अश्विन बने टेस्ट में नंबर-1 गेंदबाज:बुमराह तीसरे स्थान पर फिसले, बल्लेबाजी में तीन भारतीय टॉप-10 में

Updated on 14-03-2024 02:28 PM

भारतीय ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ICC टेस्ट बॉलिंग रैंकिंग में नंबर-1 पर पहुंच गए हैं। अश्विन ने हाल ही में धर्मशाला में इंग्लैंड के खिलाफ अपना 100वां टेस्ट मैच खेला था।

अश्विन ने अपनी ही टीम के गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को पीछे छोड़कर इस उपलब्धि को हासिल किया है। बुमराह दो स्थान फिसल कर 847 पॉइंट के साथ तीसरे स्थान पर चल गए हैं। ऑस्ट्रेलिया के जोश हेजलवुड 847 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है। अश्विन और बुमराह के अलावा रवींद्र जडेजा (7) भी टॉप-10 में मौजूद हैं।

रोहित, यशस्वी और विराट टॉप-10 में
वहीं ICC की ओर से बुधवार को जारी ताजा रैंकिंग में तीन भारतीय बल्लेबाज टॉप-10 में पहुंच गए हैं। रोहित (रैंक-6) और यशस्वी (रैंक-8) को इंग्लैंड के खिलाफ धर्मशाला में खेले गए टेस्ट मैच में बेहतर बैटिंग का फायदा रैंकिंग में मिला है। जबकि इंग्लैंड के खिलाफ निजी कारणों की वजह से 5 टेस्ट मैचों की सीरीज से बाहर रहने वाले विराट कोहली (रैंक-9) टॉप टेन में बरकरार हैं।

अश्विन छठी बार टॉप पर पहुंचे
अश्विन छठी बार ICC टेस्ट बॉलिंग की रिकॉर्ड में टॉप पर पहुंचे हैं। वह पहली बार 2016 में नंबर वन बने थे। इंग्लैंड के खिलाफ पांच टेस्ट मैचों की आखिरी मुकाबले में आर अश्विन ने दोनों पारी में 9 विकेट लिए थे। उन्होंने पहली इनिंग में 51 रन देकर चार और दूसरी पारी में 77 रन देकर 9 विकेट लेकर भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई थी। भारत ने 5 टेस्ट मैचों की सीरीज को 4-1 से जीता था।
कुलदीप यादव को 15 स्थान का फायदा
वहीं स्पिनर कुलदीप यादव को ICC टेस्ट रैंकिंग में 15 स्थान का फायदा हुआ है। वह 686 अंकों के साथ 16वें स्थान पर पहुंच गए हैं। इंग्लैंड के खिलाफ आखिरी टेस्ट मैच में वह प्ले ऑफ द मैच थे। उन्होंने दोनों पारियों को मिला कर 7 विकेट लिए थे। पहली इनिंग में कुलदीप ने 72 रन देकर 5 और दूसरी पारी में 40 रन देकर 2 विकेट लिए थे।

रोहित, शुममन और यशस्वी को भी रैंकिंग में फायदा
ICC टेस्ट रैंकिंग में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा, ओपनर यशस्वी जायसवाल और शुभमन गिल को भी फायदा पहुंचा है। कप्तान रोहित शर्मा 5 स्थान का छलांग लगाकर छठे स्थान पर पहुंच गए हैं। वहीं शुभमन गिल को 11 स्थान का फायदा हुआ है। वह अपने करियर के सर्वश्रेष्ठ 20वें स्थान पर पहुंच गए हैं।

जबकि प्लेयर ऑफ सीरीज रहे यशस्वी जयसवाल को भी आखिरी टेस्ट में हाफ सेंचुरी जड़ने का फायदा मिला है। वह दो स्थान ऊपर चढ़कर आठवें पर पहुंच गए हैं। जायसवाल के 9 टेस्ट मैचों के बाद 740 अंक हो गए हैं। क्रिकेट इतिहास में उनके अलावा इतने टेस्ट खेलकर 740 अंक हासिल करने वाले दो ही प्लेयर हैं। ऑस्ट्रेलियाई बैटर सर डॉन ब्रैडमैन के 752 और माइकल हसी के 741 अंक थे।


Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 May 2026
कोलंबो: श्रीलंका क्रिकेट से एक ऐसी खबर आई है जिसे सुनकर शर्म आ जाए। कोलंबो के एक होटल में ठहरे श्रीलंका की अंडर-19 टीम के दो लड़कों को पुलिस ने धर…
 01 May 2026
जयपुर: राजस्थान रॉयल्स (आरआर) और दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के बीच शुक्रवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 का 43वां मैच सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जाना है। डीसी की निगाहें इस…
 01 May 2026
अहमदाबाद: आईपीएल 2026 के 42वें मैच में गुजरात टाइटंस की टीम ने पिछले साल की चैंपियन आरसीबी को 4 विकेट से हरा दिया। इस मैच में पहले बैटिंग करते हुए आरसीबी…
 01 May 2026
अहमदाबाद: गुजरात टाइटंस ने पिछले हफ्ते मिली हार का हिसाब चुकता करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से करारी शिकस्त दी। इस हार के बाद आरसीबी के कप्तान रजत…
 01 May 2026
नई दिल्ली: विराट कोहली क्रिकेट के मैदान पर काफी शांत रहने लगे हैं। एक समय विराट को उनके एग्रेशन के लिए जाना जाता था। लेकिन पिछले कुछ सालों में विराट के…
 01 May 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान सुपर लीग अपने प्लेऑफ फेज में पहुंच गया है। क्वालीफायर जीतकर पेशावर जाल्मी ने फाइनल में जगह बना ली है। वहीं पहले एलिमिनेटर में हैदराबाद किंग्समेन ने मुल्तान…
 01 May 2026
नई दिल्ली: शुभमन गिल का इंस्टाग्राम पोस्ट इन दिनों चर्चा में रहता है। चेन्नई सुपर किंग्स पर जीत के बाद गिल ने पीला व्हिसल हाथ में लेकर फोटो पोस्ट किया था।…
 29 April 2026
न्यू चंडीगढ़: आईपीएल 2026 के 40वें मुकाबले में पंजाब किंग्स को राजस्थान रॉयल्स के साथ 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। सीजन की पहली हार के बाद पीबीकेएस के…