IPL-2025 में CSK से खेल सकते हैं अश्विन:2009 में इसी टीम से डेब्यू किया था

Updated on 02-11-2024 04:43 PM

IPL-2025 मेगा ऑक्शन में रविचंद्रन अश्विन को चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) खरीद सकती है। उन्हें हाल ही में जारी हुई रिटेंशन लिस्ट में राजस्थान रॉयल्स (RR) ने रिलीज कर दिया था। 2015 तक चेन्नई से खेलने वाले ऑफ स्पिनर अश्विन की घर वापसी हो सकती है। टीम ने कप्तान ऋतुराज गायकवाड, रवींद्र जडेजा, शिवम दुबे, मथीश पथिराना और एम एस धोनी (अनकैपड) इन सभी को 65 करोड़ में रिटेन किया है। टीम के पास पर्स में 55 करोड़ रुपए बचे हैं।

अश्विन पर बोली लगाएगी चेन्नई 

TOI की रिपोर्ट के मुताबिक चेन्नई की विशलिस्ट में ऋषभ पंत और ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन शामिल है। 38 वर्षीय अश्विन ने फ्रेंचाइजी के लिए 6 साल IPL खेला था। उन्होंने 2009 में CSK के लिए डेब्यू किया था। जिसके बाद वे राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स, पंजाब किंग्स, दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स से खेल चुके हैं। करीब 2 महीने पहले अश्विन ने चेन्नई से दोबारा खेलने की इच्छा जताई थी।

पंत के लिए चेन्नई और पंजाब में लड़ाई

इंडियन विकेटकीपर ऋषभ पंत को दिल्ली कैपिटल्स ने रिटेन नहीं किया है। ऐसे में कई टीमें पंत के पीछे जा सकती हैं।क्योंकि चेन्नई के पास 55 करोड़ बाकी है और उन्हें टीम में और भी प्लेयर्स शामिल करने है ऐसे में वे 25 करोड़ से ऊपर की बोली नहीं लगा सकते। इसके अलावा पंजाब, लखनऊ और बेंगलुरु ऋषभ को अपनी टीम में शामिल कर सकते हैं।

डेवन कॉन्वे के लिए राइट-टु-मैच कार्ड

कीवी ओपनर के लिए चेन्नई राइट-टु-मैच कार्ड इस्तेमाल कर सकती है। 2023 में कॉन्वे ने चेन्नई के लिए 16 मैच में 52 की औसत से 672 रन बनाए थे।

राइट टु मैच कार्ड क्या है

राइट टु मैच यानी RTM कार्ड को टीमें ऑक्शन में इस्तेमाल कर सकती हैं। उदाहरण के लिए, मान लीजिए कि रोहित शर्मा को मुंबई इंडियंस ने रिटेन नहीं किया। उनका नाम ऑक्शन में आया और उन्हें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 10 करोड़ रुपए में खरीद लिया। अब अगर मुंबई चाहे तो RTM कार्ड का इस्तेमाल कर रोहित को 10 करोड़ रुपए में अपने साथ ही रख सकती है। RTM कार्ड सभी टीमों के पास रहेगा।


Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
 19 March 2026
नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन इन दिनों अपनी फॉर्म से ज्यादा अपने व्यवहार को लेकर सुर्खियों में हैं। दिसंबर 2025 में अबू धाबी में हुई आईपीएल 2026 की मिनी नीलामी में…
 19 March 2026
क्रिकेट में कहा जाता है कि बल्लेबाज आपको मैच जिताते हैं लेकिन गेंदबाज आपको टूर्नामेंट जिताते हैं। आईपीएल के 17 साल के इतिहास में हमने कई गेंदबाजों को एक ही…
 19 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट में एक बार फिर चयन को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। ताजा मामला पूर्व कप्तान बाबर आजम और स्टार बल्लेबाज फखर जमां की फिटनेस से…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट के सबसे चुलबुले और चतुर स्पिनर युजवेंद्र चहल ने अपनी निजी और पेशेवर जिंदगी को लेकर एक ऐसा खुलासा किया है, जो उनके फैंस के लिए गुड…
 19 March 2026
नई दिल्ली: फुटबॉल की दुनिया के महानायक लियोनेल मेसी ने बुधवार रात एक और ऐतिहासिक रिकॉर्ड को छू लिया है। इंटर मियामी और नैशविले के बीच खेले गए CONCACAF चैंपियंस कप…
 19 March 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 का आगाज 28 मार्च से होगा। इसके लिए सभी खिलाड़ी धीरे-धीरे करकर अपनी फ्रेंचाइजियों के साथ जुड़ रहे हैं। सभी टीमों ने भी अभ्यास करना शुरू कर…
 18 March 2026
नई दिल्ली: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर के लिए आईपीएल 2026 एक नई शुरुआत लेकर आया है। सालों तक मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े रहने के बाद इस…