बद्रीनाथ धाम एवं हरिद्वार में श्रृद्धालुओं के लिये आश्रम, धर्मशाला का होगा निर्माण - उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल

Updated on 24-02-2024 11:49 AM

उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा है कि लक्ष्मणबाग संस्थान रीवा की स्वामित्व की जमीनों में बद्रीनाथ धाम एवं हरिद्वार में श्रृद्धालुओं के लिये आश्रम, धर्मशाला तथा आश्रम स्थल का निर्माण कराया जायेगा। श्री शुक्ल ने लक्ष्मणबाग परिसर रीवा में आयोजित बैठक में कहा कि आश्रम के निर्माण से विन्ध्य एवं रीवा वासियों को देवभूमि में रूकने में सुगमता होगी। उप मुख्यमंत्री ने गौशाला परिसर में गौ-माता की सेवा की।

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि आश्रम व धर्मशाला में कमरों के अतिरिक्त, हाल का भी निर्माण कराया जायेगा इससे प्रवचन व धार्मिक अन्य आयोजनों सुगमता से किये जा सके। उल्लेखनीय है कि बद्रीनाथ धाम में 3 हजार वर्गफीट तथा हरिद्वार में 12 हजार 500 वर्गफीट जमीन लक्ष्मणबाग संस्थान रीवा के स्वामित्व की हैं। पूर्व मंत्री श्री पुष्पराज सिंह सहित संस्थान के सदस्य एवं गणमान्य जन उपस्थित रहे।

Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 April 2026
भोपाल। राजधानी के मेट्रो यात्रियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। एमपी मेट्रो जल्द ही मेट्रो की रफ्तार बढ़ाने की तैयारी में है। अत्याधुनिक कम्युनिकेशन बेस्ड ट्रेन कंट्रोल (सीबीटीसी) सिग्नलिंग सिस्टम…
 23 April 2026
भोपाल। राजधानी सहित मध्य क्षेत्र के हजारों बिजली कर्मचारियों और अधिकारियों के लिए राहत भरी खबर है। ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर की पहल पर अब विभाग के कर्मचारियों को इलाज…
 23 April 2026
भोपाल। बैरसिया के सिविल अस्पताल में मंगलवार दोपहर एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया । यहां करोड़ों रुपये की लागत से बन रही अस्पताल की नई बिल्डिंग की एक दीवार अचानक…
 23 April 2026
भोपाल। कहते हैं कि कोई भी बड़ा निर्णय यूं ही नहीं हो जाता। ऐसा ही कुछ किसानों को भूमि अधिग्रहण पर चार गुना मुआवजा देने के मामले में भी हुआ। अधिकारी…
 23 April 2026
भोपाल। आइपीएस अधिकारियों के लामबंद होने और केंद्रीय नेतृत्व द्वारा रिपोर्ट मांगे जाने के बाद मध्य प्रदेश के भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने शिवपुरी जिले के पिछोर विधानसभा क्षेत्र से विधायक…
 23 April 2026
 भोपाल। श्यामला हिल्स स्थित अंसल अपार्टमेंट में पशु क्रूरता का गंभीर मामला सामने आया है, जहां अज्ञात लोगों ने करीब 20 आवारा कुत्तों को जहर दे दिया। इनमें से अब तक…
 23 April 2026
भोपाल। राजधानी सहित पूरे प्रदेश में इस बार किसानों की फसलों की जांच पहली बार सैटेलाइट के जरिए की जा रही है। लेकिन इस नई तकनीक ने किसानों की मुसीबत बढ़ा…
 23 April 2026
भोपाल। लंबे समय से संविदा व्यवस्था में कार्यरत लाखों कर्मचारियों के लिए मध्यप्रदेश में न्यायालय से अहम राहत की खबर सामने आई है। मप्र उच्च न्यायालय जबलपुर संविदा कर्मचारी मामला में…