23 अक्टूबर 2022 को ही इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लेते अश्विन, आज के दिन का भी नहीं करते इंतजार

Updated on 18-12-2024 02:59 PM
नई दिल्ली: भारतीय टीम के ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। 2010 में डेब्यू करने वाले अश्विन ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पिंक बॉल टेस्ट में आखिरी बार मैदान पर दिखे। बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के तीसरे टेस्ट के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में अश्विन रोहित शर्मा के साथ पहुंचे। वहां उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान किया। इसके साथ ही उनका 15 साल का करियर समाप्त हो गया।

2022 में ही संन्यास ले लेते अश्विन

टी20 वर्ल्ड कप 2022 में रविचंद्रन अश्विन भारतीय टीम का हिस्सा थे। टीम इंडिया ने अपना पहला मुकाबला पाकिस्तान के खिलाफ खेला थआ। उस मैच में भारत को आखिरी गेंद पर जीत के लिए 2 रन चाहिए थे। अश्विन स्ट्राइक पर थे और गेंद मोहम्मद नवाज के हाथ में थी। नवाज की गेंद लेग स्टंप के बाहर थी और अश्विन उनकी लाइन से हट गए। इसकी वजह से गेंद वाइड हो गई। अगली गेंद पर अश्विन ने भारत को जीत दिला दी।अगर वाइड वाली गेंद टर्न होकर अश्विन के पैड पर लगती तो टीम इंडिया को हार झेलनी पड़ सकती थी। इस परिस्थिति के बारे में बात करते हुए, अश्विन ने कहा था ऐसा होता तो वह क्रिकेट से संन्यास ले लेते। अश्विन ने उस मैच के बाद कहा था, 'अगर नवाज की वह गेंद टर्न होती और मेरे पैड से टकराती तो मैं केवल यही करता। ड्रेसिंग रूम में आता। मेरा ट्विटर खोलता और ट्वीट करता- बहुत बहुत धन्यवाद, मेरा क्रिकेट करियर शानदार रहा।'

सभी को फैसले से चौंकाया

ऑस्ट्रेलया के खिलाफ टेस्ट सीरीज के बीच संन्यास लेकर अश्विन ने सभी को चौंका दिया। भारतीय क्रिकेट के सबसे बड़े खिलाड़ियों में शामिल अश्विन को फेयरवेल मैच भी नहीं मिला। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ डे नाइट टेस्ट के रूप में अपना आखिरी मुकाबला खेला। अश्विन ने इंरनेशनल क्रिकेट में 287 मुकाबले खेले और उनके नाम 765 विकेट हैं।
Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 March 2026
लखनऊ: आईपीएल 2026 की शुरुआत 28 मार्च से हो रही है। इस सीजन की शुरुआत से पहले टीमें तगड़ी तैयारियां कर रही हैं। इसी बीच लखनऊ सुपर जायंट्स के खेमे से…
 20 March 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 के आगाज से पहले राजस्थान रॉयल्स को एक बहुत बड़ा झटका लगा है। इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर सैम करन चोट के कारण आगामी सीजन से बाहर हो…
 20 March 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 के आगाज से पहले फ्रेंचाइजियों के लिए बुरी खबर सामने आई है। ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बिग थ्री यानी पैट कमिंस, मिचेल स्टार्क और जोश हेजलवुड टूर्नामेंट के…
 20 March 2026
तेहरान: ईरान में एक तरफ 19 वर्षीय पहलवान को मौत की सजा दी गई है, तो दूसरी तरफ उन महिला फुटबॉलरों की सुरक्षा को लेकर पूरी दुनिया की सांसें अटकी हुई…
 20 March 2026
नई दिल्ली: बिहार के लाल और क्रिकेट जगत के नए वंडर बॉय वैभव सूर्यवंशी ने एक बार फिर अपने बल्ले की गूंज से सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। महज…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
 19 March 2026
नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन इन दिनों अपनी फॉर्म से ज्यादा अपने व्यवहार को लेकर सुर्खियों में हैं। दिसंबर 2025 में अबू धाबी में हुई आईपीएल 2026 की मिनी नीलामी में…
 19 March 2026
क्रिकेट में कहा जाता है कि बल्लेबाज आपको मैच जिताते हैं लेकिन गेंदबाज आपको टूर्नामेंट जिताते हैं। आईपीएल के 17 साल के इतिहास में हमने कई गेंदबाजों को एक ही…