दिव्यांगजनों के लिए सहायक उपकरण चिन्हांकन एवं परीक्षण शिविर आयोजित

Updated on 20-02-2026 01:21 PM

दुर्ग ।  एनटीपीसी-सेल कम्पनी लिमिटेड की निगमित सामाजिक दायित्व (सीएसआर) योजना के अंतर्गत भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम (भारत सरकार का उपक्रम) सहायक उत्पादन केन्द्र जबलपुर तथा समाज कल्याण विभाग के संयुक्त तत्वावधान में मंगल भवन, भिलाई-चरोदा में दिव्यांगजनों के लिए सहायक उपकरण वितरण हेतु चिन्हांकन, मूल्यांकन एवं परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया।

समाज कल्याण विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार शिविर में कुल 57 हितग्राहियों ने भाग लिया। परीक्षण उपरांत कुल 88 सहायक उपकरण वितरण हेतु चिन्हांकित किए गए। इनमें 30 बैसाखी, 8 व्हील चेयर, 18 मोटराइज्ड ट्रायसायकल, 2 केलीपर्स, 3 कृत्रिम पैर, 2 कुशन, 1 स्मार्ट केन, 6 कान की मशीन, 10 सामान्य ट्रायसायकल, 5 वॉकिंग स्टिक तथा 3 टी.एल.एम. किट शामिल हैं।

कार्यक्रम में सांसद प्रतिनिधि  प्रवीण वर्मा, पार्षद श्रीमती हेमलता शर्मा, श्रीमती भारती,  राम सूर्यवंशी,  गुरुमीख सिंह हरमुख,  कामता प्रसाद साहू, उपसंचालक समाज कल्याण विभाग  ए.पी. गौतम,  जन्तराम ठाकुर सहित समाज कल्याण विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। इसी क्रम में 19 फरवरी 2026 को नगर पालिक निगम सुपेला भिलाई के सभागार में तथा 20 फरवरी 2026 को जनपद पंचायत के सभागार में भी दिव्यांगजनों के लिए सहायक उपकरण वितरण हेतु चिन्हांकन एवं परीक्षण शिविर आयोजित किया जाएगा।


Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 May 2026
रायपुर/बिलासपुर/भिलाई, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गुरुवार तड़के छत्तीसगढ़ के छह प्रमुख शहरों रायपुर, बिलासपुर, कोरबा, दुर्ग, भिलाई और अंबिकापुर में एक साथ दबिश दी। यह कार्रवाई भारतमाला सड़क परियोजना में हुए…
 01 May 2026
रायपुर, राजधानी रायपुर में चेन स्नैचिंग की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। खम्हारडीह इलाके में घर के बाहर पानी भर रही महिला से अज्ञात बदमाश ने सोने की चेन झपट…
 01 May 2026
बिलासपुर, बिलासपुर में प्राइवेट स्कूलों की ज्यादा फीस, महंगी किताबें और नियम न मानने को लेकर एनएसयूआई ने विरोध शुरू किया है। प्रदेश सचिव रंजेश सिंह ने स्कूलों पर नियम तोड़ने…
 01 May 2026
रायपुर, राजधानी रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर गुरुवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब अचानक एक बंदर रनवे पर पहुंच गया। यह घटना लखनऊ से रायपुर आ रही यात्री…
 01 May 2026
रायपुर, रायपुर के तेलीबांधा थाना क्षेत्र स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में गुरुवार देर रात भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया।आग इतनी तेजी से फैली कि पूरे विश्वविद्यालय परिसर और…
 01 May 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में लोगों की रोजमर्रा की समस्याओं को जल्दी और सीधे तरीके से सुलझाने के लिए आज से ‘सुशासन तिहार 2026’ की शुरुआत हो गई है। ये अभियान 10 जून…
 01 May 2026
रायपुर, हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी मुख्य परीक्षा 2026 के परिणाम जारी होने के बाद छात्रों के लिए पुनर्गणना, पुनर्मूल्यांकन और उत्तरपुस्तिका की छायाप्रति प्राप्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।…
 01 May 2026
बिलासपुर, महिला आरक्षण के मुद्दे पर गुरुवार शाम आयोजित बिलासपुर नगर निगम की विशेष सामान्य सभा महज 15 मिनट में खत्म हो गई। इस दौरान भाजपा ने विपक्ष के खिलाफ निंदा…