फर्स्‍ट मंडे टेस्‍ट में अव्‍वल नंबर से पास हुई 'आर्टिकल 370', पर आगे राह मुश्‍क‍िल! 'क्रैक' बेसुध

Updated on 27-02-2024 01:42 PM
यामी गौतम और प्रियामण‍ि की पॉलिटिकल ड्रामा 'आर्टिकल 370' फर्स्‍ट मंडे टेस्‍ट में पास हो गई है। हालांकि, यह फिल्‍म बॉक्‍स ऑफिस पर बहुत तगड़ी कमाई नहीं कर रही है, लेकिन पहले वीकेंड के बाद सोमवार को फिल्‍म की कमाई में -44.91% की गिरावट आई है, जो सामान्‍य से बेहतर है। इसे ऐसे समझ‍िए कि यदि किसी फिल्‍म की ओपनिंग डे की तुलना में पहले सोमवार को कमाई 45-50% गिरती है तो यह बेहतर स्‍थ‍िति मानी जाती है। इसका सीधा अर्थ होता है फिल्‍म की स्‍थ‍िति मजबूत है और वह अपनी रफ्तार से कमाई करती रहेगी। दूसरी ओर, विद्युत जामवाल और अर्जुन रामपाल की 'क्रैक' बेसुध है। फिल्‍म की कमाई में -76.47% की ग‍िरावट दर्ज की गई है।

आदित्‍य जांभले के डायरेक्‍शन में बनी 'आर्टिकल 370' का बजट 20 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। इस लिहाज से चार दिनों में ही इस फिल्‍म ने ना सिर्फ अपना बजट निकाल लिया है, बल्‍क‍ि मुनाफा कमाने लगी है। sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, चार दिनों में 'आर्टिकल 370' ने देश में 26.15 करोड़ रुपये का नेट कलेक्‍शन किया है, जबकि वर्ल्‍डवाइड इसने 36 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्‍शन किया है।

सोमवार को 'आर्टिकल 370' ने कमाए 3.25 करोड़

'आर्टिकल 370' कश्‍मीर से अनुच्‍छेद 370 को हटाने की सरकारी मुहीम और इसकी परेशानियों पर बनी है। इस फिल्‍म ने ओपनिंग डे पर देश में 5.90 करोड़ रुपये कमाए थे। दूसरे दिन शनिवार को फिल्‍म ने 7.4 करोड़ रुपये का कारोबार किया। रविवार को इसकी कमाई बढ़कर 9.60 करोड़ रुपये तक पहुंची, जबकि अब सोमवार को फिल्‍म ने 3.25 करोड़ रुपये का बिजनस किया है।

शुक्रवार को रिलीज हो रही 'लापता लेडीज' समेत 5 फिल्‍में

यामी गौतम स्‍टारर यह फिल्‍म भले ही कम कमाई करके भी मुनाफा कमा रही है, लेकिन इसकी असली परेशानी शुक्रवार से शुरू होगी। ऐसा इसलिए कि अभी बॉक्‍स ऑफिस पर इसके सामने बेसुध हो चुकी 'क्रैक' के साथ ही पुरानी हो चली 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' और 'फाइटर' है। लेकिन आगामी शुक्रवार, 1 मार्च को 'लापता लेडीज', 'ऑपरेशन वैलेंटाइन' और 'कागज 2' समेत 5 फिल्‍में रिलीज हो रही हैं। यानी सिनेमाघरों से 'फाइटर' को हटा भी दें तो कुल 8 फिल्‍में दर्शकों के लिए मौजूद होंगी। इससे ना सिर्फ स्‍क्रीन्‍स की संख्‍या में कमी आएगी, बल्‍क‍ि दर्शक भी बंट जाएंगे।

चार दिनों में महज 9.7 करोड़ कमा पाई है 'क्रैक'

दूसरी ओर, शुक्रवार को ही रिलीज हुई एक्‍शन फिल्‍म 'क्रैक: जीतेगा तो जिएगा' की हालत बहुत खराब है। विद्युत जामवाल और अर्जुन रामपाल की इस फिल्‍म ने सोमवार को महज 1 करोड़ रुपये का नेट कलेक्‍शन किया है। चार दिनों में फिल्‍म ने देश में 9.70 करोड़ रुपये और वर्ल्‍डवाइड 12.10 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्‍शन किया है। इस फिल्‍म का बजट 45 करोड़ रुपये है। जाहिर तौर पर यह फिल्‍म बुरी तरह पिट चुकी है।
Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 April 2026
साल 1980 के दशक में दूरदर्शन चैनल पर रामानंद सागर की 'रामायण' का बोलबाला था। निर्देशक रामानंद सागर के इस पौराणिक शो ने पूरे देश में अपार लोकप्रियता हासिल की।…
 29 April 2026
चेक बाउंस और कर्ज मामले के बाद राजपाल यादव की पहली फिल्म 'भूत बंगला' थी। अब खबर है कि सलमान खान की आगामी एक्शन थ्रिलर में उन्हें एक अहम भूमिका…
 29 April 2026
अपने समय की सबसे मशहूर एक्ट्रेसेस में से एक, स्मिता पाटिल का महज 31 साल की उम्र में डिलीवरी के कारण निधन हो गया। उन्होंने 28 नवंबर को राज बब्बर…
 29 April 2026
'तेरे इश्क में' जैसी फिल्म और 'ब्लैक वॉरंट' जैसी OTT सीरीज से दर्शकों का दिल जीतने वाले परमवीर सिंह चीमा अब जल्द ही पंजाबी फिल्म 'पिट्ट सियापा' से दर्शकों को…
 29 April 2026
आदित्‍य धर और रणवीर सिंह की जोड़ी ने भारतीय बॉक्‍स ऑफिस की सूरत बदल दी है। खुशखबरी ये है कि साल 2025 में 'धुरंधर' और 2026 में 'धुरंधर 2: द…
 29 April 2026
एक्‍ट्रेस और 'रोडीज' की गैंग लीडर नेहा धूपिया ने जब साल 2018 में अचानक एक्‍टर अंगद बेदी संग शादी का ऐलान किया, तो हर कोई चौंक गया था। उस दौरान…
 29 April 2026
सिनेमा की चकाचौंध भरी दुनिया के पीछे हम एक्‍टर्स की निजी जिंदगी के संघर्षों को जानने में अक्‍सर नाकाम रहते हैं। ऐसा बहुत कम होता है, जब पर्दे पर चमकने…
 28 April 2026
दीपिका पादुकोण इस वक्त प्रेगनेंट हैं और जल्द ही अपने दूसरे बच्चे को जन्म देंगी। हालांकि, इस दौरान भी वह जमकर काम कर रही हैं और 'राका' के साथ-साथ 'किंग' की…