बाबा रामदेव के आते ही Rolta India को खरीदने के लिए मची भगदड़, आखिर इसमें ऐसा क्या है

Updated on 23-02-2024 05:01 PM
नई दिल्ली: कर्ज में डूबी कंपनी रोल्टा इंडिया (Rolta India) को खरीदने के लिए अब कई कंपनियां कूद पड़ी हैं। बाबा रामदेव की कंपनी पतंजलि आयुर्वेद ने प्रोसेस पूरी होने के बाद इसे खरीदने में दिलचस्पी दिखाई थी। एनसीएलटी ने पतंजलि को इसके लिए बोली लगाने की अनुमति दे दी है। उसके बाद कई और कंपनियां भी इसके खरीदने की रेस में कूद पड़ी हैं। इनमें वेलस्पन ग्रुप की एमजीएन एग्रो प्रॉपर्टीज और मुंबई की कंपनी बी-राइट रियल एस्टेट शामिल हैं। इन कंपनियों को भी बोली लगाने के लिए एनसीएलटी से मंजूरी मिल गई है। एनसीएलटी की मुंबई बेंच ने सभी बिडर्स को 25 फरवरी तक फॉर्मल एक्सप्रेशन ऑफ इंटरेस्ट सौंपने को कहा है। रोल्टा इंडिया डिफेंस से जुड़ी सॉफ्टवेयर कंपनी है लेकिन इसके पास मुंबई में काफी रियल एस्टेट एसेट है।

सूत्रों के मुताबिक तीन और कंपनियों ने भी रोल्टा इंडिया को खरीदने में दिलचस्पी दिखाई है। इनमें अहमदाबाद की कंपनी रेयर एआरसी, तमिलनाडु की शेरिषा टेक्नोलॉजीज और पुणे की कंपनी मंत्रा प्रॉपर्टीज शामिल हैं। रेयर एआरसी के एक सीनियर अधिकारी ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा है कि कंपनी ने अपनी बिड सौंप दी है। वेलस्पन ने इस बारे में भेजे गए ईमेल का जवाब नहीं दिया। इसी तरह रिजॉल्यूशन प्रोफेशनल ममता बिनानी ने भी ईमेल का जवाब नहीं दिया। एक सूत्र ने कहा कि एनसीएलटी के पतंजलि को बोली लगाने की अनुमति देने के बाद कई कंपनियों ने रोल्टा इंडिया में दिलचस्पी दिखाई है। अधिकांश की नजर मुंबई में कंपनी के रियल एस्टेट एसेट्स पर है। कंपनी के पास 200 करोड़ रुपये कैश और 160 करोड़ रुपये का इंश्योरेंस क्लैम है। रोल्टा के सॉफ्टवेयर एसेट्स की वैल्यू के बारे में ज्यादा कुछ पता नहीं है।

कंपनी पर कितना है कर्ज

कंपनी की मुंबई के एसईईपीजेड एरिया में तीन बिल्डिंग्स हैं। साथ ही इसके पास कोलकाता में जमीन और मुंबई में कुछ फ्लैट हैं। इनकी कीमत करीब 1200 करोड़ रुपये है। सबकी नजर इन्हीं पर है। हाल में खबर आई थी कि पतंजलि ने इसके लिए 830 करोड़ रुपये का ऑल-कैश ऑफर दिया है। कुछ ही दिन पहले पुणे की कंपनी Ashdan Properties ने रोल्टा इंडिया को खरीदने के लिए सबसे बड़ी बोली लगाई थी। पतंजलि ने एनसीएलटी की मुंबई पीठ में एक याचिका दायर करके मांग की थी कि लेंडर्स को उसकी बोली पर विचार करने का आदेश दिया जाए।

रोल्टा इंडिया को पिछले साल जनवरी में बैंकरप्सी प्रोसेस के लिए एडमिट किया गया था। कंपनी पर कुल 14,000 करोड़ रुपये का कर्ज है। इनमें यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की अगुवाई वाले बैंकों के कंसोर्टियम का कर्ज 7,100 करोड़ रुपये है। साथ ही सिटीग्रुप की अगुवाई वाले अनसिक्योर्ड फॉरेन बॉन्डहोल्डर्स का भी 6,699 करोड़ रुपये का बकाया है। Ashdan Properties ने 760 करोड़ रुपये का ऑफर दिया है। पंतजलि का ऑफर सबसे बेहतर है लेकिन इससे भी सिक्योर्ड क्रेडिटर्स की 12 फीसदी और कंपनी के कुल कर्ज की छह फीसदी रिकवरी हो पाएगी।

Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 22 April 2026
नई दिल्ली: आईफोन बनाने वाली अमेरिका की कंपनी ऐपल के सीईओ टिम कुक 15 साल की सर्विस के बाद पद छोड़ने जा रहे हैं। वह अगस्त 2011 में ऐपल के सीईओ…
 22 April 2026
नई दिल्ली: भारत में ग्लोबल कंपनियों के ऑफिसों (GCC-ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर) में एक अजीब स्थिति देखने को मिल रही है। TOI के मुताबिक, एक तरफ जहां नई भर्तियों में तेजी आई…
 22 April 2026
नई दिल्ली: देश की तीसरी बड़ी आईटी कंपनी एचसीएल टेक के शेयरों में आज भारी गिरावट आई है। कंपनी के शेयरों में 11 फीसदी से अधिक गिरावट आई और यह 52…
 22 April 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ने से शेयर बाजार में आज गिरावट आई। बीएसई सेंसेक्स कारोबार के दौरान 800 अंक से ज्यादा लुढ़क गया था जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का…
 22 April 2026
नई दिल्ली: म्यूचुअल फंड में गिरावट का दौर थमता दिखाई दे रहा है। पिछले एक महीने में स्मॉलकैप म्यूचुअल फंड सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले सेगमेंट के रूप में उभरे हैं।…
 21 April 2026
नई दिल्‍ली: सोने और चांदी की कीमत में आज मामूली गिरावट आई है। एमसीएक्स पर चांदी की कीमत में 2300 रुपये से ज्यादा गिरावट आई है जबकि सोना 200 रुपये से…
 21 April 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में शांति की उम्मीद में आज शेयर बाजार में तेजी दिख रही है। शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स में 700 अंक से ज्यादा तेजी आई है जबकि…
 21 April 2026
नई दिल्ली: दुनिया के सबसे बड़े रईस एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स बड़ा धमाका करने जा रही है। कंपनी दुनिया का सबसे बड़ा आईपीओ लाने की तैयारी में है जिसके लिए…