इवांस से हारे टियाफो
लंदन: ब्रिटिश वाइल्ड कार्ड एंट्री डैन इवांस ने दुनिया के 13वें नंबर के खिलाड़ी फ्रांसिस टियाफो को 7-5, 6-2 से हराकर 2021 के बाद से क्वींस क्लब टेनिस टूर्नामेंट में अपनी पहली जीत दर्ज की। विश्व में 199वें नंबर के खिलाड़ी इवांस ने कहा, ‘मुझे विश्वास है कि मैं अच्छा प्रदर्शन कर सकता हूं। लेकिन इस पर विश्वास करना और ऐसा होना दोनों अलग चीज हैं।’पहले राउंड में जीत दर्ज करने वाले अन्य खिलाड़ियों में चौथी वरीयता प्राप्त होल्गर रूणे और आठवीं वरीयता प्राप्त याकुब मेंसिक शामिल थे।
