑस्ट्रेलिया के लिए सभी खिलाड़ी ने अच्छा प्रदर्शन किया, लेकिन कैमरून ग्रीन का प्रदर्शन इन सभी में बेस्ट रहा। उन्होंने इस सीरीज में 205 रन बनाए। जिसमें तीन अर्धशतक शामिल थे। उन्होंने कमाल की बल्लेबाजी की। जिसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया।

Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
नई दिल्ली: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर के लिए आईपीएल 2026 एक नई शुरुआत लेकर आया है। सालों तक मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े रहने के बाद इस…
 18 March 2026
नई दिल्ली: सीएसके की टीम से इन दिनों एक बड़े बदलाव की आहट सुनाई दे रही है। भारतीय स्टार संजू सैमसन के टीम में आने को एमएस धोनी के युग…
 18 March 2026
आईपीएल 2026 के रोमांचक आगाज में अब दो हफ्ते से भी कम का समय बचा है। सभी 10 टीमों ने मैदान पर पसीना बहाना शुरू कर दिया है लेकिन इस…
 18 March 2026
नई दिल्ली: भारत के मशहूर चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव की शादी का मंगलवार को लखनऊ में ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन आयोजित किया गया। राजनीति और खेल जगत की विभिन्न हस्तियों से सजी…
 18 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम की इस वक्त वाइट बॉल क्रिकेट में पूरी तरह से डॉमिनेशन देखने को मिल रही है। भारत ने 2024 के बाद 2026 में भी टी20 वर्ल्ड…
 18 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के काबुल में ड्रग रिहैबिलिटेशन हॉस्पिटल पर हवाई हमला किया है, जिससे 400 लोगों की मौत हो गई है जबकि 250 लोग चोटिल हैं। इस एयर…
 18 March 2026
नई दिल्ली: अफ्रीकी फुटबॉल में बड़ा विवाद सामने आया है। कन्फेडरेशन ऑफ अफ्रीकन फुटबॉल (सीएएफ) ने अफ्रीकन कप ऑफ नेशंस 2026 के फाइनल का नतीजा पलटते हुए मोरक्को को चैंपियन घोषित…
 18 March 2026
भारत की पूर्व टेनिस स्टार सानिया मिर्जा दुबई में मुश्किल दिन गुजारने के बाद वापस भारत लौट आई हैं। 39 साल की सानिया मिर्जा अपने बेटे के साथ दुबई में…