अश्विन के फैसले से टूट गया उनके पिता का 'दिल', आखिरी मौके पर मेलबर्न और सिडनी का टिकट कराया रद्द

Updated on 21-12-2024 01:12 PM
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज स्पिन गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन ने अचानक रिटायरमेंट की घोषणा कर पूरी दुनिया को चौंका दिया। अश्विन के इस फैसले से खुद उनके पिता को भी काफी हैरानी हुई। अश्विन के पिता को उनके रिटायरमेंट की जानकारी नहीं थी। यही कारण है कि उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मेलबर्न और सिडनी में होने वाले टेस्ट मैच के लिए टिकट भी बुक करा रखी थी, लेकिन अश्विन ने उन्हें संन्यास के बारे में जानकारी तो उन्होंने अपने टिकट को वापस कराया।

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक अश्विन के पिता को उनके रिटायरमेंट की जानकारी नहीं थी। अश्विन ने ब्रिस्बेन टेस्ट मैच के चौथे दिन अपने संन्यास के बारे में पिता को फोन कर बताया, जिसके बाद उन्होंने अपने आगे सारे प्लानिंग को बदला। सिर्फ उनके पिता ही नहीं, क्रिकेट फैंस भी अश्विन के अचानक रिटायरमेंट के फैसले से काफी हैरान हैं।
अश्विन को नहीं मिला फेयरवेल मैच
बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के लिए ऑस्ट्रेलिया दौरे पर गए अश्विन को फेयरवेल मैच भी नहीं मिल पाया। अश्विन टीम इंडिया के लिए सिर्फ एडिलेड में पिंक बॉल टेस्ट में मैदान पर उतरे थे, जिसमें उनका प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था। इसके अलावा ब्रिस्बेन में उन्हें प्लेइंग इलेवन में खेलने का मौका नहीं मिला था। ऐसे में उन्होंने सबको चौंकाते हुए क्रिके छोड़ने का फैसला कर लिया।
बता दें कि अश्विन भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में अनिल कुंबले के बाद दूसरे स्थान पर हैं। अश्विन के इंटरनेशनल करियर की तो वह टीम इंडिया के लिए 106 टेस्ट, 116 वनडे और 65 टी20 मैच खेल चुके हैं। टेस्ट क्रिकेट में अश्विन ने गेंदबाजी के साथ बल्लेबाजी में भी कमाल दिखाया है। उन्होंने बॉलिंग में 537 विकेट लेने के साथ 3503 रन भी बनाए हैं जिसमें 6 शतक और 14 अर्धशतक शामिल है। इसके अलावा वनडे में उन्होंने 156 विकेट और टी20 में 72 विकेट झटके हैं।
Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 March 2026
लखनऊ: आईपीएल 2026 की शुरुआत 28 मार्च से हो रही है। इस सीजन की शुरुआत से पहले टीमें तगड़ी तैयारियां कर रही हैं। इसी बीच लखनऊ सुपर जायंट्स के खेमे से…
 20 March 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 के आगाज से पहले राजस्थान रॉयल्स को एक बहुत बड़ा झटका लगा है। इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर सैम करन चोट के कारण आगामी सीजन से बाहर हो…
 20 March 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 के आगाज से पहले फ्रेंचाइजियों के लिए बुरी खबर सामने आई है। ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बिग थ्री यानी पैट कमिंस, मिचेल स्टार्क और जोश हेजलवुड टूर्नामेंट के…
 20 March 2026
तेहरान: ईरान में एक तरफ 19 वर्षीय पहलवान को मौत की सजा दी गई है, तो दूसरी तरफ उन महिला फुटबॉलरों की सुरक्षा को लेकर पूरी दुनिया की सांसें अटकी हुई…
 20 March 2026
नई दिल्ली: बिहार के लाल और क्रिकेट जगत के नए वंडर बॉय वैभव सूर्यवंशी ने एक बार फिर अपने बल्ले की गूंज से सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। महज…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
 19 March 2026
नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन इन दिनों अपनी फॉर्म से ज्यादा अपने व्यवहार को लेकर सुर्खियों में हैं। दिसंबर 2025 में अबू धाबी में हुई आईपीएल 2026 की मिनी नीलामी में…
 19 March 2026
क्रिकेट में कहा जाता है कि बल्लेबाज आपको मैच जिताते हैं लेकिन गेंदबाज आपको टूर्नामेंट जिताते हैं। आईपीएल के 17 साल के इतिहास में हमने कई गेंदबाजों को एक ही…