मणिपुर में किडनैप हुए ASP को सुरक्षाबल ने छुड़ाया : मैतेई संगठन के लोग घर से उठा ले गए थे इलाके में सेना तैनात की गई

Updated on 28-02-2024 12:32 PM

मणिपुर में मंगलवार को किडनैप हुए एडिशनल एसपी (ASP) अमित मायेंगबाम को पुलिस और सुरक्षाबल ने छुड़ा लिया है। उनका अपहरण मैतेई संगठन अरामबाई तेंगगोल के कैडर ने किया था। इंफाल ईस्ट की यह घटना मंगलवार शाम करीब 6.20 बजे की है।

अधिकारियों ने बताया कि ASP अमित को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां उनकी हालत स्थिर है।

न्यूज एजेंसी के मुताबिक, इंफाल ईस्ट में एक बार फिर तनाव का मौहाल है। इस बीच स्थिति को कंट्रोल करने के लिए सेना बुलाई गई है और इलाके में असम राइफल्स की 4 टुकड़ियां तैनात की गई हैं।

ASP ने मैतेई संगठन के 6 सदस्यों को गिरफ्तार किया था
मंगलवार की शाम मैतेई संगठन के कुछ लोगों ने ASP अमित के घर पर हमला कर दिया। इस दौरान सुरक्षा गार्डों और हथियारबंद बदमाश के बीच फायरिंग भी हुई, जिससे चार वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। इसके बाद मैतेई लोगों ने अमित का अपहरण कर लिया।

दरअसल, ASP अमित ने कुछ दिन पहले वाहन चोरी के आरोप में मैतेई संगठन अरामबाई तेंगगोल के 6 सदस्यों को गिरफ्तार किया था। इसके बाद संगठन ने उनके सदस्यों की रिहाई को लेकर विरोध प्रदर्शन भी किया था।

CM बोले- जनता को घबराने की जरूरत नहीं
मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने 25 फरवरी को एक प्रोग्राम में कहा था कि राज्य में जातीय तनाव को दूर करे लिए शांति पहल शुरू हो गई है। अब हमें घबराने की जरूरत नहीं है। किसी भी स्थिति से निपटने के लिए सभी क्षेत्रों में सुरक्षा बल तैनात किया जाएगा।


Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 March 2026
पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा सांसद बनने को लेकर जबर्दस्त सियासी बयानबाजी हो रही है। तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार के इस्तीफे और राजनीतिक घटनाक्रम पर तीखा हमला…
 05 March 2026
अहमदाबाद: अहमदाबाद में एक गैर-कानूनी क्रिकेट बेटिंग और एक बड़े स्टॉक मार्केट रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। यहां मात्र 10 से 12 हजार रुपये कमाने वाले एक रैपिडो ड्राइवर के अकाउंट…
 05 March 2026
पटना: राज्यसभा के चुनाव से लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) अपने उम्मीदवार के लिए बैटिंग करने से क्यों पीछे हटी? वह भी तब जब लोजपा (आर) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान आज…
 05 March 2026
नई दिल्ली, अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग का आज छठा दिन है। 28 फरवरी से शुरू हुई जंग के कारण मिडिल ईस्ट के देशों में भारत के लिए उड़ान सेवा प्रभावित हुई…
 05 March 2026
नई दिल्ली, राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन भरने का गुरुवार को आखिरी दिन है। बिहार में भाजपा के दो प्रत्याशी पार्टी के नेशनल प्रेसिडेंट नितिन नवीन और शिवेश कुमार का आज…
 03 March 2026
श्रीनगर : राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने 22 अप्रैल 2025 को हुए पहलगाम आतंकी हमले से जुड़े गोप्रो हीरो 12 ब्लैक कैमरे का पता लगाने के लिए चीन से मदद मांगी…
 03 March 2026
जयपुर: राजस्थान पुलिस ने प्रदेश को भयमुक्त बनाने और संगठित अपराध की कमर तोड़ने के लिए रविवार तड़के एक विशाल घेराबंदी की। इस बड़े ऑपरेशन के तहत 19 जिलों में एक…
 03 March 2026
कोलकाता: पश्चिम बंगाल में एसआईआर के बाद इलेक्टोरल लिस्ट पर हंगामा मचा है। 28 फरवरी को प्रकाशित फाइनल इलेक्टोरल लिस्ट में कई परिवारों को दो हिस्सों में बांट दिया गया है।…