अरमान-कृतिका के 2.5 साल के बेटे जैद को मिली साउथ की मूवी

Updated on 10-11-2025 01:12 PM
यूट्यूबर अरमान मलिक अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। जहां उनकी पहली पत्नी पायल मलिक चौथे बच्चे की मां बनने जा रही हैं। वहीं, दूसरी पत्नी कृतिका मलिक के बेटे जैद मलिक को फिल्म मिल गई है। इसका खुलासा लेटेस्ट व्लॉग में किया गया है, जहां उसे मिलने वाली फीस से लेकर उसके शूटिंग डेज का भी जिक्र किया गया है। इस न्यूज से हर कोई खुशी से झूम उठा है। जानिए फिल्म और डायरेक्टर्स के बारे में सबकुछ।

अरमान मलिक ने व्लॉग में दिखाया कि उनके घर साउथ एक्टर सेतुरामन कुमानन और डायरेक्टर प्रसाद आ ए थे। वहां बताया गया कि वह कृतिका के बेटे जैद को मूवी में साइन करने कर रहे हैं, जिसकी शूटिंग जनवरी, 2026 में पोंगल के बाद शुरू होगी।

अरमान मलिक के बेटे को साउथ मूवी मिली

कुमानन ने बताया, 'मैं साउथ इंडियन का एक्टर हूं। और ये मेरे डायरेक्टर है। अभी हमारी पिक्चर शुरू हो रही है, जनवरी में, पोंगल के बाद, इसमें कृतिका मलिक के बेटे को साइन किया, वो भी एक्टिंग करने के लिए शुरू कर रहा है।' जब एक्टर से यूट्यूबर ने पूछा कि कितना बजट होगा तो उन्होंने कहा 100 करोड़ रुपये और शूटिंग 6 महीने में खत्म हो जाएगी।

कृतिका मलिक के बेटे को कितनी मिलेगी फीस

अरमान ने बताया कि 70 साल के कुमानन ने ही फिल्म 'कांतारा चैप्टर 1' का सारा प्रोडक्शन किया था, जिसने अब तक दुनियाभर में करीब 847 करोड़ रुपये का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया है। एग्रीमेंट पर कृतिका और अरमान ने साइन किया। फिर यूट्यूबर ने बताया कि जैद का 28 दिन का शूट है और उसे एक दिन के 3 लाख रुपये मिल रहे हैं। यानी वह 8400000 रुपये कमा लेगा। बता दें कि जैद मलिक अभी 2 साल 7 महीने का है और उसका जन्म अप्रैल, 2023 में हुआ था। फैंस भी इसे मूवी मिलने से खुश हैं लेकिन कुछ का कहना है कि पायल के बड़े बेटे चिरायु को भी मौका मिलना चाहिए था।
Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 March 2026
राजपाल यादव 9 करोड़ रुपये के चेक बाउंस केस में 13 दिनों तक तिहाड़ जेल में कैद थे। इस दौरान प्रियदर्शन ने एक इंटरव्यू में कहा था कि उन्होंने एक्टर…
 11 March 2026
किस्‍मत इंसान को कब कहां पहुंचा दे, कोई नहीं जानता। आज हम एक ऐसी ही शख्‍स‍ियत का किस्‍सा बताने जा रहे हैं, जो कभी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की आजाद…
 11 March 2026
गोविंदा और सुनीता आहूजा पिछले काफी समय से अपने शादीशुदा लाइफ में उठापटक की वजह से खबरों में रहे हैं। हालांकि, सुनीता आहूजा ने पिछले साल गणपति पर इन खबरों…
 11 March 2026
हफ्तों के बढ़ते इंतजार के बाद, आमिर खान प्रोडक्शंस ने आखिरकार फिल्म 'एक दिन' का ट्रेलर रिलीज कर दिया है, जिसमें साई पल्लवी और जुनैद खान लीड रोल में नजर…
 11 March 2026
साल 2023 की ब्‍लॉकबस्‍टर फिल्‍म 'द केरल स्‍टोरी' की एक्ट्रेस अदा शर्मा बीते 1 महीने से घर पर खाली बैठी हैं। उनके पास काम नहीं है। 33 साल की अदा…
 11 March 2026
अक्षय कुमार इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'भूत बंगला' के प्रमोशन में जी जान लगाकर जुटे नजर आ रहे हैं। जल्द ही उनकी ये हॉरर कॉमेडी फिल्म सिनेमाघरों में दस्तक…
 11 March 2026
एक्टर गोविंदा ने गलती से अपनी लाइसेंसी बंदूक से 2024 में पैर पर गोली मार ली थी। जिसके बाद उनको फौरन अस्पताल ले जाया गया था। वहां उनकी सर्जरी हुई…
 09 March 2026
ग्लोबल पॉप क्वीन शकीरा के इंडिया टूर को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट अब दोगुनी से तीन गुनी हो गई है। जी हां, अगले महीने इंडिया आ रही शकीरा जहां पहले…