शाहरुख खान के साथ फिर काम करेंगे एटली, बोले- इस बार 'जवान' से भी तगड़ी होगी कहानी

Updated on 24-02-2024 01:33 PM
शाहरुख खान के साथ रिकॉर्ड ब्रेकिंग फिल्म 'जवान' बनाने वाले एटली कुमार अब एक्टर के साथ एक और फिल्म बनाना चाहते हैं। तमिल फिल्मों के डायरेक्टर एटली, शाहरुख के बड़े फैन हैं और हमेशा से उनके साथ काम करना चाहते थे। जब यह ख्वाहिश 'जवान' में पूरी हुई, तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। एटली ने शाहरुख को भारतीय सिनेमा में स्टारडम और शालीनता का प्रतीक बताया।

एटली कुमार ने 'एबीपी कॉनक्लेव' में शाहरुख खान की खूब तारीफ की, और उनके साथ दोबारा काम करने की इच्छा भी जाहिर की। एटली ने कहा कि वह अब 'जवान' से भी तगड़ा सब्जेक्ट लेकर आएंगे, और उसे शाहरुख के साथ बनाएंगे।

शाहरुख के फैन एटली, बोले- वो दुनिया में भारतीय सिनेमा का चेहरा

वह बोले, 'मुझे उनकी सभी फिल्में पसंद हैं, 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे', 'कुछ कुछ होता है', 'ओम शांति ओम', 'चेन्नई एक्सप्रेस'...लिस्ट लंबी है और मैं आगे भी नाम गिना सकता हूं। मेरे लिए वह दुनिया भर में भारतीय सिनेमा का चेहरा हैं। शाहरुख सर के साथ काम करना एक सपना है। सौभाग्य से, मुझे अपनी पांचवीं फिल्म में ऐसा करने का मौका मिला। भगवान की कृपा रही है और मुझे लगता है कि मैंने इसके साथ न्याय किया है।'

शाहरुख के साथ दोबारा काम करने पर यह बोले एटली

एटली से जब पूछा गया कि क्या भविष्य में शाहरुख के साथ दोबारा काम करने की संभावना है, तो वह बोले, 'बिल्कुल, मैं उनके साथ दोबारा काम करूंगा। मैं 'जवान' से भी अच्छा सब्जेक्ट लेकर आऊंगा और जरूर उनके पास जाऊंगा। फिर उसे मैं उन्हें सुनाऊंगा। अगर शाहरुख सर को पसंद आया, तो जरूर ऐसा होगा कि हम दोनों फिर से साथ में काम करेंगे। मुझे पता है कि वह मुझसे बहुत प्यार करते हैं। मैंने अपनी जिंदगी में उनके जितना अच्छा इंसान नहीं देखा। धन्यवाद, शाहरुख सर। मैं एक बार आपके पास फिर आऊंगा जब 'जवान' से भी बड़ा कुछ क्रैक कर लूंगा। मैं बिल्कुल आपसे पास आऊंगा।'

Jawan ने की थी इतनी कमाई

मालूम ही कि 'जवान' 2023 में रिलीज हुई थी, और कमाई के मामले में इसने कई फिल्मों को मात दे दी थी। शाहरुख खान, नयनतारा, विजय सेतुपति, सुनील ग्रोवर और प्रियामणि जैसे स्टार्स वाली इस फिल्म ने देशभर में 640.25 करोड़ रुपये और वर्ल्डवाइड 1160 करोड़ का कलेक्शन किया था।
Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 25 April 2026
हाल ही बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर दिनेश हिंगू का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसे देख दावा किया जाने लगा था कि 86 वर्षीय एक्टर आर्थिक तंगी…
 25 April 2026
इस एक्ट्रेस ने 70 के दशक में साउथ फिल्म इंडस्ट्री में तहलका मचा दिया था। इसे मलयालम सिनेमा की 'मर्लिन मुनरो' भी कहा जाता था, लेकिन एक डायरेक्टर की जानबूझकर…
 25 April 2026
बॉलीवुड की दिग्गज सिंगर आशा भोसले का 12 अप्रैल को मल्टिपल ऑर्गन फेलियर से निधन हो गया था। उनके जाने से फिल्म और म्यूजिक इंडस्ट्री को तो भारी क्षति पहुंची…
 25 April 2026
राखी सावंत ने दो बार शादी की और दोनों बार ही उनका तलाक हो गया। शादीशुदा जिंदगी में खूब दुख सहे और प्यार को तरसती रहीं। अब जब वह 'बिग…
 25 April 2026
सोशल मीडिया पर इस वक्त प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला के बेटे सूफयान ने गर्दा उड़ा दिया है। सूफयान को देख हर कोई गच्चा खा गया और उसकी तुलना सलमान खान से…
 25 April 2026
जैसी मखमली आवाज, वैसी ही बेदाग शख्‍स‍ियत। कहना गलत नहीं होगा कि अरिजीत सिंह मौजूदा वक्‍त में देश के सबसे बेहतरीन, सबसे प्रभावशाली और सबसे अध‍िक कमाई करने वाले सिंगर…
 24 April 2026
'धुरंधर' में रणवीर सिंह लीड रोल में थे, लेकिन राकेश बेदी ने दर्शकों के दिलों में जगह बना ली। पाकिस्तानी राजनेता जमील जमाली के रोल में वो लोगों के पसंदीदा…
 24 April 2026
दिग्गज हास्य अभिनेता दिनेश हिंगू ने 86 साल की उम्र में अपने जीवन के बारे में खुलकर बात की है, और उन्होंने जो शेयर किया वह दिल छूने वाला है।…