बांग्लादेश में सेना का कट्टरपंथी पार्टियों को समर्थन:हसीना की पार्टी चुनावी मैदान से गायब

Updated on 11-07-2025 02:49 PM

बांग्लादेशी आर्मी के चीफ जनरल वाकर-उज-जमान का झुकाव अब कट्टरपंथी इस्लामी दलों की ओर देखा जा रहा है। जिनमें जमात-ए-इस्लामी, इस्लामी आंदोलन बांग्लादेश, खिलाफत मजलिस, मुत्ताहिदे मजलिस-ए-अमल, और तंजीमुल उलेमा जैसे दल शामिल हैं।

ये सभी मिलकर एक कट्टरपंथी गठबंधन के रूप में उभर रहे हैं और एकजुट होकर प्रोपोर्शनल रिप्रेजेंटेशन प्रणाली (मत प्रतिशत आधारित सीट बंटवारा) की मांग कर रहे हैं। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि यह मांग नहीं मानी गई तो वे चुनाव बहिष्कार का रास्ता अपनाएंगे।

मुख्य विपक्षी पार्टी बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) अंदरूनी चुनौतियों से जूझ रही है। पार्टी अब तक उम्मीदवार तय नहीं कर पाई है और हर सीट पर कई दावेदारों के चलते अंतर्विरोध गहराते जा रहे हैं। ऐसे में नेता तारीक रहमान की संभावित वापसी को पार्टी संकट से उत्थान की अंतिम उम्मीद मान रही है।

प्रस्तावित चुनावी व्यवस्था को लेकर BNP में ही मतभेद

चीफ एडवाइजर के नेतृत्व में राष्ट्रीय सहमति आयोग व संविधान सुधार आयोग ने दो सदन वाली संसद की सिफारिश की है। निचले सदन में 400 सीटें और चुनाव पहले की तरह फर्स्ट पास्ट द पोस्ट प्रणाली से होंगे।

ऊपरी सदन में 100 सीटें होंगी, जो निचले सदन के चुनाव में पार्टियों को प्राप्त वोट प्रतिशत के आधार पर तय की जाएंगी। इस पर कट्टरपंथी गठबंधन सहमत हैं, लेकिन BNP इन 3 मुद्दों पर मुद्दों पर असहमत है।

BNP नेता तारिक बांग्लादेश लौट सकते हैं

BNP के लिए राहत की बात यह है कि पार्टी के एक्टिंग चेयरमैन तारीक रहमान जुलाई या अगस्त में बांग्लादेश लौट सकते हैं। इससे पार्टी की सियासी अनिश्चितता का दौर खत्म होगा।

BNP उनकी वापसी को ऐतिहासिक बनाने की तैयारी की है। BNP प्रमुख खालिदा जिया के गुलशन स्थित फिरोजा बंगले के पास एक नया घर भी सजाया जा रहा है। माना जा रहा है कि तारीक अपने परिवार के साथ इसमें रह सकते हैं।

मानवता विरोधी अपराधों में हसीना पर 3 अगस्त से शुरू होगी सुनवाई

पूर्व पीएम शेख हसीना पर मानवता के खिलाफ अपराधों का केस चलाया जा रहा है। उनके साथ पूर्व गृह मंत्री असदुज्जमां खान और पुलिस प्रमुख अब्दुल्ला अल ममून पर भी आरोप लगे हैं।

इन सभी पर 2024 में छात्र आंदोलन को दबाने के लिए हत्या और अत्याचार करने के आरोप हैं। ममून ने आरोप कबूल लिए हैं। इस केस की सुनवाई 3 अगस्त 2025 से शुरू होगी। बता दें कि हसीना ने पिछले साल (5 अगस्त 2024 को) देश छोड़ा था।


Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 March 2026
ढाका: बांग्लादेश में अगस्त 2024 में शेख हसीना की सरकार गिरने के बाद मोहम्मद यूनुस ने लगातार भारत-विरोधी भावना का इजहार किया। इसका असर दोनों देशों के रिश्ते पर साफ…
 16 March 2026
वॉशिंगटन: अमेरिका ने नाटो सैन्य गठबंधन के सहयोगियों को ईरान के खिलाफ युद्ध में साथ देने के लिए धमकाया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि नाटो को…
 16 March 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ संघर्ष खत्म करने के लिए चीन की मध्यस्थता स्वीकार करने या बातचीत की मेज पर आने से इनकार कर दिया है। पाकिस्तान ने चीन…
 16 March 2026
तेल अवीव: इजरायल ने आने वाले दिनों ईरान में हमले तेज करने का ऐलान किया है। इजरायली सेना ने आने वाले तीन हफ्तों में ईरान में करीब एक हजार ठिकानों…
 14 March 2026
इस्लामाबाद: अफगानिस्तान की तालिबान आर्मी ने कथित तौर पर पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में ड्रोन अटैक किया है। अफगान सेना के शुक्रवार के ड्रोन हमले के बाद इस्लामाबाद हवाई अड्डा…
 14 March 2026
तेहरान: अमेरिकी सेना ने ईरान के महत्वपूर्ण खर्ग आईलैंड पर हमला किया है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए इस हमले की जानकार दी है और…
 14 March 2026
तेहरान: ईरान के विदेश मंत्री अराघची ने रूसी तेल को लेकर अमेरिका पर हमला बोला और कहा कि वॉशिंगटन पर भारत समेत दुनिया भर के देशों के सामने रूसी तेल खरीदने…
 14 March 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को बताया कि अमेरिकी सेना ने ईरान के खर्ग आईलैंड पर हमला किया है। इस हमले के साथ ही यह सवाल उठने लगा है…